The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Vicky Kaushal starrer Chhaava became the biggest film of 2025 the cinema show

विकी कौशल की 'छावा' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

इसने अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फोर्स' को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement
pic
19 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 08:10 PM IST)
Vicky kaushal
'छावा' ने डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस से अब तक लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

साथ में शूट और एडिट हो रही है Salman Khan की Sikandar, 2000 लोगों के साथ होगा Jr NTR की Dragon का शूट, Chhaava बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म. Cinema से जुड़ी सभी फिल्मों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

1. स्टीवन स्पीलबर्ग की अगली फिल्म पोस्टपोन

स्टीवन स्पीलबर्ग की अगली फिल्म की रिलीज़ डेट आगे खिसक गई है. अब ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. पहले इसे 15 मई को रिलीज़ के लिए शेड्यूल किया गया था. फिल्म का टाइटल और कास्ट अभी अनाउंस नहीं की गई है.

2. 'पीटर हुजर्स डे' का फर्स्ट लुक रिलीज़

सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के बाद बेन विशॉ की फिल्म 'पीटर हुजर्स डे' का फर्स्ट लुक आ गया है. ये फिल्म लिंडा रोज़नक्रैंट्ज़ की इसी नाम की किताब पर बेस्ड है. फिल्म को 'पैसेज' फेम आयरा सैक्स ने डायरेक्ट किया है.

3. साथ में काम कर रहे हैं दिलजीत-हानिया?

हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की. फैन्स ने ढूढ़ निकाला की वैसी ही फोटो हानिया आमिर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तब से ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.

4. साथ साथ शूट और एडिट हो रही है ‘सिकंदर’

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की 'सिकंदर' को रियल टाइम में एडिट किया जा रहा है. फिल्मफेयर ने सोर्स के हवाले से खबर छापी जिसमें बताया गया कि 'सिकंदर' को उसके सेट्स पर ही एडिट किया जा रहा है. अभी 15 दिनों के शूट और पैचवर्क्स बाकी हैं. जिसे करने के बाद उसे भी एडिट कर लिया जाएगा. मेकर्स ऐसा इसलिए भी कर रहे हैं ताकि 'सिकंदर' को तय समय पर रिलीज़ किया जा सके.

5. 2000 लोगों के साथ होगा Jr NTR की 'ड्रैगन' का शूट

फिल्मी फोक्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत नील और Jr NTR की फिल्म 'ड्रैगन' का रेगुलर शूट कल 20 फरवरी से शुरू होने वाला है. इसमें फिल्म के कुछ हल्के-फुल्के इमोशनल सीन्स की शूटिंग की जाएगी. मगर फिल्म के सबसे बड़े एक्शन सीन्स की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका सेटअप 1950 के दशक का महाराष्ट्र होगा. इस सीन में NTR 2000 जूनियर आर्टिस्ट के साथ   शूट करेंगे. जिसमें से 500 आर्टिस्ट पुलिसवाले के रोल में होंगे.

6. 5 दिन में 'छावा' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

विकी कौशल की 'छावा' ने डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस से अब तक लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके साथ ही ये बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसने अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फोर्स' को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 168 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. विकी कौशल के साथ, रश्मिका मंदन्ना, अक्षय खन्ना और विनीत कुमार सिंह फिल्म में लीड रोल में हैं. आज फिल्म का कलेक्शन और ज्यादा बढ़ने के चांसेस हैं क्योंकि आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है तो मेकर्स को उम्मीद है कि आज ज्यादा संख्या में फिल्म देखने के लिए लोग थिएटर्स पहुंचेंगे. 

वीडियो: छावा ने इंडिया ही नहीं, अमेरिका में भी गदर काट दिया

Advertisement

Advertisement

()