'4 इडियट्स' पर काम शुुरू, हीरानी की इस फिल्म में आमिर खान के साथ नज़र आएंगे विकी कौशल!
विकी कौशल इससे पहले राजकुमार हीरानी की 'संजू' और 'डंकी' में काम कर चुके हैं.

3 Idiots से Aamir Khan, R Madhavan और Sharman Joshi की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी. इसलिए बरसों बाद जब Rajkumar Hirani ने इसके सीक्वल पर काम शुरू किया, तो उसमें इस तिकड़ी की वापसी लगभग तय थी. लेकिन खास अपडेट ये है कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट में एक और एक्टर यानी चौथे 'इडियट' को जोड़ने वाले हैं. खबर है कि इस रोल के लिए वो Vicky Kaushal को कास्ट किया गया है.
विकी ने हीरानी की फिल्मों में पहले भी काम किया है. इससे पहले वो 'संजू' और 'डंकी' में नज़र आए थे. उन मूवीज़ में उनका स्क्रीनटाइम कम था. फिर भी लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया. यही कारण है कि हीरानी उन्हें '3 इडियट्स' के सीक्वल में एक बड़े रोल के लिए कंसिडर कर रहे. पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से बताया,
"विकी कौशल, आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए एक्साइटेड हैं. साथ ही वो ऐसी फ्रैंचाइज़ का हिस्सा बनना चाहते हैं, जिसकी जबरदस्त रिकॉल वैल्यू है. विकी, आमिर और हीरानी के बीच इस सिलसिले में कई मीटिंग्स हो चुकी हैं. विकी ने फोर्थ इडियट का रोल करने के लिए मौखिक तौर पर ‘हां’ भी कह दी है. लेकिन पूरे कास्ट का शेड्यूल मैच होना अभी बाकी है."
कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि हीरानी इस सीक्वल को '4 इडियट्स' के वर्किंग टाइटल के साथ डेवलप कर रहे. नई अपडेट से लग रहा है कि इसका ऑफिशियल नाम भी यही होगा. लेकिन अभी मेकर्स ने इस बात को कन्फर्म नहीं किया है. बता दें कि ये सीक्वल फिलहाल राइटिंग स्टेज में है. हीरानी और अभिजात जोशी इसका स्क्रीनप्ले लिख रहे हैं. आमिर ने पिछले दिनों इस प्रोजेक्ट को खुद भी कन्फर्म कर दिया है. उन्होंने बताया कि ये फिल्म पहले पार्ट के 10 साल बाद के टाइमलाइन से शुरू होगी. अपनी अपनी ज़िंदगियों में आगे बढ़ चुकी तिकड़ी एक बार फिर मिलेगी. और एक सफर पर निकलेगी. इस प्लॉट में चौथे इडियट वाला पार्ट एक नया एंगल लेकर आएगा.
रिपोर्ट है कि हीरानी इस सीक्वल को लिखने में अभी ठीक-ठाक समय लेंगे. इस कारण फिल्म की शूटिंग 2027 के सेकेंड हाफ़ में ही शुरू हो पाएगी. उससे पहले आमिर अपने एकाध प्रोजेक्ट्स निपटा लेंगे. वो इसी साल सितंबर से लगातार शूटिंग करने वाले हैं. लेकिन यहां विकी की कास्टिंग को लेकर एक बड़ी दुविधा है. वो ये कि अगले कुछ समय तक वो संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' का बचा-खुचा काम पूरा करेंगे. इसके बाद वो 'महावतार' की तैयारी शुरू करेंगे, जहां महर्षि परशुराम के किरदार में नज़र आने के लिए उन्हें बल्की बॉडी बनानी है. कहा जा रहा है कि उस मूवी के लिए विकी ने डेढ़ साल का समय दिया है. यानी '3 इडियट्स' के सीक्वल और 'महावतार' की डेट्स ओवरलैप करेंगी. उन दोनों प्रोजेक्ट्स को साथ मैनेज करना उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. ऐसे में वो उन इन्हें कैसे मैनेज करते हैं, ये देखना रोचक होगा.
वीडियो: ऋतिक रोशन ने बताया किन फिल्मों को रिजेक्ट करने का उन्हें बेहद अफसोस है

