The Lallantop
Advertisement

"शाहरुख के साथ काम करना किसी सपने के पूरे होने जैसा था" - विकी कौशल

दिसम्बर 2023 में विकी कौशल की दो फिल्में रिलीज़ हो रही हैं - 'सैम बहादुर' और 'डंकी'. विकी ने एक हालिया इंटरव्यू में 'डंकी' में शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव साझा किया.

Advertisement
pic
25 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 25 नवंबर 2023, 02:58 PM IST)
dunki shah rukh khan vicky kaushal
विकी ने 'डंकी' में सुक्खी का रोल किया है जो किसी भी तरह लंदन जाना चाहता है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Vicky Kaushal की फिल्म Sam Bahadur 01 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. फिल्म को मेघना गुलज़ार ने बनाया है. रिलीज़ से पहले विकी लगातार फिल्म को प्रमोट करने के लिए इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. ऐसे ही एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने दिसम्बर की अपनी अगली रिलीज़ ‘डंकी’ पर बात की. ‘डंकी’ ‘सैम बहादुर’ के ठीक 20 दिन बाद रिलीज़ हो रही है. शाहरुख खान, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स ने अहम रोल किए हैं. इंटरव्यू में विकी ने शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव के बारे में बताया. उनका कहना था कि ये किसी सपने के पूरे होने जैसा था. विकी ने बॉलीवुड हंगामा से कहा,    

ये किसी सपने के पूरे होने जैसा था. उनको मिलना ही किसी सपने के सच हो जाने जैसा है, उनके साथ काम करना तो सोचो कितने बड़े सपने के पूरे होने जैसा है. वो भी जब राजू सर आपको डायरेक्ट कर रहे हों.

उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए जोड़ा,

मैं बहुत ज़्यादा डिटेल में बात नहीं कर सकता उस बारे में क्योंकि उसका अपना अलग प्रोसेस है. मगर मैं इतना ज़रूर बोल सकता हूं कि उनके साथ काम कर के मुझे पता लगा कि वो बादशाह क्यों हैं. वो कुछ अलग ही हैं. उनके जैसा कोई नहीं है.

‘डंकी’ चार लोगों की कहानी है जो किसी भी तरह बस लंदन जाना चाहते हैं. ये लोग शाहरुख के कैरेक्टर के एकदम जीगरी हैं. इसलिए वो बस किसी भी तरह उन्हें लंदन ले जाना चाहता है. विकी ने सुक्खी नाम का किरदार निभाया है. जब सारे लीगल रास्ते बंद हो जाते हैं तो ये डंकी फ्लाइट वाला ऑप्शन पकड़ते हैं. डंकी कैनेडा, अमेरिका और इंग्लैंड की सीमाओं में घुसने का इल्लीगल तरीका है. यूट्यूब पर आपको वीडियो मिलेंगे जहां लोगों ने इस रास्ते जाते हुए अपनी जान गवां दी. ‘डंकी’ फिल्म के टीज़र की शुरुआत में भी कंकाल पड़ा हुआ देखते हैं. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डंकी’ फ्लाइट पर ही आधारित है. 

‘डंकी’ 21 दिसम्बर 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है. ये प्रभास की फिल्म ‘सलार’ से क्लैश करने वाली है. बाकी ‘डंकी’ से पहले विकी की फिल्म ‘सैम बहादुर’ आ रही है. वो अगले महीने की बड़ी रिलीज़ ‘एनिमल’ के साथ भिड़ रही है. ‘सैम बहादुर’ मासी फिल्म नहीं. हालांकि फिल्म को लेकर पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ बन रहा है. रिलीज़ के बाद रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो ये ‘एनिमल’ से क्लैश के बावजूद सही कमाई कर लेगी.            

 

 

वीडियो: डंकी का गाना 'लुट पुट गया' के बाद Ask SRK में शाहरुख खान ने कहा- सीट नहीं मिलेगी, सोफा लेकर आना

Advertisement

Advertisement

()