रिलीज़ से पहले 'छावा' पर विवाद हुआ, किस सीन को हटाने की मांग हो रही है?
Chhaava के ट्रेलर में Vicky Kaushal और Rashmika Mandanna के एक सीक्वेंस पर पूरा हंगामा मचा है.

Vicky Kaushal की Chhaava को लेकर तगड़ी हाइप बनी हुई है. कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर आया. उसने भी माहौल को गर्म कर दिया. लेकिन ट्रेलर के बाद सिर्फ बज़ ही नहीं बना बल्कि एक विवाद भी खड़ा हो गया. ट्रेलर के एक हिस्से को देखकर कहा जा रहा है कि मेकर्स ने क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर इतिहास के साथ छेड़खानी की है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि रिलीज़ से पहले एक्स्पर्ट्स को ये फिल्म दिखाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि फिल्म से आपत्तिजनक हिस्से हटा देने चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता तो ‘छावा’ को रिलीज़ नहीं होने दिया जाएगा. उदय सामंत ने X पर पोस्ट किया,
बता दें कि ‘छावा’ के ट्रेलर में एक गाने का हिस्सा दिखाया गया है, जहां विकी कौशल और रश्मिका हाथ में लेझीम लेकर नाच रहे हैं. लेझीम एक म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट होता है. इस पर आपत्ति उठाने वाले लोगों का कहना है कि तथ्यात्मक स्तर पर ये गलत है. पूर्व सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने कहा कि मेकर्स को क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर तथ्यों का ध्यान रखना चाहिए था. उनका कहना था,
उन्होंने आगे कहा,
‘छावा’ 14 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. फिल्म में विकी कौशल और रश्मिका मंदन्ना के साथ अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी नज़र आएंगे.
वीडियो: 'छावा' का धांसू टीज़र देख विकी कौशल से तिबारा प्यार हो जाएगा

.webp?width=60)

