विकी कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'छावा'
Vicky Kaushal की Chhaava ने तगड़ी ओपनिंग ली थी. अब इसने Uri: The Surgical Strike के घरेलू कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

Vicky Kaushal की Chhaava उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. नौ दिनों में फिल्म ने कमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनी गई है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 259.3 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
'छावा' की एडवांस बुकिंग बहुत तगड़ी हुई थी. पहले दिन इसने 31 करोड़ रुपये की ओपनिंग भी ली थी. मगर फिल्म पर ब्लॉक बुकिंग का आरोप लगा. ट्रेड एक्सपर्ट्स ने कहा कि फिल्म का बज़ बनाने के लिए, लोगों का अटेंशन गेन करने के लिए 'छावा' के मेकर्स ने पहले दिन के लिए इसकी सारी टिकटें खुद ही खरीद लीं. मगर फिल्म रिलीज़ के बाद इसका वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा. जिसकी वजह से इसकी कमाई में दिन पर दिन बढ़ती रही.
'छावा' के दूसरे शनिवार यानी नौंवे दिन की भी कमाई जोड़ी जाए तो इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 259.3 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्ड वाइड ये आंकड़ा 300 करोड़ के पार चला गया है. ये विकी के करियर की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है. उनकी पिछली फिल्मों की बात करें तो -
छावा ने - 259.3 करोड़ रुपये
उरी ने - 244.14 करोड़ रुपये
राज़ी ने - 123 करोड़ रुपये
सैम बहादुर ने - 93.95 करोड़ रुपये
ज़रा हटके ज़रा बचके - 88.35 करोड़ रुपये
बैड न्यूज़ ने - 64.53 करोड़ रुपये
विकी के करियर में अब तक 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' ही सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. मगर अब 'छावा' उनकी सबसे बड़ी फिल्म बन गई हैं. सिर्फ यही नहीं ये विकी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म भी बनी थी. इसके अलावा 14 फरवरी को रिलीज़ होने वाली अब तक की सबसे बड़ी फिल्म भी 'छावा' ही है. इससे पहले ये रिकॉर्ड रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' के नाम था. जो 14 फरवरी 2019 को रिलीज़ हुई थी और पहले दिन इसने 19.4 करोड़ रुपये कमाए थे.
अब देखना होगा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कितनी कमाई करती है. वैसे हमने 'छावा' का रिव्यू भी किया है. जिसे आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.
वीडियो: छावा ने इंडिया ही नहीं, अमेरिका में भी गदर काट दिया

