The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Vashu Bhagnani of Pooja Entertainment file complaint against Ali Abbas Zafar

अक्षय की BMCM के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर ऐसा भिड़े कि छीछालेदर हो गया

Vashu Bhagnani ने 17 पन्नों की शिकायत दर्ज करवाई है. बताया कि कैसे अली अब्बास ज़फर ने अपने बिज़नेस पार्टनर्स के साथ मिलकर फंड्स में हेर-फेर किया है.

Advertisement
pic
24 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 24 सितंबर 2024, 01:17 PM IST)
vashu bhagnani ali abbas zafar
अली अब्बास ज़फर ने पैसे नहीं देने का आरोप लगाया था, अब वाशु भगनानी ने लीगल एक्शन ले लिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Akshay Kumar की Bade Miyan Chote Miyan के डायरेक्टर Ali Abbas Zafar ने Vashu Bhagnani, Pooja Entertainment पर 7.30 करोड़ नहीं देने का आरोप लगाया था. अब वाशु ने उन पर फंड के हेर-फेर का आरोप जड़ दिया है. पूजा एंटरटेनमेंट के वाशु भगनानी और जैकी भगनानी ने अली अब्बास के खिलाफ लीगल एक्शन लेते हुए पुलिस कम्प्लेन कर दी है. क्या है पूरा मामला आइए समझते हैं.

दरअसल, अली अब्बास ज़फर ने वाशु के खिलाफ फॉर्मल शिकायत दर्ज करवायी थी. उन्होंने डायरेक्टर असोसिएशन में पूजा एंटरटेनमेंट के खिलाफ 7 करोड़ 30 लाख नहीं चुकाने की शिकायत की थी. अली ने डायरेक्टर असोसिएशन में शिकायत की जिसके बाद इसे Federation of Western Indian Cine Employees (FWICE) के पास भेजा गया था. वाशु से इस मामले पर जवाब मांगा तो उन्होंने अली के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया. अब वाशु ने इस मालमें में 17 पन्ने की शिकायत की है. जिसमें अली अब्बास ज़फर पर गंभीर आरोप लगाया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 03 सितंबर को ब्रांद्रा पुलिस स्टेशन में जैकी और वाशु ने ये शिकायत दर्ज करवायी थी. प्रोड्यूसर्स ने अली अब्बास ज़फर पर फिल्म की शूटिंग के दौरान अबू धाबी से मिली सब्सिडी को हड़पने का आरोप लगाया है. वाशु ने ये शिकायत ज़फर और टीनू देसाई की शिकायत दर्ज करवाने के बाद करवायी. जिसमें ज़फर और टीनू ने नॉन-पेमेंट ईशू का आरोप लगाया था.

पूजा एंटरटेनमेंट की तरफ से की गई इस शिकायत में 53 प्वॉइंट्स हैं. जिसमें कई तरह की बातों को रखा गया है. वाशु ने फिल्म के कन्सेप्शन, इसके प्रोडक्शन शेड्यूल को लेकर बात की है. साथ ही ये भी बताया है कि कैसे अली अब्बास ज़फर ने अपने बिज़नेस पार्टनर्स के साथ मिलकर धीरे-धीरे भगनानी भाईयों को आपराधिक जाल में फंसाया है.

इस शिकायत में ये भी बताया गया कि ज़फर BMCM का पूरा क्रेडिट लेना चाहते थे. डायरेक्ट, राइटर और प्रोड्यूसर का भी. टीम ने फिल्म पर टोटल 125 करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय लिया था. इसमें स्टार्स की फीस और डायरेक्टर की फीस जुड़ी हुई नहीं थी. प्रोड्यूसर्स ने दावा किया कि अली अब्बास ने धीरे-धीरे इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम अपने हाथ में ले लिया और अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया. इसके बाद प्रोडक्शन में बिना प्रोड्यूसर्स के कंसेन्ट के इसका बजट 06 करोड़ और बढ़ा दिया.

पूजा एंटरटेनमेंट ने ये भी आरोप लगाया कि अली अब्बास ज़फर ने पूरे प्रोडक्शन को हाईजैक कर लिया था. किसी भी तरह के सजेशन को भी नहीं मान रहे थे. जैसे प्रोड्यूसर्स की तरफ से फिल्म में माधुरी दीक्षित को लेने की बात कही गई थी. मगर पूरे प्रोडक्शन का बजट 15 करोड़ ऑलरेडी बढ़ चुका था. इसलिए इस आइडिया को ड्रॉप करना पड़ा.

प्रोड्यूसर्स ने आरोप लगाया कि शुरुआत में फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ रुपये तय किया गया था. मगर ये बढ़ते-बढ़ते 154 करोड़ पहुंच गया. फिल्म का यूएई शेड्यूल पूरा हुआ था. जो पूरी तरह से अली अब्बास ज़फर के कंट्रोल में ही था. जिसे 33 करोड़ की कुल लागत में पूरा किया जाना था मगर ये अमाउंट भी करीब 06 करोड़ ऊपर चला गया. अली ने इन खर्चों की कोई डीटेल्स भी नहीं बताई. ये उनके फंड्स में किए गए हेर-फेर को दिखाता है.

ख़ैर, इन सभी मामलों पर अब जांच हो रही है. डायरेक्टर या प्रोड्यूसर की तरफ से इस पर कुछ भी पब्लिकली बयान नहीं दिया गया है. रही बात फिल्म की तो इस साल आई फिल्म Bade Miyan Chote Miyan बॉक्स ऑफिस पर बुरी पिटी. 350 करोड़ में बनी ये फिल्म मुश्किल से 100 करोड़ कमा पाई. मेकर्स को तगड़ा नुकसान हुआ.

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' दोनों के करियर की बड़ी फिल्म थी. मूवी में पृथ्वीराज सुकुमारन भी थे. विलन बने थे. इसकी कास्टिंग के साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म वीएफएक्स और मार्केटिंग पर भी तगड़ा पैसा खर्च किया था. मगर फिल्म चली नहीं और मेकर्स को भारी नुकसान हुआ.

वीडियो: अक्षय कुमार की BMCM से पूजा एंटरटेनमेंट को 150 करोड़ का घाटा, 80% स्टाफ को निकालना पड़ा

Advertisement

Advertisement

()