शाहरुख खान की 'डंकी' में दिखाई दिए इस एक्टर की हालत गंभीर, मांगी मदद
Shahrukh Khan की Dunki और Salman Khan की Tubelight में दिखाई देने वाले Varun Kulkarni को किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं.

Shahrukh Khan की 2023 में आई फिल्म Dunki में दिखाई देने वाले एक्टर Varun Kulkarni इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वरुण को किडनी से संबंधित कई तरह की परेशानियां हैं. वो डायलिसिस पर हैं. अब वरुण के दोस्तों ने उनके इलाज के लिए मदद मांगी है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण 'डंकी' में कुछ ही देर के लिए दिखाई देते हैं. फिल्म के लिए उन्होंने सिर्फ एक दिन ही शूट किया था. वरुण की तबीयत बीते कई दिनों से खराब है. उनके दोस्त रोशन शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर वरुण के लिए मदद मांगी है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा,
इसी पोस्ट में आगे लिखा है,
वरुण ने ऑन लाइन फंडिंग वेबसाइट को शेयर करते हुए ये भी लिखा कि मदद चाहे छोटी हो या बड़ी इससे बहुत फायदा होगा. वैसे imdb के मुताबिक वरुण, 'डंकी' के अलावा 'द फैमिली मैन', सलमान की 'ट्यूबलाइट', 'घूमकेतू' और 'मेरे प्यार प्राइम मिनिस्टर' जैसी फिल्मों में भी छोटा-छोटा रोल कर चुके हैं.
वीडियो: अजय देवगन की सिंघम ने विदेशी जमीन पर रिलीज के मामले में शाहरुख खान की डंकी को पीछे छोड़ा

.webp?width=60)

