"मेरे लिखे जोक्स पढ़कर फरहान 45 लाख कमाते, और मुझे 45 हज़ार ही मिलते"
वरुण ग्रोवर ने बताया कि फरहान उनके लिखे जोक्स को बहुत खराब ढंग से पढ़ते थे.

फिल्मों के गाने लिखने से पहले Varun Grover कॉमेडी शोज़ लिखा करते थे. उन्होंने Farhan Akhtar के लिए भी कॉमेडी शो लिखा था. उनके लिखे जोक्स पढ़ने के लिए फरहान को जितने रुपए मिलते थे, वरुण ग्रोवर के हाथ उसका 100वां हिस्सा आता था. वरुण को ये मंजूर नहीं था. इसलिए शो छोड़ दिया. और फरहान के बारे में जो कहा, उसने सुर्खियां बटोरीं. पिछले दिनों जब वरुण ग्रोवर The Lallantop के खास कार्यक्रम Guest In the Newsroom में आए, तो पूरा वाकया सिलेसिलेवार ढंग से सुनाया. कहा,
ग्रोवर ने बताया कि इसके बाद उन्होंने वीर दास की तरफ से आयोजित करवाए गए कॉमेडी कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया. यहीं से वो परफॉर्मर बने. उन्होंने कहा,
वरुण ग्रोवर 2006 से प्रोफेशनली काम कर रहे हैं. अनुराग कश्यप की ‘दैट गर्ल इन यैलो बूट्स’ के लिए उन्होंने गाना लिखा.' गैंग्स ऑफ वासेपुर' के गाने लिखे. ‘दम लगा के हईशा’ के गाने ‘मोह मोह के धागे’ के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. बतौर डायरेक्टर उनकी पहली शॉर्ट फिल्म Kiss हाल ही में Mubi पर रिलीज़ हुई है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: वरुण ग्रोवर ने मसान फिल्म बनने की कहानी सुनाई, पीएम मोदी और शाहरुख को लेकर भी बड़ी बात बता गए

.webp?width=60)

