The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Varun Dhawan Film Lands in Trouble Over Chunnari Chunnari, Makers Hit With Rs 400 Crore Lawsuit

वरुण की फिल्म में 'चुनरी चुनरी' गाना इस्तेमाल किया, मेकर्स पर 400 करोड़ का केस हो गया

वाशु भगनानी ने कहा कि अगर इन गानों को नहीं हटाया, तो उनसे 100 करोड़ रुपये अलग से वसूले जाएंगे.

Advertisement
pic
29 मई 2026 (अपडेटेड: 29 मई 2026, 03:50 PM IST)
hai jawani toh ishq hona hai, pooja hegde, varun dhawan, salman khan, sushmita sen, biwi no 1,
डेविड धवन ने 'बीवी नंबर 1' और 'है जवानी तो इश्क होना है', दोनों फिल्मों को डायरेक्ट किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Varun Dhawan स्टारर Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai रिलीज़ से हफ्ते भर पहले एक बड़ी मुसीबत में फंस गई. इसमें प्रोड्यूसर Vashu Bhagnani की मूवी Biwi No 1 के दो गाने- Chunnari Chunnari और Ishq Sona Hai का इस्तेमाल किया गया है. इस बात के लिए वाशु ने 'है जवानी तो इश्क होना है' बनाने वाली Tips Industries, प्रोड्यूसर Ramesh Taurani और डायरेक्टर David Dhawan पर केस कर दिया है. वो भी कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि 400 करोड़ रुपये का.

# वाशु भगनानी ने कोर्ट से क्या मांग रखी?

वाशु की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट को एडवोकेट वीके दुबे रिप्रेज़ेंट कर रहे हैं. मुंबई हाई कोर्ट में 400 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर करने के बाद उन्होंने प्रेस से बात की. उन्होंने बताया कि वाशु ने कोर्ट से 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज़, डिस्ट्रिब्यूशन, एग्जीबिशन और OTT स्ट्रीमिंग पर लगाम कसने की मांग की है. साथ ही 'चुनरी चुनरी' और 'इश्क सोना है' जैसे गानों का प्रमोशन भी पूरी तरह रोकने कहा है. प्रेस स्टेटमेंट में इस केस को बॉलीवुड के सबसे बड़े और विवादित कॉपीराइट मामलों में से एक बताया गया.

# टिप्स फिल्म्स और डेविड धवन देंगे 100 करोड़ का एक्स्ट्रा जुर्माना?

पूजा एंटरटेनमेंट ने कोर्ट के सामने ये मांग रखी कि वो वरुण धवन की फिल्म से 'चुनरी चुनरी' और 'इश्क सोना है' गाने को पूरी तरह हटवा दें. साथ ही इस मूवी का नाम भी बदल दें. 'है जवानी तो इश्क होना है' टाइटल को हटाने की डिमांड उन्होंने इसलिए रखी क्योंकि ये ‘इश्क सोना है’ गाने की एक लाइन है. यही नहीं, उन्होंने एक और बड़ी मांग रखी है. वाशु का कहना है कि अगर टिप्स इंडस्ट्रीज़ और डायरेक्टर डेविड धवन उनकी बात नहीं सुनते और इन गानों का इस्तेमाल जारी रखते हैं, तो उनसे 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त हर्जाना वसूला जाएगा.

# क्या है पूरा मामला?

ये गाने ओरिजिनली सलमान खान-सुष्मिता सेन स्टारर 'बीवी नंबर 1' फिल्म में इस्तेमाल किए गए थे. उसे वाशु ने प्रोड्यूस किया था. वहीं डेविड धवन उसके भी डायरेक्टर थे. 90s के दौर में फिल्म के म्यूजिक राइट्स टिप्स वालों को दिए गए थे. ऐसा करते वक्त वाशु को डिजिटल और स्ट्रीमिंग राइट्स जैसे फ्यूचर कॉन्सेप्ट की भनक भी नहीं थी. इसलिए कुछ साल पहले उन्होंने टिप्स इंडस्ट्रीज़ को घेरना शुरू कर दिया. वाशु का कहना है कि उन्होंने टिप्स को केवल म्यूजिक राइट्स दिए थे, वीडियो राइट्स नहीं. इसलिए वो वीडियो में इन गानों का इस्तेमाल नहीं कर सकते. इससे उनके बीच विवाद शुरू हुआ जो वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' के दौरान काफी बढ़ गया. टिप्स ने इसे प्रोड्यूस करते हुए 'बीवी नंबर 1' के 'चुनरी चुनरी' और 'इश्क सोना है' गाने का इस्तेमाल किया. मगर वाशु ने उन पर 400 करोड़ का केस कर दिया. रिपोर्ट्स हैं कि कोर्ट ने पूजा एंटरटेनमेंट की शिकायत को एक्सेप्ट कर लिया है. जल्द इस मामले पर सुनवाई शुरू हो जाएगी.

वीडियो: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के टीजर पर वरुण धवन किससे भिड़ गए?

Advertisement

Advertisement

()