'वाराणसी' के लिए महेश बाबू करेंगे करियर का सबसे ख़तरनाक सीन!
राजामौली ये शूट अंटार्कटिक और मिडिल ईस्ट में करना चाहते थे. मगर अब ये हैदराबाद के स्टूडियो में फिल्माए जा रहे हैं.

क्या SS Rajamouli Varanasi में Mahesh Babu ये Underwater Action Scene? क्या Salman Khan-Vamshi Paidipally की SVC63 का शूट Vintage Song से शुरू होगा? Oscars वालों ने Shahrukh Khan की Om Shanti Om का आइकॉनिक डायलॉग अचानक क्यों शेयर किया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# पानी के अंदर शूट होगा 'वाराणसी' का सबसे धांसू एक्शन सीन!
'वाराणसी' की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद के ताहिर स्टूडियो में चल रही है. तेलुगु सिनेमा नाम के पोर्टल के मुताबिक यहां वो सीन फिल्माए जा रहे हैं जो राजामौली रियल इंटरनेशनल लोकेशंस पर शूट करने वाले थे. ख़ास तौर पर फिल्म के क्लाइमैक्स के इंटेंस एक्शन सीन वो अंटार्कटिक और मिडिल ईस्ट में फिल्माना चाहते थे. मगर इस वक्त वहां जो तनाव बना हुआ है, उसके चलते राजामौली ने इंटरनेशनल शूट कैंसल कर दिया. ताहिर स्टूडियो में काफी बड़ा वॉटर सेट बना हुआ है. ये ब्लू मैट टेक्नोलॉजी से तैयार सेट है. और गहरे पानी या समंदर वाले सीन्स के लिए मुफ़ीद है. Jr NTR स्टारर 'देवरा' की शूटिंग भी यहीं हुई थी. राजामौली इस सेट को 'वाराणसी' में गंगा नदी की तरह दिखाएंगे. यहां महेश बाबू के साथ कुछ अंडर वॉटर एक्शन सीक्वेंस और चेज़ सीन भी शूट होंगे. तेलुगु 360 के मुताबिक टीम 'वाराणसी' फिलहाल यहां एक गाना शूट कर रही है. कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस इसे सुपरवाइज़ कर रहे हैं. अप्रैल तक शूट करने के बाद मई में टीम समर ब्रेक लेगी. जून में शूटिंग दोबारा शुरू होगी. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होनी है. और इसीलिए अगस्त तक शूटिंग का पूरा काम ख़त्म कर देना चाहते हैं. ताकि पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो सके.
# जेकब एलॉर्डी की 'दी डॉग स्टार्स' का ट्रेलर आया
जेकब एलॉर्डी स्टारर फिल्म 'दी डॉग स्टार्स' का ट्रेलर आया है. ये पीटर हेलर के इसी नाम के पोस्ट एपॉक्लिप्टिक नॉवल का सिनेमैटिक एडैप्टेशन है. इसमें एक फ्यूचरिस्टिक दुनिया दिखाई गई है. जेकब का किरदार हिग एक सिविलियन पायलेट है. एपॉक्लिप्स में उसकी पत्नी की मौत हो जाती है. अब उसके साथ सिर्फ उसका पेट डॉग है. फिल्म में जोश ब्रॉलिन, मार्गरेट क्वॉली और गाय पियर्स भी ज़रूरी किरदारों में हैं. रिडली स्कॉट के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म अगस्त में रिलीज़ होगी.
# ऑस्कर वालों ने शेयर किया शाहरुख का आइकॉनिक डायलॉग
ऑस्कर अवॉर्ड्स कराने वाली एकेडमी ने शाहरुख खान को शाउटआउट दिया है. एकेडमी ने 'ओम शांति ओम' से शाहरुख का आइकॉनिक मोनोलॉग सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वही मोनोलॉग जिसमें शाहरुख कहते हैं, "इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है कि हर ज़र्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साज़िश की है." सोशल मीडिया पर ये पोस्ट चर्चा में में है. ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. रॉनित नाम के एक यूज़र ने लिखा,
"अब भक्त कहेंगे कि ऑस्कर वाले भी शाहरुख का PR कर रहे हैं."
इमेंस नाम के हैंडल से लिखा गया,
"अब वक्त आ गया है जब शाहरुख खान को एकेडमी की तरफ़ से ऑनरेरी लाइफटाइटाम अचीवमेंट अवॉर्ड मिल जाना चाहिए. आपने जैकी चैन को ये अवॉर्ड दिया. अब उस आदमी को सम्मानित करो जिसकी फिल्मों की बदौलत पूरी दुनिया इंडियन सिनेमा से प्यार करने लगी."
एक अन्य यूज़र ने लिखा,
"एकेडमी रीसेंट इंडियन ब्लॉकबस्टर धुरंधर के बजाय 19 साल पुरानी फिल्म ओम शांति को प्रमोट कर रही है. अब तो प्रोपगैंडा डिबेट ख़त्म होना चाहिए."
# विंटेज गाने से शुरू होगा सलमान की SVC63 का शूट
सलमान खान कल 18 अप्रैल से डायरेक्टर वामसी पैडिपली वाली एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. शूटिंग की शुरुआत गाने से होगी. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक विंटेज सॉन्ग है. और इसके शूट के लिए सेट पर एक विंटेज लुक वाला घर तैयार किया गया है. मुमकिन है कि नयनतारा भी इस गाने में नज़र आएंगी. 17 अप्रैल की सुबह वो मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी थीं. उनकी मुंबई आमद ने इस गाने में उनके होने की संभावनाएं बढ़ा दी हैं. इस फिल्म के लिए मुंबई के गोरेगांव इलाक़े के SRPF ग्राउंड पर बड़ा-भारी सेट तैयार किया गया है. यहां इसका पहला शेड्यूल 18 अप्रैल से शुरू होकर 4 मई तक चलेगा.
# 11 सितंबर को आएगी आयुष्मान सारा की 'उड़ता तीर'
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर स्पाई कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज़ डेट आ गई है. धर्मा प्रोडक्शंस के अनाउंसमेंट के मुताबिक ये 11 सितंबर 2026 को रिलीज़ होगी. आकाश कौशिक इसके डायरेक्टर हैं.
# कभी नहीं बनेगी अक्षय कुमार की 'गोरखा'
अक्टूबर 2021 में ‘गोरखा’ नाम की फिल्म अनाउंस हुई थी. खुद अक्षय ने X पर इसकी घोषणा की थी. मगर ये कल्पना कभी आकार ले ही नहीं सकी. और ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान सोशल मीडिया इंटरेक्शन में अक्षय ने बताया कि 'गोरखा' नहीं बन रही है. इसे अक्षय और आनंद एल राय प्रोड्यूस करने वाले थे. ये इंडियन आर्मी के मेजर जनरल इयान कारडोज़ो पर आधारित फिल्म थी.
वीडियो: रिलीज़ से पहले ही ‘वाराणसी’ का पूरा प्लॉट लीक, कहानी में बड़ा खुलासा

