The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Varanasi: SS Rajamouli, Mahesh Babu film's new Glimpse to be screened at CCXP Mexico

'वाराणसी' का नया टीज़र तैयार, मगर राजामौली ने भी फैन्स के साथ खेल कर दिया!

राजामौली ने भी पकड़ी 'रामायण' वालों की राह. फिल्म की ग्लोबल मार्केटिंग शुरू.

Advertisement
pic
23 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026, 06:41 PM IST)
SS Rajamouli, Mahesh Babu in Varanasi
टाइम ट्रैवल थीम पर बन रही 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या SS Rajamouli की Varanasi की झलक भी Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana की तरह भारत से पहले विदेशों में दिखाई जाएगी? Kartik Aaryan के कारण Aamir Khan मुसीबत में क्यों आ गए? Mohanlal और Mammootty की Patriot में सेंसर बोर्ड ने क्या बदलाव करने को कहा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'रामायण' की तरह 'वाराणसी' की झलक भी पहले विदेशी देखेंगे

पिछले दिनों 'रामायण' का टीज़र अमेरिका में रिलीज़ किया गया. अब SS राजामौली की 'वाराणसी' की नई झलक भी भारत से पहले विदेश में दिखाई जाएगी. 123 तेलुगु के मुताबिक प्रोड्यूसर SS कार्तिकेय 'वाराणसी' का एक्सक्लूजिव फुटेज मेक्सिको के कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस फेस्टिवल (CCXP) में दिखाएंगे. 24 से 26 अप्रैल तक चलने वाले इस फेस्ट में पहले दिन ही 'वाराणसी' का नया टीज़र दिखाया जाएगा. यहां फिल्म का वो एक्सक्लूसिव कॉन्टेंट रिलीज़ होगा, जो 15 नवंबर को आए 'वाराणसी' के टीज़र का हिस्सा नहीं था. कुछ बिहाइंड दी सीन फुटेज भी इसमें शामिल किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक 'वाराणसी' के बारे में यहां एक पैनल डिस्कशन होगा, जिसमें कार्तिकेय फिल्म के प्रोडक्शन से लेकर स्केल सहित कई पहलुओं पर रोशनी डालेंगे. इवेंट में राजामौली के प्री-‍रिकॉर्डेड वीडियो की स्क्रीनिंग भी की जाएगी.

# 'मायामी वाइस 85' में माइकल बी. जॉर्डन की एंट्री

डायरेक्टर जोसफ़ कोसिंस्की साल 1980 की टीवी सीरीज़ 'मायामी वाइस' पर फिल्म बना रहे हैं. टाइटल है 'मायामी वाइस 85'. इसकी कास्ट भी तय हो गई है. डेडलाइन के मुताबिक ऑस्कर विनिंग एक्टर माइकल बी. जॉर्डन और ऑस्टिन बटलर इसमें लीड रोल करेंगे. ये 6 अगस्त 2027 को रिलीज़ होगी.

# कार्तिक आर्यन ने कारण अटक गई आमिर की फिल्म!

फिल्ममेकर अनुराग बसु किशोर कुमार की बायोपिक बनाने वाले हैं. पहले रणबीर कपूर ये फिल्म करने वाले थे. मगर उनके इनकार के बाद आमिर खान के नाम पर चर्चाएं चलीं. आमिर इस रोल की तैयारी भी करने लगे. मगर ये फिल्म शुरू ही नहीं हो पाई. और वजह है कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की 'तू मेरी ज़िंदगी है' का बचा हुआ शूट. ये दिसंबर 2025 में रिलीज़ होने वाली थी. मगर अप्रैल 2026 तक इसकी शूटिंग ही पूरी नहीं हो सकी है. वैरायटी इंडिया से चर्चा में अनुराग ने बताया कि अभी तो वो महज़ 45 दिन का शूट ही कर सके हैं. किशोर की बायोपिक वो इस फिल्म के बनने के बाद ही शुरू करेंगे. यानी आमिर की फिल्म 2027 तक को अटकी ही रहेगी.

# अभय पन्नू बनाएंगे यशराज की पहली हॉरर फिल्म

यशराज फिल्म्स ने कई जॉनर्स की फिल्में प्रोड्यूस की हैं. मगर पहली बार ये कंपनी हॉरर फिल्म बनाने जा रही है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसे 'रॉकेट बॉयज़' फेम अभय पन्नू डायरेक्ट करेंगे. जल्द ही फिल्म ऑफिशियली अनाउंस की जाएगी.

# मृणाल के साथ फीमेल सेंट्रिक फिल्म बनाएंगे धनुष

ख़बर है कि मृणाल ठाकुर और धनुष एक फिल्म करने जा रहे हैं. फिल्मीबीट पोर्टल के मुताबिक ये फीमेल सेंट्रिक फिल्म होगी. धनुष इसमें एक्ट करने के साथ इसे डायरेक्ट भी करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कहानी 1960 के दशक में सेट है. और विषय एक गांव के देवता से जुड़ा है. सारी चीज़ें फाइनल होते ही मेकर्स फिल्म अनाउंस करेंगे.

# CBFC ने उलझा दी मोहनलाल-ममूटी की 'पेट्रियट'

मोहनलाल और ममूटी की मलयालम फिल्म 'पेट्रियट' 1 मई को रिलीज़ होनी है. मगर सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को कुछ बदलावों का फ़रमान दिया है. मातृभूति की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के विलन का नाम एक बड़े नेता के बेटे से मिलता-जुलता है. CBFC ने ये नाम को बदलने को कहा है. इस कारण फिल्म के कुछ सीन और रेफरेंस भी हटाने होंगे. इसमें नयनतारा, रेवती और फ़हाद फ़ासिल ने भी काम किया है. महेश नारायणन इसके डायरेक्टर हैं. 

वीडियो: सिनेमा शो: राजामौली की 'वाराणसी' में महेश बाबू वो करेंगे जो करियर में कभी नहीं किया

Advertisement

Advertisement

()