The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Varanasi: SS Rajamouli Mahesh Babu film Plot leaked by a VFX Firm | Priyanka Chopra

राजामौली का गेम प्लान फेल, लीक हो गई 'वाराणसी'!

महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार और फिल्म का सबसे मेजर ट्विस्ट इंटरनेट पर वायरल है.

Advertisement
pic
8 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 06:23 PM IST)
Mahesh Babu, Prithviraj Sukumaran in Varanasi
'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

SS Rajamouli, Mahesh Babu की Varanasi का Plot Leak कैसे हो गया? Atlee की Raaka में Allu Arjun का लुक कैसा है? क्या Ram Charan की Peddi Postpone हो गई? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'वाराणसी' लीक! VFX बना रही फर्म ने खोल दी पूरी कहानी

'वाराणसी' को रिलीज़ होने में अभी एक साल बाक़ी है. मगर फिल्म की पूरी कहानी लीक हो गई है. और ये लीकेज हुआ है सिने साइट नाम की एक VFX स्टूडियो की वेबसाइट से. ये कंपनी हॉलीवुड फिल्मों के VFX डिज़ाइन करती है. वेबसाइट के होमपेज पर उन फिल्मों के पोस्टर हैं, जिनके लिए इस फर्म ने VFX बनाए हैं. इनमें एक तस्वीर 'वाराणसी' की भी है. इस पर क्लिक करते ही चार-पांच लाइन का एक ब्रीफ़ सामने आता है. इसमें लिखा है,

"एक शिव भक्त समय के अलग-अलग दौर में एक खतरनाक यात्रा पर निकलता है. वो एक खोई हुई शक्तिशाली दिव्य वस्तु को खोज रहा है. जैसे-जैसे वह सदियों पुराने रहस्यों को समझता है, उसे अपनी इस यात्रा के पीछे की सच्चाई मालूम चलती है. जिसने उसे इस रास्ते पर भेजा है, वो बेहद शातिर मास्टरमाइंड है, जिसका सपना पूरी दुनिया पर हमेशा के लिए राज करना है."

इस सिनॉप्सिस से फिल्म की कहानी को मोटामाटी पता चल ही गई है. हालांकि ये बातें पहले भी सामने आ चुकी हैं कि 'वाराणसी' में महेश बाबू का किरदार संजीवनी बूटी की तलाश करता नजर आएगा. मगर ये ब्रीफ ये बात पुख्ता कर रहा है, कि रुद्रा (महेश बाबू) कुम्भा (पृथ्वीराज सुकुमारन) के कहने पर इस दिव्य शक्ति की खोज में निकलता है.  जो कि एक बड़ा ट्विस्ट है.

# अगले दो साल के ऑस्कर अवॉर्ड की डेट्स अनाउंस

अकैडमी ने 2027 और 2028 की ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी की डेट अनाउंस कर दी है. अकेडमी की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक 99वीं ऑस्कर सेरेमनी 14 मार्च 2027 को होगी. और 100वां ऑस्कर समारोह 5 मार्च 2028 को होगा. हालांकि ऑर्गनाइज़र्स ने ये भी लिखा है कि इन तारीखों में फेरबदल हो सकता है.

# 'राका' है अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म का टाइटल

अल्लू अर्जुन की साई-फाई एक्शन फिल्म जिसे अब तक AA22xA6 कहा जा रहा था, उसका टाइटल अनाउंस हो गया है. फिल्म का नाम है 'राका'. मेकर्स ने आज अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनके फर्स्ट लुक के साथ टाइटल अनाउंस किया. इसमें अर्जुन बॉल्ड हैं. उनका पंजा भेड़ियानुमा है. बड़े-बड़े नाख़ून हैं. और पंजे से उनका आधा चेहरा छिपा हुआ है. दीपिका पादुकोण भी इसमें काम कर रही हैं. ख़बरें हैं कि इस फिल्म को 2027 के फर्स्ट हाफ़ में रिलीज किया जाएगा.

# 'शक्ति शालिनी' में डबल रोल करेंगी अनीत पड्डा?

मैडॉक फिल्म्स की अगली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा लीड रोल में हैं. मिड-डे के मुताबिक अनीत इसमें डबल रोल करेंगी. अनीत इसमें रक्षा करने वाली शक्ति और इविल फोर्स शालिनी... इन दोनों का किरदार निभाएंगी. इस रिपोर्ट के मुताबिक शक्ति एक आम लड़की है. मगर जब उसके परिवार पर ख़तरा आता है, तो वो इस बुरी शक्ति से भिड़ जाती है. फिल्म में अनीत के ऑपोजिट विशाल जेठवा को लिया गया है. विनीत कुमार सिंह भी ज़रूरी रोल करेंगे. इसे आदित्य सरपोत्दार डायरेक्ट कर रहे हैं.

# विजय वर्मा की 'मटका किंग' का ट्रेलर रिलीज़

विजय वर्मा स्टारर वेब सीरीज़ 'मटका किंग' का ट्रेलर आया है. ट्रेलर ग्रिपिंग है. कहानी 1960 के दौर के मुंबई की है. कॉटन ट्रेडर ब्रिज भट्टी, विजय वर्मा रुपयों के लिए सरेआम अपमानित होने के बाद गैम्बलिंग एम्पायर बनाता है. इसे वो मटका नाम देता है. उसकी महत्वाकांक्षा उसे मुसीबत में डाल देती है. कृतिका कामरा, गुलशन ग्रोवर, सिद्धार्थ जाधव और साई ताम्हणकर भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. नागराज मंजुले के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज़ 17 अप्रैल को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.

# पोस्टपोन हुई राम चरण की 'पेद्दी', अब 26 जून को आएगी!

राम चरण स्टारर 'पेद्दी' की रिलीज़ उलझ गई है. 27 मार्च को टीज़र के साथ इसकी रिलीज़ डेट भी अनाउंस हुई. बताया गया कि फिल्म 30 अप्रैल को आए्गी. बीते दिनों फिल्म 'चेन्नई लव स्टोरी' के सॉन्ग लॉन्च पर प्रोड्यूसर SKN ने कहा कि चूंकि अब 'पेद्दी' 26 जून को आ रही है, इसलिए वो अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट पर दोबारा विचार करेंगे. इस पर 'पेद्दी' के मेकर्स ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया. मगर आज जब नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की अडवांस बुकिंग रोकी गई, उसे देखते हुए लग रहा है कि 'पेद्दी' वाकई पोस्टपोन हो गई है. हालांकि अब तक इस बारे में मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. जान्हवी कपूर इसमें फीमेल लीड हैं. शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. इसे बुची बाबू साना ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: जॉर्जिया में ‘वाराणसी’ के सबसे घातक एक्शन सीन के लिए पहुँचे महेश बाबू

Advertisement

Advertisement

()