The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Vaibhavi Merchant revealed that Alia Bhatt prepped with Shah Rukh Khan for Tum Kya Mile song

'तुम क्या मिले' गाने के लिए आलिया ने शाहरुख से ट्रेनिंग ली थी

वैभवी ने बताया कि रणवीर और आलिया ने 'तुम क्या मिले' के लिए अच्छी-खासी प्रिपरेशन की.

Advertisement
pic
3 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 3 अगस्त 2023, 01:22 PM IST)
Alia Bhatt
आलिया और रणवीर के इस गाने को यू-ट्यूब पर अब तक करीब 57 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

आलिया भट्ट और रणवीर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म कर रही है. फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है. खासकर 'तुम क्या मिले' को. अब कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने बताया है कि इस गाने के लिए आलिया ने शाहरुख खान से ट्रेनिंग ली थी.

'रॉकी और रानी...' की रिलीज़ से पहले जब 'तुम क्या मिले' आया था, तो लोगों ने इसकी तुलना शाहरुख खान और काजोल के रोमांटिक गानों से की थी. कई नेगेटिव कमेंट्स भी आए थे. मगर पिक्चर रिलीज़ होने के बाद ये गाना काफी पसंद किया जाने लगा. अब वैभवी ने इस गाने के बनने पर बात की है.

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में वैभवी ने बताया कि रणवीर और आलिया ने 'तुम क्या मिले' के लिए अच्छी-खासी प्रिपरेशन की. वैभवी ने बताया,

''मैं और आलिया दोनों ही गाने की शूटिंग से कुछ दिन पहले शाहरुख खान के घर गए थे. क्योंकि आलिया ने इससे पहले कभी रोमांटिक गानों की शूटिंग नहीं की थी. उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में 'ईश्क वाला लव' गाना था. जिसमें थोड़ा सा रोमांस दिखाया गया था.''

रणवीर के बारे में बोलते हुए वैभवी ने बताया कि रणवीर ने उनके साथ बहुत बार रिहर्सल किया था. क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी कोई ड्रीमी लिप-सिंक सॉन्ग नहीं किया था. वैभवी ने कहा,

''रणवीर ने कभी कोई ऐसा गाना नहीं किया, जिसमें वो एक्ट्रेस की आंखों में देखकर ड्रीमी से माहौल में खड़े हों. उनके साथ मैंने बहुत रिहर्सल की थी. उसके बाद जाकर 'तुम क्या मिले' शूट किया गया.''

'तुम क्या मिले' गाना 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला सॉन्ग था, जिसे रिलीज़ किया गया था. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल के गाए इस गाने को कम्पोज़ किया है प्रीतम ने और लिरिक्स लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्या ने. करण जौहर ने अपने एक पोस्ट में कहा भी था कि ये गाना उन्होंने अपने गुरु और लेजेंडरी फिल्ममेकर यश चोपड़ा को डेडिकेट किया है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो मामला ठीक-ठाक चल रहा है. बढ़िया ओपनिंग पाने के बाद फिल्म ने छठवें दिन भी बढ़िया कलेक्शन किया है. मूवी ने छठे दिन 6.9 करोड़ रुपए कमाए. इंडिया में इसने अब तक 67.12 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है. आने वाले वीकेंड पर कमाई के ये आंकड़ें बढ़ने की उम्मीद है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' के 'ज़िंदा बंदा' ने BTS जंगकुक और ITZY के गानों को पीछे ढकेला.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()