The Lallantop
Advertisement

बच्चन समेत दिग्गजों से भरी फिल्म 'ऊंचाई' ने पहले दिन कितने पैसे कमाए?

'ऊंचाई' की कमाई तो ठीक है. मगर 'ब्लैक पैंथर' सीक्वल 'वकांडा फॉरेवर' ने बढ़िया पैसे पीट दिए.

Advertisement
uunchai collection, amitabh bachchan, wakanda forever
फिल्म 'ऊंचाई' का पोस्टर. दूसरी तरफ फिल्म 'वकांडा फॉरेवर' का पोस्टर.
pic
श्वेतांक
12 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 12 नवंबर 2022, 04:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Sooraj Barjatya की फिल्म Uunchai रिलीज़ हुई है. इसकी पहले दिन की कमाई ने Amitabh Bachchan की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 'ऊंचाई' ने पहले दिन देशभर से 1.81 करोड़ रुपए कमाए. जो कि फिल्म की लिमिटेड रिलीज़ को देखते हुए ठीक आंकड़े हैं.

'ऊंचाई' को इंडिया में मात्र 483 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है. दिन के सिर्फ 1500 शोज़. आज के टाइम में बड़ी फिल्मों को कम से कम 4 हज़ार स्क्रीन्स मिलते हैं. मगर ये सूरज बड़जात्या की टेक्निक है. उन्होंने 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' को भी कम स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया था. वो दोनों ही फिल्में हिंदी सिनेमा के ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर्स में गिनी जाती हैं. सूरज चाहते हैं कि वर्ड ऑफ माउथ के आधार पर और लोग फिल्म देखने आएं. अगर पिक्चर लोगों को पसंद आएगी, तो स्क्रीन काउंट और शोज़ बढ़वाए जाएंगे.  

पिंकविला की एक रिपोर्ट की माने, तो शनिवार को 'ऊंचाई' के शोज़ की संख्या शुक्रवार से ज़्यादा है. यानी सूरज की ट्रिक काम कर रही है. स्क्रीन्स की बढ़ती संख्या के साथ फिल्म की कमाई में कितना उछाल आता है, वो देखना होगा. हालांकि फिल्म को लेकर एक पॉज़िटिव माहौल बना हुआ है. जो कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में रिफ्लेक्ट होना चाहिए.

Image embed

1.81 करोड़ रुपए की ओपनिंग लेने के साथ 'ऊंचाई' ने बच्चन की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अमिताभ की-

* 'गुडबाय' ने पहले दिन 90 लाख रुपए कमाए थे
* 'झुंड' ने 1.10 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी और
* 'चेहरे' का फर्स्ट डे कलेक्शन 45 लाख रुपए रहा था.

ये सभी फिल्में पैंडेमिक के बाद आई थीं. इन्हें 'ऊंचाई' से तीन गुना ज़्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था. हालांकि तब सिनेमाघरों में 50 परसेंट ऑक्यूपेंसी चल रही थी. 'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन के साथ, डैनी डेंग्ज़ोग्पा, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा जैसे एक्टर्स ने काम किया.

'ऊंचाई' के अलावा सिनेमाघरों में दो और फिल्में चल रही हैं. ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' और MCU की Wakanda Forever.

'कांतारा' के हिंदी वर्ज़न ने शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपए कमाए. अब फिल्म का हिंदी कलेक्शन पहुंच चुका है 71 करोड़ रुपए
ब्लैक पैंथर के सीक्वल 'वकांडा फॉरेवर' ने देशभर से पहले दिन 12.5 करोड़ रुपए कमाए. 

वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू- वकांडा फॉरेवर

Advertisement

Advertisement

()