अगर 'गेम चेंजर' पिट गई तो इसमें मेरी क्या गलती है - उर्वशी रौतेला
Urvashi Rautela ने Saif Ali Khan पर हुए हमले को लेकर जो कहा था, उस पर भी उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था.

बीते कुछ दिनों से Urvashi Rautela का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है. ये एक इंटरव्यू की क्लिप है जिसे काटकर चलाया जा रहा है. 10 जनवरी को Nandamuri Balakrishna और उर्वशी रौतेला की फिल्म Daaku Maharaaj रिलीज़ हुई थी. उसके साथ ही Ram Charan और Kiara Advani की Game Changer भी उतरी. ‘डाकू महाराज’ के सामने ‘गेम चेंजर’ नहीं चली. वायरल वीडियो में उर्वशी कह रही हैं कि कियारा की ‘गेम चेंजर’ पिट गई और ‘डाकू महाराज’ ब्लॉकबस्टर हो गई. बॉलीवुड बबल के एक इंटरव्यू में उर्वशी से उनके सोशल मीडिया गेम के बारे में पूछा गया था. उनक जवाब था,
शंकर की फिल्म ‘गेम चेंजर’ को ट्रोल करने के लिए इस क्लिप को चलाया जा रहा है. बाकी बता दें कि कुछ दिनों से उर्वशी का नाम एक और वजह से खबरों में उठा हुआ था. ‘डाकू महाराज’ की रिलीज़ के बाद वो मीडिया से बातचीत कर रही थीं. एक इंटरव्यू में उनसे सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में पूछा गया. उनका कहना था,
इस बात पर उर्वशी को बहुत ट्रोल किया गया. लोग लिखने लगे कि किसी पर हमला हुआ है और उर्वशी अपने बारे में ही बात किए जा रही हैं. मुद्दा बढ़ने के बाद उर्वशी ने माफी भी मांगी. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,
डियर सैफ अली खान सर,
उर्वशी ने आगे लिखा,
हालांकि उर्वशी ने ये स्टोरी डाली और कुछ देर बाद ही इसे डिलीट भी कर दिया था.
वीडियो: उर्वशी रौतेला ने सैफ अली खान से माफी मांगी फिर पोस्ट डिलीट कर लिया

.webp?width=60)

