The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • unknown interesting facts about Diljit Dosanjh, how many do you know, test yourself

दिलजीत दोसांझ के बारे में इनमें से कितनी बातें आप पहले से जानते हैं, चेक कर लो

हमने उनके करीबियों से पता की हैं.

Advertisement
pic
6 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2021, 07:24 AM IST)
Img The Lallantop
आप भी आजमाइए कि दिलजीत दोसांझ के बारे में आप कितना कुछ जानते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिलजीत दोसांझ पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री का जानामाना चेहरा हैं. 'उड़ता पंजाब' और 'फिल्लौरी' जैसी फिल्मों ने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी पहचान दिलाई. हमने उनके करीबियों से बात की और निकाल कर लाए दिलजीत दोसांझ के बारे में कुछ ऐसी बातें, जो कम लोगों को पता हैं.
गुरुद्वारे से की गाने की शुरुआत दिलजीत दोसांझ ने अपने गांव के गुरुद्वारे से गाने की शुरुआत की. वह कीर्तन गाते थे और वहीं से उन्हें गाने का शौक चढ़ा. बाद में उन्होंने  परिवार में कीर्तन के अलावा पंजाबी और फिल्मी गाने भी शुरू कर दिए. बाकी आगे क्या हुआ सबको पता है.
Sale(578)
दिलजीत दोसांझ ने गाने की शुरुआत गांव के गुरुद्वारे में कीर्तन गाकर की.

नाम में है गांव का नाम उनका असली दिलजीत (Diljit) नहीं दलजीत (Daljit) सिंह है. जब वह लोकल लेवल पर थोड़े पॉपुलर होने लगे, तो उन्होंने अपने एक परिचित की राय पर नाम बदल कर दिलजीत कर लिया. अपने नाम के आगे अपने गांव दोसांझ कलां का नाम लगाया. ऐसे उनका बना पूरा नाम दिलजीत दोसांझावाला, वह अपने गानों में अक्सर इस नाम का जिक्र करते हैं. जब वह दिलजीत नहीं दलजीत होते थे. तब की तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. क्या आप पहचान पा रहे हैं कि इनमें से दलजीत कौन है.
Sale(582)
दिलजीत सोशल मीडिया पर अपनी कई इंटरेस्टिंग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

पहला एलबम और पहली मूवी दोनों फ्लॉप
भले ही अब दिलजीत को हिट की गारंटी माना जाता है लेकिन उनका पहला पंजाबी म्यूज़िक एलबम और पहली पंजाबी फिल्म औंधे मुंह गिरी थी. उनका पहला पंजाबी एलबम 2004 में 'इश्क द उडा अदा' जो फ्लॉप रहा. पहली पंजाबी फिल्म 2011 में आई 'द लॉयन ऑफ पंजाब', जो सुपर फ्लॉप रही. लेकिन उसके एक गाने 'लख 28 कुड़ी दा' इतना हिट हुआ कि आज भी हर पार्टी में बजता है.
Sale(581)
दिलजीत का पहला पंजाबी एलबम और पंजाबी मूवी दोनों ही फ्लॉप रहे थे.

पढ़ाई-लिखाई बस काम भर की
दिलजीत दोसांझ ने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है. वह भी अपने गांव के स्कूल से. उनके जानने वाले कहते हैं कि उन्होंने पैसों की कमी की वजह से ही पढ़ाई छोड़ दी थी. पैसों के लिए ही उन्होंने अपना सारा ध्यान गाने सीखने पर लगाया. इस दौरान वह लोकल फंक्शन आदि में गाते रहते थे. उन्होंने गाना प्रोफेसर करतार सिंह, एस. गोबिंदर सिंह और हरिदत्त शर्मा से सीखा.
Sale(580)
दिलजीत दोसांझ ने पढ़ाई तो 10वीं तक ही पूरी की लेकिन गाने की वजह से उन्हें गांव में सब जानते थे. यह तस्वीर दिलजीत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी.

क्या उनके पास वाकई प्राइवेट जेट है?
कई लोगों को लगता है कि दिलजीत दोसांझ के पास अपना प्राइवेट जेट है. असल में 2017 में उनको एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब से राजस्थान जाना था. कोई फ्लाइट होने के वजह से प्रोड्यूसर ने उनके लिए प्राइवेट जेट का इंतजाम किया था. उन्होंने प्राइवेट जेट के साथ ट्विटर पर दो फोटो पोस्ट कर दिए. फिर क्या था देश-दुनिया में हल्ला हो गया कि उनके पास प्राइवेट जेट है. उनके करीबी बताते हैं कि इस खबर से सबसे ज्यादा दिलजीत दोसांझ का सीए घबरा गया क्योंकि उसे भी लगा कि दिलजीत ने जेट खरीदा और उसे बताया तक नहीं.
Sale(576)
प्राइवेट जेट के साथ उनकी ये फोटो बहुत वायरल हुई थी. लोग इसे उनका जेट बता रहे थे लेकिन ऐसा नहीं था.

सिर्फ डिजाइनर कपड़े-ब्रैंड पहनते हैं
दिलजीत दोसांझ अमूमन डिजाइन ब्रैंड्स ही पहनते हैं. मतलब साधारण एडिडास, नाईकी, प्यूमा नहीं बल्कि राल्फ लॉरेन, केविन क्लेन, अरमानी आदि. उनके फेवरेट ब्रैंड हैं बेलेंसियागा और गुची. उन्हें महंगे डिजाइनर जूतों का भी शौक है. उन्हें जानने वाले बताते हैं कि उनके पास लुई विटॉ के जूते हैं, जिनकी कीमत सवा लाख रुपए के आसपास है. अपने एलबम में जो कपड़े और जूते वो पहने नजर आते हैं, वो सब अक्सर उनके अपने ही होते हैं.
Sale(579)
अपने म्यूजिक एलबम के वीडियोज में अक्सर वे अपने खुद के डिजाइनर कपड़े और जूते पहने दिखते हैं.

गाड़ी में सुनते हैं गुरदास मान और किशोर कुमार दिलजीत दोसांझ पंजाबी सिंगर गुरदास मान और किशोर कुमार के जबरा फैन हैं. वह अपनी गाड़ी में हमेशा ही गुरुदास मान और किशोर कुमार के गाने सुनते हैं. दोस्तों के साथ महफिल जमने पर वह किशोर कुमार के गाने जम कर सुनाते हैं.
Sale(575)
दिलजीत के करीबी बताते हैं कि उनकी गाड़ी में अक्सर गुरदास मान और किशोर कुमार के गाने बजते हैं.

कर्दाशियां फैमिली के हैं मुरीद
दिलजीत कर्दाशियां परिवार के बहुत बड़े मुरीद हैं. उनका कोई शो देखना नहीं छोड़ते. इस परिवार की सदस्य काइली जेनर को वह बहुत पसंद करते हैं. कई टीवी शो में वह काइली जेनर की खूबसूरती की तारीफ करते हुए देख गए हैं. अब आप पूछेंगे कि यह कर्दाशियां परिवार कौन है और ऐसा उनमें क्या खास है. इसके लिए आप लल्लनटॉप की यह खास स्टोरी
पढें.
ये है उनका पूरा कर्दाशियां परिवार. जिसके दिलजीत मुरीद हैं. तस्वीर: इन्स्टाग्राम
ये है उनका पूरा कर्दाशियां परिवार. जिसके दिलजीत मुरीद हैं. तस्वीर: इन्स्टाग्राम

परिवार के बारे में कभी नहीं बताते
दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर हर मसले को लेकर मजेदार तरीके से अपनी बात रखते हैं. लेकिन अपने परिवार के बारे में बात नहीं करते. उनके पिता पंजाब रोडवेज में नौकरी करते थे और मां हाउसवाइफ हैं. उनकी शादी हुई है या नहीं उसके बारे में तो हम इतना ही कहेंगे...
Bb

Advertisement

Advertisement

()