The Lallantop
Advertisement

जब सुनील शेट्टी को अंडरवर्ल्ड से फोन आया, और उन्होंने पलटकर डॉन को ही गाली दे दी

सुनील शेट्टी ने बताया उनके पिता को मारने की धमकी देता था अंडरवर्ल्ड का डॉन. सुनील ने खुद अंडरवर्ल्ड के गुंडों को धमकी दे डाली.

Advertisement
 Suniel Shetty
सुनील शेट्टी को मिली थीं उनके पिता को जान से मारने की धमकी. इस पर सुनील शेट्टी ने गैंगस्टर को ही धमका दिया.
pic
अंकिता जोशी
22 मई 2025 (अपडेटेड: 25 मई 2025, 04:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एक दौर था जब Bollywood Stars को अंडरवर्ल्ड से फिरौती के कॉल आते थे. गैंगस्टर्स उनसे मोटी रकम मांगते. उन्हें धमकाते थे. Suniel Shetty को ऐसे फोन कॉल्स आए. मगर उनसे डरने या रुपए देने की बजाय वो उन्हें ही हड़का देते. एक दिन जान से मारने की धमकी भरा फोन आया, तो सुनील ने उस गैंगस्टर पर जमकर गालियां बरसा दीं. मुंबई पुलिस भी हैरान रह गई उनकी बेबाकी पर. हाल ही में जब सुनील शेट्टी The Lallantop के ख़ास कार्यक्रम Guest In The Newsroom में आए, तो ये पूरा किस्सा सुनाया. 

इस बातचीत में सुनील से पूछा गया था कि कैसी धमकियां आती थीं अंडरवर्ल्ड से. इसके जवाब में सुनील शेट्टी ने कहा -

Image embed

एक दौर ऐसा आया कि सुनील शेट्टी के घर, दफ्तर, हर जगह अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन आने लगे. कौन धमकाता था इस बारे में सुनील शेट्टी ने कहा -

Image embed

Image embed

सुनील ने बताया कि उन्होंने गैंगस्टर से उसी के अंदाज़ में बात की. धमकी के बदले धमकी ही दी. उन्होंने कहा-

Image embed

मुंबई पुलिस का क्या रिएक्शन था उस गैंगस्टर के साथ सुनील की रिकार्डिंग को सुनकर, इसके जवाब में सुनील ने कहा,

Image embed

सुनील शेट्टी ने साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से डेब्यू किया था. इसके बाद उनकी दो फिल्में एक के बाद एक डिब्बाबंद हो गईं. ये थीं ‘आरज़ू’ और ‘फ़ौलाद’. ‘आरज़ू’ तो 60-65 दिन शूट भी हुई. मगर किसी कारणवश पूरी हो ही नहीं सकी. ‘फ़ौलाद’ डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी. मगर धवन सुनील शेट्टी की न्यूकमर इमेज को लेकर चिंतित थे. इसलिए ये फिल्म भी रिलीज़ नहीं हो सकी. सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वो ‘केसरी वीर’ में नज़र आएंगे. इसमें उनके साथ विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली भी होंगे. ये  23 मई को रिलीज़ होने वाली है. 

वीडियो: सुनील शेट्टी ने बताया जब बॉलीवुड फिल्मों में Underworld वालों की दखल हुआ करती थी

Advertisement

Advertisement

()