मध्य प्रदेश का उज्जैन. यहां 28 अप्रैल की रात को तीन मजदूरों की ट्रक से कुचलकरमौत हो गई. हादसे के वक्त मजदूर सड़क के किनारे सो रहे थे. बताया जा रहा है कि येमजदूर राजस्थान के जैसलमेर से लौटे थे, जिन्हें गांव में घुसने नहीं दिया गया था.क्या है मामलाउज्जैन के मोहनपुरा गांव के 12 मजदूर जैसलमेर में मजदूरी करने गए थे. लॉकडाउन होनेके चलते वे जैसलमेर में ही फंस गए. बीते दिनों मध्य प्रदेश सरकार ने बस भेजकरराजस्थान से मजदूरों को यहां लाया था. इसमें ये तीन मजदूर भी शामिल थे. इन मजदूरोंने जब अपने गांव में आना चाहा, तो गांववालों ने आपत्ति जताई और कोरोना जांच करानेको कहा. इसके बाद ये मजदूर गांव से पैदल चलकर उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेजजांच के लिए पहुंचे. बताया जा रहा कि वहां से लौटते वक्त रात हो गई थी, इसलिए गांवसे कुछ दूर ये लोग सड़क के किनारे ही सो गए.तस्वीर साभार - सोशल मीडियाफिर भोर में लगभग चार बजे उधर से गुजर रहा एक लोडेड ट्रक इन मजदूरों पर चढ़ गया.हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया. इस हादसे में कुल तीन मजदूरों की मौके परही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं.