The Lallantop
Advertisement

किस बस पर चढ़ना चाहोगे दद्दा?

ब्रेक छोड़ के सब लगता है. हॉर्न छोड़ के सब बजता है. असल आम आदमी है तो इस पर चढ़ेगा जरूर.

Advertisement
pic
11 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 12 फ़रवरी 2016, 12:46 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
देश में पहली बस 15 जुलाई 1926 को दौड़ी. वो ट्रक की चेसिस पर बनी थी. 1934 में बस जैसी बस चलनी शुरू हुई. तब से अब तक सिर्फ किराए में नहीं, बसों की क्वालिटी में भी विकास हुआ है. लेकिन इस डेवेलपमेंट की आंधी में भी नहीं उड़े हमारी बसों के कुछ फैक्ट्स. अपने इंडिया में मिलती हैं ये बसें. इनमें से किसी न किसी बस की सवारी सबने की होगी.

1. जलकुकड़ी बस


हम सड़क पर खड़े बस का इंतजार कर रहे हैं. उधर को जाती एक भी बस नहीं दिखेगी जिधर अपने को जाना है. दूसरी साइड जाने के लिए बसें एक के ऊपर एक चढ़ी बैठी रहती है.


2. बिना सीट वाली बस


बस में चढ़ते ही बड़ी शिद्दत से अपन सीट खोजते हैं. देखते हैं कि हमाए सिवा सबको सीट मिल चुकी है. अपन अकेले खड़े हैं. इंसानियत से भरोसा उठ जाता है कसम से. बस भर की सवारियां अपनी दुश्मन नजर आने लगती है.


3. फुल टू फटाक बस


पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर की बस में फर्क क्षमता का हैये नहीं. फर्क है कंडक्टर की नैतिकता और बड़प्पन का. इस मामले में प्राइवेट सेक्टर की बस भारी पड़ेगी लिख के रख लो. 60 सीट की क्षमता का राग अलापो कहीं और जाकर. इसमें 240 से नीचे एक सवारी न चढ़ेगी.


4. बेपरदा बस


बसों में दरवाजे किसलिए होते हैं? गुड कोच्चन. बसों के दरवाजे बंद करने के लिए नहीं होते बालक. बल्कि पकड़ के खड़े होने के लिए और 'दरवाजे पर न खड़े हों' लिखने के लिए होते हैं.


5. सोती सुंदरी बस


जिस दिन कहीं पहुंचने की बहुत जल्दी हो. बस की सांसे उखड़ जाती हैं. रेंगती है जैसे कछुआ. अइसा लगता है कि बस में बैठे बैठे बाल पक जाएंगे. स्किन लटक जाएगी. बुढ़ापा आ जाएगा.


6. यमराज बस


दुनिया की बसें लोगों को मंजिल तक पहुंचाती हैं. दिल्ली में एक होती थीं ब्लू लाइन बसें. भाईसाब आतंक था उनका. आदमी को अंजाम तक पहुंचाती थीं. मने आखिरी मंजिल तक. उसको यमराज का भैंसा भी कह सकते हो. यमराज बुरा नहीं मानेंगे.


7. ड्रीम बस


बसें लोगों को मंजिल या आखिरी मंजिल तक पहुंचाती हैं. फिल्मी बसें सपनों की दुनिया दिखाती हैं. बॉम्बे टू गोवा और गोविंदा की चल चला चल याद है. अच्छा सेट मैक्स और सूर्यवंशम का होल स्क्वायर? जिसमें बसों के सहारे हीरा ठाकुर करोड़पति बन जाता है. हॉलीवुड वालों ने तो कियानू रीव्स को बस में डाल कर पूरी 'स्पीड' फिल्म बना ली.


8. म्यूजिकले आजम बस


https://www.youtube.com/watch?v=c8g9884zRPM और बसों पर गाने. गोविंदा की फिल्म 'हद कर दी आपने' में हद कर दी थी. बस को टारगेट करते हुए गाया 'बस कर बस में बेबस बस जाएं, न बस नैनों में नैना. बात शुरू हुई बस से और खतम हुई टाटा नैनो पर.


9. हमाए देहात का बस


लम्बी दूरी पर जा रहे हो? बस में? उत्तर प्रदेश के हाइवे पर. ईंटा लेकर अपनी पीठ ठोंक लो एक बार. भैया अब टाइगर बचे कित्ते हैं. उनमें से एक आप हैं.


10. एहसान फरामोश बस


लास्ट में सबसे खतरनाक वाली बस. जिस बस से अभी आदमी उतरा है. वही बस उसे कुचल कर आगे बढ़ जाए.


Advertisement

Advertisement

()