The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Tushar gandhi speaks on Gandhi Godse Ek Yudh, calls it murderer glorifying film

'गांधी गोड़से' फिल्म पर तुषार गांधी का बयान - "हत्यारे का महिमामंडन करने वाली फिल्म नहीं देखूंगा"

उन्होंने कहा कि राजकुमार संतोषी ने पहले भी गांधी को गलत तरीके से दर्शाया है.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2023, 01:09 PM IST)
gandhi godse ek yudh movie
तुषार ने कहा कि उन्हें ऐसी फिल्म बनने पर कोई हैरानी नहीं हुई.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Rajkumar Santoshi की फिल्म Gandhi Godse Ek Yudh 26 जनवरी 2023 को रिलीज़ होने वाली है. फिल्म इतिहास के किरदारों को लेकर काल्पनिक सेटिंग पेश करेगी. फिल्म में दिखाया जाएगा कि नाथूराम गोडसे महात्मा गांधी पर हमला करता है, और वो इस हमले में बच जाते हैं. इसके बाद दोनों की मुलाकात जेल में होती है. यहां से शुरू होता है दोनों के बीच एक वैचारिक युद्ध. गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने इस फिल्म पर बयान दिया है. उनका कहना है कि वो ऐसी कोई फिल्म नहीं देखेंगे जहां हत्यारों को ग्लोरिफाई किया जाए. 

साथ ही कहा कि उन्हें जब इस फिल्म के बारे में पता चला तो बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई. ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा,

मुझे कोई हैरानी नहीं क्योंकि उनके लिए गोडसे एक हीरो है, और अगर वो उसे हीरो की तरह दिखाते हैं तो इसमें कोई अचरज नहीं. लेकिन मैं फिल्म की अच्छी या बुरी बातों पर कमेंट नहीं कर सकता क्योंकि मैंने फिल्म नहीं देखी है. मैं ऐसी फिल्में नहीं देखना चाहता जो हत्यारों का महिमामंडन करे. 

2002 में अजय देवगन की फिल्म The Legend of Bhagat Singh आई थी. उसे राजकुमार संतोषी ने ही बनाया था. फिल्म ने गांधी पर सवालिया निशान उठाए गए थे कि उन्होंने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को बचाने के लिए कुछ नहीं किया. तुषार गांधी ने ‘गांधी गोड़से’ पर कमेंट करते हुए उस फिल्म पर भी बात की. कहा,

ये बहुत सोचा-समझा गेम प्लान है. इन सभी किरदारों को परफॉर्म करने के लिए रोल दिए गए और अपनी टाइमलाइन के मुताबिक इन्होंने वो रोल निभाए. इन्हीं डायरेक्टर ने अपनी फिल्म ‘भगत सिंह’ में बापू को गलत तरीके से दर्शाया था, तो इसमें कोई हैरानी नहीं कि वो गोडसे को ग्लोरिफाई करने के लिए फिल्म बना दें. 

महात्मा गांधी को फिल्म में किस तरह दिखाया जाएगा, ये अभी साफ नहीं. हालांकि अपने एक इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी ने कहा था कि वो अलग तरीके से गांधी को दिखाना चाहते हैं. उन्हें डर था कि सेंसर बोर्ड शायद फिल्म को रिलीज़ ही न होने दे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को क्लियर कर दिया है. ‘पठान’ की रिलीज़ के एक दिन बाद ‘गांधी गोड़से’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.               

वीडियो: तारीख़: फांसी की सजा के पहले नाथूराम गोडसे ने कोर्ट में क्या दलील दी थी?

Advertisement

Advertisement

()