The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Tumbbad re release day 2 collection, Sohum Shah film earns 2.65 Crores

'लैला मजनू' की री-रिलीज़ के बाद 'तुम्बाड' ने भी बॉक्स ऑफिस पर फोड़ डाला!

ओरिजनल रिलीज़ के वक्त Tumbbad पहले वीकेंड पर सिर्फ 3.25 करोड़ रुपये कमा सकी थी. इस बार दो दिनों में उससे ज़्यादा कमाई कर डाली.

Advertisement
tumbbad collection sohum shah
'तुम्बाड 2' की कहानी तैयार है. जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.
pic
यमन
15 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 15 सितंबर 2024, 02:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को री-रिलीज़ किया जा रहा है. पिछले महीने Imtiaz Ali की फिल्म Laila Majnu सिनेमाघरों में उतरी. फिल्म ने अपनी ओरिजनल रिलीज़ के वक्त सिर्फ 2.89 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन फिर से रिलीज़ होने के बाद फिल्म करीब 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. इसी क्रम में Rahi Anil Barve और Sohum Shah की Tumbbad को भी फिर से रिलीज़ किया गया. ये फिल्म ओरिजनली साल 2018 में आई थी. तब ऑडियंस के रडार पर नहीं आई. फिर ओटीटी रिलीज़ हुई. उसके बाद लोगों ने जमकर तारीफों के कसीदे पढे लेकिन उससे फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक 2018 में ‘तुम्बाड’ ने पहले वीकेंड पर 3.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी. हालांकि री-रिलीज़ के बाद फिल्म महज़ दो दिनों में इससे ज़्यादा कमा चुकी है. 

ट्रेड ऐनलिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म ने पहले दिन 1.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म ने दूसरे दिन के कलेक्शन में 2.65 करोड़ रुपये जोड़े. दो दिनों की कमाई मिलाकर 4.3 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. फिल्म को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखते हुए लग रहा है कि रविवार को भी ये अच्छे नंबर दर्ज करेगी. बाकी फिल्म की हाइप को देखते हुए मेकर्स ने ऑफिशियली दूसरा पार्ट भी अनाउंस कर दिया है. ‘तुम्बाड’ के री-रिलीज़ वाले प्रिंट के अंत में एक छोटा टीज़र लगाया गया है. वहां सोहम का किरदार विनायकराव कहता है कि प्रलय आने वाला है. फिर स्क्रीन पर ‘तुम्बाड 2’ लिखा आता है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट नहीं बताई. बस इतना कहा कि ये फिल्म जल्द आने वाली है. 

Embed

कुछ समय पहले सोहम शाह ‘द लल्लनटॉप’ के न्यूज़रूम में आए थे. वहां उन्होंने ‘तुम्बाड 2’ को लेकर बताया था,

Embed

सोहम ने बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है. जल्द ही वो लोग शूटिंग शुरू करने वाले हैं. बाकी पहली फिल्म के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे इस पार्ट को डायरेक्ट नहीं करेंगे. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘तुम्बाड’ को एक ट्रिलजी की तरह प्लान किया गया था. लेकिन पहली फिल्म के आने तक वो इस प्रोजेक्ट से थक चुके थे. वो अब दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना चाहते हैं. बता दें कि राही ‘गुलकंदा’ और ‘रक्त ब्रह्मांड’ पर काम कर रहे हैं.                
 

वीडियो: शाहकार: Tumbbad के एक्टर, Producer Sohum Shah नेे फिल्म से जुड़े कौन से किस्से सुनाए?

Advertisement

Advertisement

()