The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Tumbbad re release Day 1 collection Sohum Shah Rahi Anil Barve film grosses 1.75 Crores

'तुम्बाड' ने री-रिलीज़ के पहले दिन ढाई गुना ज़्यादा कमाई कर डाली!

साल 2018 में रिलीज़ हुई Tumbbad पहले दिन सिर्फ 65 लाख रुपये कमा पाई थी. लेकिन इस बार फिल्म को लेकर अच्छा बज़ बना हुआ है.

Advertisement
pic
14 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 14 सितंबर 2024, 04:23 PM IST)
tumbbad collection sohum shah
'तुम्बाड' की री-रिलीज़ के साथ सीक्वल भी अनाउंस कर दिया गया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Rahi Anil Barve और Sohum Shah की फिल्म Tumbbad 13 सितंबर को फिर से सिनेमाघरों में उतरी. ये फिल्म पहले 2018 में आई थी. लेकिन तब बॉक्स ऑफिस पर कोई खास बज़ नहीं बना. हालांकि ओटीटी पर आने के बाद जनता ने खूब देखा. जमकर फिल्म की तारीफ की. इसे कल्ट सिनेमा की उपाधि दी. इस वजह से मेकर्स ने फिर से ‘तुम्बाड’ को रिलीज़ किया. रिलीज़ से पहले इसका दमादम प्रमोशन भी हुआ. कुलमिलाकर पर्याप्त हाइप बना. यही हाइप फिल्म के कलेक्शन में भी दिखी. मेकर्स ने बताया कि ‘तुम्बाड’ ने री-रिलीज़ के पहले दिन 1.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. 

जब ‘तुम्बाड’ पहली बार रिलीज़ हुई थी, तब इसका ओपनिंग डे कलेक्शन करीब 65 लाख था. यानी फिल्म ने इस बार ढाई गुना ज़्यादा कमाई की है. ऐसा भी नहीं था कि ‘तुम्बाड’ के सामने कोई और फिल्म रिलीज़ नहीं हुई. हंसल मेहता और करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ भी 13 सितंबर को ही रिलीज़ हुई थी. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की.         

‘तुम्बाड’ की री-रिलीज़ के दौरान एंड में एक छोटा-सा टीज़र भी लगाया गया. उसके ज़रिए मेकर्स ने ऑफिशियली ‘तुम्बाड 2’ अनाउंस कर दी है. हाल ही में सोहम शाह ‘द लल्लनटॉप’ के प्रोग्राम ‘शाहकार’ में बतौर गेस्ट आये थे. वहां उन्होंने ‘तुम्बाड 2’ की कहानी को लेकर बताया था,  

‘तुम्बाड 2’ पांडुरंग की कहानी है. फिल्म का आइडिया क्रैक करने में हमें छह साल लगे. पहली फिल्म में कहानी सोने के सिक्कों के लालच की थी, वो कहानी है अमर होने के लालच की. कि कैसे मैं बीमार ना हो पाऊं, अमर कैसे हो सकता हूं. उसी लालच की ये कहानी है.

सोहम ने इसी बातचीत में बताया कि ‘तुम्बाड’ के तीन एंड थे. उन्हें राही का असली एंड पसंद नहीं आया था. इस बारे में बताया,

इस फिल्म के तीन एंड हुआ करते थे. राही का अलग एंड था. उनका एंड था कि विनायक और पांडुरंग जाते हैं और हस्तर रस्सी काट देता है. वहीं फिल्म खत्म हो जाती है. वो शूट कर लिया था. मुझे वो एंड कम पसंद था. मुझे लगता था कि सिनेमा एक ईमोशनल मीडियम है. मैं उस एंड से खुश नहीं था. फिर एक और एंड था. विनायक दादी बन गया और पांडुरंग उसको बोरी में लपेटकर, रस्सी से बांधकर अपने घर की तरफ लेकर जा रहा है. दूसरी तरफ भारत सरकार की गाड़ियां आ रही हैं और वो तुम्बाड पर कब्ज़ा कर लेंगी.  

सोहम ने आगे बताया कि वो लोग शुरू से चाहते थे कि ‘तुम्बाड’ को एक ट्रिलजी होना चाहिए. पहली फिल्म विनायक के बारे में थी, दूसरी में पांडुरंग की कहानी दिखाई जाएगी और तीसरी फिल्म इनका प्रीक्वल होगी.       
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: सोहम शाह की 'तुम्बाड' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू

Advertisement

Advertisement

()