The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Tu Jhoothi Main Makkaar trailer starring Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor is out now

'तू झूठी मैं मक्कार' ट्रेलर- मॉडर्न रिलेशनशिप पर बात करने वाली फिल्म, जिसका थीम ही ब्रेक अप है

मेकर्स का मास्टरप्लान. रणबीर और श्रद्धा साथ में पिक्चर प्रमोट नहीं करेंगे. उन्हें साथ देखना है, तो थिएटर में जाना पड़ेगा.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2023, 06:52 PM IST)
tu jhoothi main makkaar, ranbir kapoor, shraddha kapoor,
फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का एक सीन.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Tu Jhoothi Main Makkaar का ट्रेलर आया है. पहली बार किसी फिल्म में Ranbir Kapoor और Shraddha Kapoor काम कर रहे हैं. लंबे समय से ये फिल्म मेकिंग में थी. नाम भी तय नहीं था. पिछले दिनों फिल्म का टाइटल अनाउंस किया गया. और अब ट्रेलर. हर डायरेक्टर का ट्रेडमार्क स्टाइल होता है. वो उसके तमाम कामों में नज़र आता है. 'तू झूठी मैं मक्कार' से बहुत स्ट्रॉन्ग 'सोनू के टिटू की स्वीटी' वाली वाइब आ रही है. करते हैं चर्चा इस पर.  

1) 'तू झूठी मैं मक्कार' मॉडर्न रिलेशनशिप्स पर बात करने वाली फिल्म है. उसकी जटिलता, उसके साइड-इफेक्ट्स और उससे बाहर निकलने की जद्दोहजद. कहानी है दिल्ली में एक रहने वाले एक लड़के की. अब तक वो मस्त प्लेबॉय वाली लाइफ जी रहा था. मगर फिर वो एक लड़की से मिलता है. दोनों मिलकर डिसाइड करते हैं कि प्रेम में पड़ा जाए. लड़के को हो जाता है प्यार. लड़की को नहीं होता. अब मसला ये है कि लड़के ने लड़की को वादा किया था वो उसे छोड़कर नहीं जाएगा. मगर अब उसे दिख रहा है कि लड़की को उससे प्यार नहीं है. इसलिए वो उससे अलग होना चाहता है.

2) मगर अपने वादे के चक्कर में वो उसे छोड़ नहीं पाता. लड़की का गेम ये है कि वो उसके परिवार को भी इंप्रेस कर लेती है. मामला वहां तक पहुंच जाता है, जब घरवालों को लगने लगता है कि उनके लड़के में ही कोई खोट है. क्योंकि लड़की तो फर्स्ट क्लास है. ऐसे में वो लड़का कुछ ऐसी प्लानिंग करता है, जिससे वो लड़की खुद उसे छोड़कर चली जाए. वादा भी न टूट और रिलेशनशिप भी टूट जाए. इसी ब्रेक अप की कहानी है 'तू झूठी मैं मक्कार'. एकदम एप्ट टाइटल है. क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे के साथ गेम खेल रहे हैं.

3) इस फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है. 'प्यार का पंचनामा' सीरीज़ से लेकर 'सोनू के टिटू की स्वीटी' जैसी फिल्में उन्होंने डायरेक्ट की हैं. कहा जाता है उनका सिनेमा स्त्रीविरोधी होता है. यानी उनकी कहानी की विलन हमेशा कोई लड़की होती है. मगर वो अपनी फिल्मों में इस चीज़ को पॉलिटिकली करेक्ट तरीके से पेश नहीं कर पाते. इसलिए उनका सिनेमा मिसोजिनिस्टिक हो जाता है. 'मैं झूठी तू मक्कार' में भी विलन लड़की ही है. मगर फिल्म की भाषा थोड़ी संभली हुई सी है. इसलिए इसे प्रॉपर रॉम-कॉम की तरह देखा जा रहा है. क्योंकि इतने सालों में लव रंजन की समझ बेहतर हुई है. चीज़ों को कहने के तरीके में बदलाव आया है. ये चीज़ आप फिल्म के टाइटल में भी नोटिस करेंगे. लड़की अगर झूठी है, तो लड़का भी मक्कार है.

4) कहा जा रहा है कि फिल्म में पोटास की कमी है. या फिर ट्रेलर बुरा कटा है. मगर पॉज़िटिव बात ये है कि ट्रेलर तकरीबन फिल्म की पूरी कहानी बता देता है. बावजूद इसके आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं. क्योंकि अच्छी दिखने वाली फिल्म है. यूथ सेंट्रिक कॉन्टेंट है. नया लीडिंग पेयर है. मगर सबसे ज़्यादा इंतज़ार हो रहा है फिल्म के म्यूज़िक का. प्रीतम ने फिल्म का म्यूज़िक बनाया है. लिरिक्स लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने.

5) 'तू झूठी मैं मक्कार' वो पहली फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ काम कर रहे हैं. फ्रेश पेयरिंग है. पब्लिक उन्हें साथ में देखना चाहती है. ऐसे में फिल्म की मार्केटिंग टीम में एक स्ट्रैटेजी बनाई है. प्लान ये है कि इस फिल्म को रणबीर और श्रद्धा एक साथ प्रमोट नहीं करेंगे. अलग-अलग करेंगे. यानी वो दोनों किसी प्रमोशनल एक्टिविटी में साथ नहीं दिखाई देंगे. मेकर्स का गेम ये है कि अगर इस पेयर को देखना है, तो सिनेमाघर में आइए. खैर, इन दोनों लोगों के अलावा इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी नज़र आएंगे. इस फिल्म से बोनी का एक्टिंग डेब्यू हो रहा है. साथ में स्टैंड अप कॉमिक अनुभव सिंह बस्सी भी दिखाई दे रहे हैं. ये फिल्म का सरप्राइज़ एलीमेंट है.

6) 'तू झूठी मैं मक्कार' को 2019 में अनाउंस किया गया था. तब तक फिल्म का टाइटल तय नहीं था. 26 मार्च, 2021 को फिल्म रिलीज़ होने वाली थी. मगर पैंडेमिक ने नहीं होने दिया. क्योंकि शूटिंग ही नहीं हो पाई. एकाध बार रिलीज़ डेट अनाउंस करके फिर से चेंज किया गया. फाइनली जनवरी 2021 में फिल्म की शूटिंग गाज़ियाबाद में शुरू हुई. आगे फिल्म की क्रू ने दिल्ली, मुंबई और स्पेन में शूट किया. अगस्त 2022 में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई. 'तू झूठी मैं मक्कार' होली के मौके पर 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में लग रही है.  

 

 

 

वीडियो: रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के बारे में कहा कि ये उनके करियर की सबसे शॉकिंग फिल्म है

Advertisement

Advertisement

()