The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Tripti Dimri out of Kartik Aaryan Anurag Basu musical love story, replaced by Sharvari

कार्तिक आर्यन-अनुराग बसु की लव स्टोरी से तृप्ति बाहर, वजह 'भूल भुलैया 3' है!

Kartik Aaryan और Tripti Dimri ने हाल ही में Anees Bazmee की Bhool Bhulaiyaa 3 में साथ काम किया था.

Advertisement
pic
19 नवंबर 2024 (पब्लिश्ड: 07:24 PM IST)
kartik aaryan, tripti dimri, sharvari
पहले इस फिल्म को 'आशिकी 3' की तरह लॉन्च किया गया था. बाद में लीगल मसले की वजह से इसे बदल दिया गया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

2022 में T-Series ने अनाउंस किया था कि वो Aashiqui 3 बनाने वाले हैं. अनाउंसमेंट टीज़र में Arijit Singh का गाया ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम’ सुनाई पड़ता है. खबर आई कि इस फिल्म को Anurag Basu डायरेक्ट करेंगे. Kartik Aaryan लीड रोल में होंगे. फिर Tripti Dimri का नाम भी फाइनल हुआ. मगर इससे पहले कि ये फिल्म फ्लोर पर जा पाती, एक लीगल मसला आ गया. मुकेश भट्ट से ‘आशिकी’ के राइट्स को लेकर मतभेद हुआ. नतीजतन टी-सीरीज़ ने फैसला किया कि वो अनुराग बासु वाली फिल्म को एक अलग फिल्म की तरह बनाएंगे. ये एक म्यूज़िकल लव स्टोरी ही होगी. अब इस फिल्म को लेकर अपडेट आया है. पीपींगमून में छपी खबर के मुताबिक तृप्ति डिमरी को फिल्म से निकाल दिया गया है. 

कार्तिक और तृप्ति ने हाल ही में अनीस बज़्मी की निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में काम किया है. फिल्म तगड़ा बिज़नेस कर रही है. उसे टी-सीरीज़ ने ही बनाया था. इसलिए अब अनुराग की फिल्म के मेकर्स नहीं चाहते कि ‘भूल भुलैया 3’ के बाद कार्तिक और तृप्ति की जोड़ी को दोहराया जाए. अनुराग वाली लव स्टोरी फिल्म के लिए वो ऐसी एक्ट्रेस को लेना चाहते हैं जिन्होंने कार्तिक के साथ पहले काम नहीं किया. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि तृप्ति की जगह लीड रोल में शरवरी को फाइनल कर लिया गया है. प्रीतम इस फिल्म के म्यूज़िक डायरेक्टर हैं और उन्होंने फिल्म के एलबम पर काम करना भी शुरू कर दिया. जल्दी ही कार्तिक और शरवरी फिल्म की रीडिंग शुरू करेंगे और उसके बाद जनवरी 2025 में ये फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी. 

अनुराग बासु फिलहाल ‘मेट्रो...इन दिनों’ पर काम कर रहे हैं. ये एक एंथोलॉजी फिल्म है जहां सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन, अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और फातिमा सना शेख जैसे एक्टर्स ने काम किया है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी. लेकिन फिर खबर आई कि कुछ इमोशनल सीन्स से अनुराग खुश नहीं हैं. इसलिए उन्हें फिर से शूट किया जाएगा. उनसे पूरी तरह फारिग होने के बाद ही अनुराग कार्तिक और शरवरी वाली फिल्म पर काम शुरू करेंगे. 

जनवरी से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. उसके बाद कार्तिक ‘पति पत्नी और वो 2’ पर काम शुरू करेंगे. दूसरी ओर शरवरी फिलहाल YRF स्पाय यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में काम कर रही हैं. यहां वो आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. बताया जा रहा है कि बॉबी देओल फिल्म के मुख्य विलन हैं. ‘अल्फा’ का शूट निपटाने के बाद ही शरवरी अनुराग वाली फिल्म शुरू करेंगी.                        
 

वीडियो: Jaipur में Tripti Dimri पर पैसे लेकर इवेंट में न जाने का आरोप

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()