The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Toxic: Yash lead film plot synopsis viral after Phars films Shared it | Dhurandhar vs Toxic

यश पर उल्टा पड़ गया उन्हीं का दांव, 'टॉक्सिक' की पूरी कहानी खुल गई!

यश की 'टॉक्सिक' ने खुद ही रणवीर की 'धुरंधर 2' का रास्ता साफ कर दिया!

Advertisement
pic
18 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 18 फ़रवरी 2026, 06:31 PM IST)
Toxic plot leaked, Yash
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Yash की Toxic Plot लीक हो गया है? SS Rajamouli और Mahesh Babu की Varanasi का कौन सा सीन 300 करोड़ रुपये में तैयार हुआ है? क्या Akshay Kumar की Bhooth Bangla का promo sing Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 के साथ अटैच होगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# यश की 'टॉक्सिक' की पूरी कहानी लीक हो गई!  

यश की 'टॉक्सिक' साल की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में से एक है. मेकर्स भी इसे बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. 'टॉक्सिक' के ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन के लिए फार्स फिल्म्स से 105 करोड़ की डील की गई है. यश की पिछली ब्लॉकबस्टर KGF 2 भी इसी कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूट की थी. फार्स फिल्म्स ने अपनी वेबसाइट पर 'टॉक्सिक' का सिनॉप्सिस शेयर किया है. इसमें फिल्म की कहानी के बारे में काफ़ी डिटेल्स हैं. सिनॉप्सिस के मुताबिक, 'टॉक्सिक' की कहानी 1940 से 1970 के बीच गोवा में घटती है. बाहर से खूबसूरत दिखने वाले शहर का काला सच दिखाती है. वहां अपराधी गिरोह ताकतवर हो रहे हैं. इस बीच एक शख़्स जो संभवत: राया यानी यश का किरदार है, वो डर के सहारे शहर में अपना मुक़ाम बनाता है. तस्करी अब जंग का मैदान बन चुका है. कोई भरोसे के काबिल नहीं है. ऐसे में वो शख़्स औरों की ताक़त छीन तो लेता है, मगर उसके अंदर का अंधेरा ही उसके लिए सबसे बड़ा ख़तरा बन जाता है." कुल मिलाकर कहानी ड्र्रग माफिया के बीच घमासान की है. अब ये सिनॉप्सिस कितना सही है, ये तो 19 मार्च को ही पता चलेगा.

# 'दी मैंडलोरियन एंड ग्रोगू' का ट्रेलर रिलीज़

टीवी शो 'दी मैंडलोरियन' पर बनी स्पिन ऑफ 'स्टार वॉर्स: दी मैंडलोरियन एंड ग्रोगू' का ट्रेलर आया है. इसके मुताबिक दुष्ट साम्राज्य का पतन हो गया है. नए रिपब्लिक को दुश्मनों से  बचाने के लिए मैंडलोरियन बाउंटी हंटर डिन जारिन और ग्रोगू नाम के कैरेक्टर्स को चुना गया है. इस हंटर का किरदार पेड्रो पास्कल निभा रहे हैं. जॉन फेवरो के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'वाराणसी' के सिर्फ एक सीन पर खर्च हुए 300 करोड़!

SS राजामौली की 'वाराणसी' में 25 मिनट का सीक्वेंस रामायण से प्रेरित है. इसमें त्रेता युग दिखाया जाएगा. महेश बाबू इसमें भगवान राम के पात्र में नज़र आएंगे. तुपाकी डॉटकॉम के मुताबिक इस सीक्वेंस के लिए राजामौली ने बड़ा-भारी सेट तैयार किया. भव्य महल और घना जंगल बनाया गया. त्रेता युग के दौर जैसे पौराणिक हथियार तैयार किए गए. महेश बाबू के साथ इंटेंस वॉर सीन शूट किए. ये सीक्वेंस इतनी ग्रैंड है, कि महज़ 25 मिनट के शूट के लिए तकरीबन 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए. और शूटिंग में पूरे 60 दिन लग गए. बीते दिनों राजामौली ने दी रैप को दिए इंटरव्यू में इस सीक्वेंस के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि ये सीक्वेंस रामायण के अलग-अलग अध्यायों के प्रसंगों के कोलाज की तरह है. और इसे बनाना एक पूरी फिल्म शूट करने जैसा था. हम याद दिला दें, कि 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी.

# 'धुरंधर 2' के साथ अटैच होगा 'भूत बंगला' का प्रोमो सॉन्ग

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज़ होनी. मार्च में मेकर्स इसका प्रोमो सॉन्ग लॉन्च करेंगे. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक ये 'धुरंधर 2' के साथ अटैच किया जाएगा, जो 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है.

# 'भागम भाग 2' में आएशा खान की एंट्री

अक्षय कुमार स्टारर 'भागम भाग 2' में मीनाक्षी चौधरी की कास्टिंग कुछ महीनों पहले ही हो गई थी. अब एक और एक्टर फाइनल की गई हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक फिल्म में आएशा खान को भी कास्ट कर लिया गया है. फिल्म में मनोज बाजपेयी और परेश रावल भी ज़रूरी किरदारों में नज़र आएंगे. इस फिल्म को राज शांडिल्य डायरेक्ट करेंगे.

# 'दी केरला स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज़

'दी केरला स्टोरी 2' का ट्रेलर आया है. ट्रेलर के मुताबिक फिल्म लव जिहाद पर आधारित है. तीन लड़कियाों की कहानी दिखाई गई है. शादी के बाद उन पर कई ज़ुल्म किए गए. यही इस फिल्म का बेसिक प्लॉट है. ऐश्वर्या ओझा, उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया लीड रोल्स में हैं. कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: टॉक्सिक के लिए यश की ये डील 'धुरंधर 2' का खेल बिगाड़ देगी!

Advertisement

Advertisement

()