दो बार पोस्टपोन होने चुकी यश की 'टॉक्सिक', अब एक और बड़ा क्लैश मोल लेने जा रही है?
रिपोर्ट्स हैं कि 'टॉक्सिक' अब 'रामायण' के बाद ही रिलीज़ होगी.

क्या Yash की Toxic Independence Day पर आएगी? Ram Charan की Peddi Prepone क्यों हुई? Sanjay Dutt की Aakhri Sawal का ट्रेलर कैंसल होने की वजह क्या है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# इंडिपेंडेस-डे पर रिलीज़ होगी यश की 'टॉक्सिक'?
यश की 'टॉक्सिक' एक बार फिर पोस्टपोन हो गई. फैन्स इस बात से निराश तो हैं ही, मगर साथ ही से सवाल भी पूछ रहे हैं, कि अब ये फिल्म कब आएगी. मेकर्स ने तो इस बारे में फिलहाल कोई इशारा नहीं दिया है. मगर बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि ये फिल्म इंडिपेंडेंस-डे के आसपास आ सकती है. मेकर्स इसे 13 या 14 अगस्त को ला सकते हैं. टीम 'टॉक्सिक' इसे ग्लोबली रिलीज़ करेगी. अगस्त के दूसरे हफ्ते में कोई बड़ी हॉलीवुड फिल्म शेड्यूल्ड नहीं है. इसलिए ये स्लॉट 'टॉक्सिक' के मुताबिक सही नज़र आ रहा है. मगर इस वीकेंड पर कई हिंदी फिल्में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड हैं. इसमें सबसे अव्वल है सनी देओल स्टारर ‘लाहौर 1947’. मगर सोशल मीडिया पर ये भी पढ़ने में आ रहा है कि 'टॉक्सिक' अब 'रामायण' के बाद ही रिलीज़ होगी. यश इसे दिसंबर के पहले हफ्ते में लाएंगे. इस बारे में कोई भी ऑफिशियल अपडेट आते ही हम आपके साथ शेयर करेंगे.
# 'माय डार्लिंग कैलिफोर्निया' में क्रिस एवन्स की एंट्री
राइटर-डायरेक्टर अलाइजा बायनम एक क्राइम थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं. टाइटल है 'माय डार्लिंग कैलिफोर्निया'. डेडलाइन के मुताबिक इसमें क्रिस एवन्स को कास्ट किया गया है. फिल्म 1980 के दौर में सेट है और एक टीवी होस्ट व उसके परिवार के बारे में है. माइकी मैडिसन, जोश ब्रोलिन और क्रिस पाइन भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं. इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू होगी.
# नेशनल पार्क में लॉन्च होगा आयुष्मान की फिल्म का ट्रेलर
आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर 2 मई को आएगा. मेकर्स इसे अनोखे जंगल थीम के सेटअप पर लॉन्च करने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ट्रेलर मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में लॉन्च किया जाएगा. सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी फिल्म की फीमेल लीड्स हैं. इसे मुदस्सर अज़ीज़ ने डायरेक्ट किया है.
# दशहरे पर रिलीज़ होगी प्रभास की 'फौजी'?
प्रभास स्टारर 'फौजी' की 80 फीसदी शूटिंग हो चुकी है. मैत्री मूवी मेकर्स के CEO चेरी ने 123 तेलुगु को बताया कि तीन मेजर एक्शन ब्लॉक्स को छोड़ कर, फिल्म का बाकी प्रोडक्शन हो चुका है. बकौल चेरी, टीम इसे दशहरे पर यानी अक्टूबर में रिलीज़ करना चाहती है. और अब तक सब कुछ प्लान के मुताबिक ही चल रहा है. 1940 के दौर में सेट इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर इमानवी फीमेल लीड हैं. उनके अलावा जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर भी ज़रूरी किरदार में हैं. इसे हनु राघवपुड़ी डायरेक्ट कर रहे हैं.
# 'पेद्दी' प्रीपोन, अब 4 जून को रिलीज़ होगी
राम चरण स्टारर 'पेद्दी' की रिलीज़ डेट एक बार फिर बदल दी गई है. और इसकी वजह है यश की 'टॉक्सिक' का पोस्टपोन होना. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक 'पेद्दी' प्रीपोन हो गई है. पहले ये फिल्म 25 जून को आने वाली थी. मगर चूंकि अब 'टॉक्सिक' 4 जून को नहीं आ रही, तो पेद्दी ने ये स्लॉट ले लिया है. हालांकि अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है. फिल्म की फीमेल लीड जान्हवी कपूर हैं. शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. इसे बुची बाबू साना ने डायरेक्ट किया है.
# उलझ गई 'आखिरी सवाल', ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन
संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल का ट्रेलर आज 30 अप्रैल को आने वाला था. मगर ऐन वक्त पर ये कैंसल हो गया. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने इसे पास नहीं किया है. बोर्ड ने इसमें कुछ बदलाव सुझाए हैं. फिल्म RSS की स्थापना और कार्यप्रणाली पर आधारित है. मेकर्स ने इसे आज के दौर से जोड़ा है. संजय दत्त इस फिल्म में प्रोफेसर गोपाल नाडकरणी का रोल किया है. वो फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. उनके अलावा इसमें नीतू चंद्रा, अमित साध, समीरा रेड्डी और मृणाल कुलकर्णी भी ज़रूरी किरदारों में हैं. अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'टॉक्सिक' पोस्टपोन होते ही छिड़ी बहस, क्लैश से बचना यश का मास्टरप्लान या मजबूरी?

