The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Toxic Teaser: Yash led film considered to be a threat for Ranveer Singh led Dhurandhar 2.

यश की 'टॉक्सिक' का तोड़ू टीज़र देख फैन्स बोले- "पीछे हट जाओ धुरंधर वालों"

जब से टीज़र आया है, यश के चाहनेवालों और 'धुरंधर' फैन्स के बीच जंग सी छिड़ी हुई है.

Advertisement
pic
20 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2026, 06:42 PM IST)
Dhurandhar 2, Toxic
'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2', ये दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज़ होंगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Yash Toxic Teaser लोग पब्लिक ने Dhurandhar वालों को क्या चेतावनी दे डाली? Salman Khan अपने पिता Salim Khan के डॉक्टर से नाराज़ क्यों हो गए? Anurag Kashyap और Bobby Deol की Bandar कब रिलीज़ होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही औ ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'टॉक्सिक' का टीज़र देख लोग बोले- "RIP धुरंधर"

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का नया टीज़र आ गया है. ये पिछले टीज़र से भी ज्यादा टीज़िंग और वायलेंट है. सबसे बड़ा सरप्राइज़ है यश का दो बिल्कुल गेटअप्स में नज़र आना. पहला, घनी दाढ़ी और लंबे बालों वाला लुक. और दूसरा, क्लीन शेव्ड, शार्प गेटअप. लग रहा है कि कहानी बाप-बेटे की है. मगर ये फ्लैशबैक भी हो सकता है. बहरहाल, फैन्स इस बात से काफी एक्साइटेड हैं कि उन्हें यश के दो अंदाज़ देखने को मिलेंगे. जब से टीज़र आया है, इंटरनेट पर हल्ला मचा हुआ है. यश के चाहनेवालों और 'धुरंधर' फैन्स के बीच जंग सी छिड़ी हुई है. एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

"डबल रोल...!  ये तो आउट ऑफ सिलेबस वाला मामला हो गया. क्या खूंखार टीज़र काटा है. बेधड़क. एक ही यश भारी पड़ता है. यहां तो दो हैं. अडवांस में RIP धुरंधर."

एक 'धुरंधर' ने फैन ने लिखा,

"इस कचरे के साथ 'धुरंधर' से भिड़ोगे? 'धुरंधर 2' के टीज़र का आधा असर भी नहीं है 'टॉक्सिक' के टीज़र में. एक तो यश को कोई रॉकी के कैरेक्टर से बाहर निकालो. बार-बार वही सब. मैं तो आंखों की गंदगी साफ़ करने के लिए अभी एक बार फिर 'धुरंधर 2' का टीज़र देखूंगा."

एक और यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

"डैडी इज़ होम और आय एम होम डैडी. ऐसे सस्ते वन लाइनर्स और खून ख़राबा ही दिखाएंगे 'टॉक्सिक' में. 'धुरंधर 2' एक मक़सद वाली फिल्म है. उसकी तुलना सेक्स और बेमतलब गाली-गलौज से भरी इस फिल्म से करना क़तई सही नहीं. 'टॉक्सिक' बस एक फिल्म है, और 'धुरंधर 2' हिंदुस्तान की कहानी."

एक यूज़र ने लिखा,

"VFX बहुत ज्यादा हैं. कुछ क्रिंज डायलॉग्स भी हैं. मगर ये तो तय है, कि 'धुरंधर 2' को तगड़ी कॉम्पीटिशन मिलने वाली है. टीज़र की शुरुआती लाइन्स सुनकर तो लग रहा था, जैसे यश 'धुरंधर' वालों को ही ललकार रहे हैं. टॉक्सिक फिल्म नहीं बवंडर है. अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है 'धुरंधर' वालों... पीछे हट जाओ."

# ब्रेंडन फ्रेसर स्टारर 'प्रेशर' का ट्रेलर रिलीज़

ब्रेंडन फ्रेसर और एंड्रयू स्कॉट स्टारर फिल्म 'प्रेशर' का ट्रेलर आया है. ट्रेलर के मुताबिक एक वेदर फोरकास्ट वर्ल्ड वॉर 2 का पूरा माहौल बदल देता है. केरी कॉन्डन भी इस फिल्म में ज़रूरी किरदार में हैं. एंथनी मारस के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# सलीम खान के डॉक्टर से नाराज़ क्यों हो गए सलमान?

सलीम खान फिलहाल लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं. 18 फरवरी को उनके डॉ. जलील खान ने प्रेस को उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया. इसमें बताया गया था कि सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुआ था. ब्लड प्रेशर काफ़ी बढ़ जाने से उनकी कुछ नसें फट गई थीं. ये बात सलमान और पूरे खान परिवार को सही नहीं लगी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, परिजन ने कहा कि उनकी हेल्थ पर आधिकारिक जानकारी देने का हक़ सिर्फ़ परिवार को है. अब हॉस्पिटल मैनेजमेंट को हिदायत दी गई है, कि वो सलीम खान से जुड़ा कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं करेंगे.

# 22 मई को रिलीज़ होगी बॉबी देओल की 'बंदर'

अनुराग कश्यप ने बॉबी देओल को लेकर 'बंदर' (मंकी इन अ केज) बनाई है. बीते साल ये टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी 30 देशों की बेहतरीन फिल्मों के साथ दिखाई गई थी. अब ये फिल्म भारत में रिलीज़ होने जा रही है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ये 22 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 'बंदर' में सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद, इंद्रजीत सुकुमारन और राज बी शेट्टी जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है.

# 'ये प्रेम मोल लिया' में स्वानंद किरकिरे की एंट्री

आयुष्मान खुराना को लेकर सूरज बड़जात्या एक फैमिली एंटरटेनर बना रहे हैं. टाइटल है 'ये प्रेम मोल लिया'. इसमें आयुष्मान के ऑपोजिट शरवरी वाघ नज़र आएंगी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक स्वानंद किरकिरे को भी इसमें एक ज़रूरी रोल में कास्ट किया गया है. उनके कैरेक्टर की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं.

# 'दिल्ली' है 'कैथी 2' के सीक्वल का नाम, टीज़र तैयार?

लोकेश कनगराज की फिल्म 'कैथी' का सीक्वल अनाउंस हुआ था. मगर अब तक फिल्म बनी नहीं. अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है. ये फिल्म के टीज़र को CBFC से मिले सर्टिफिकेट की तस्वीर है. फिल्म का नाम है 'दिल्ली'. इसे 'कैथी 2' मानने के दो कारण हैं. पहला, 'कैथी' में फिल्म के लीड एक्टर कार्थी का नाम दिल्ली था. और दूसरा, ये फिल्म भी 'कैथी' बनाने वाली कंपनी ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने ही बनाई है. अब ये तो फिल्म मेकर्स का स्टेटमेंट आने के बाद ही पता चलेगा कि 'दिल्ली' नाम की ये फिल्म 'कैथी' का सीक्वल है, या कोई स्टैंड अलोन फिल्म. 

वीडियो: यश की ‘टॉक्सिक’ की पूरी कहानी लीक! सिनॉप्सिस ने खोल दिए बड़े राज़!

Advertisement

Advertisement

()