The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Toxic postponed: Yash led film to clash with Varun Dhawan starrer Hai Jawani to Ishq Hona Hai

'टॉक्सिक' ने 'धुरंधर 2' से क्लैश टाला, तो वरुण धवन की फिल्म फंसा दी!

पिछले साल वरुण की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कांतारा चैप्टर 1' एक साथ रिलीज़ हुई थी. वरुण की फिल्म बुरी तरह पिट गई थी.

Advertisement
pic
5 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 09:20 PM IST)
Yash in Toxic, Varun Dhawan
'टॉक्सिक' अब 4 जून को रिलीज़ होगी. वहीं, वरुण की फिल्म 'है जवानी तो इश्क़ होना है' 5 जून को आने वाली है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Yash ki Toxic का क्लैश अब Varun Dhawan की Hai Jawani to Ishq Hona Hai से होगा? क्या Raj & DK की फिल्म में Salman Khan Superhero बनेंगे? Aryan Khan को HBO ने क्या ऑफर दिया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# अब 'टॉक्सिक' का क्लैश वरुण धवन की फिल्म से होगा!

यश की 'टॉक्सिक' 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज़ होने वाली थी. मगर फिलहाल मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है. वहां यश का फैन बेस मज़बूत है, लिहाज़ा मेकर्स नुकसान नहीं उठाना चाहते. इसलिए होली पर KVN प्रोडक्शंस ने घोषित किया, कि अब 'टॉक्सिक' 19 मार्च को नहीं, 4 जून को रिलीज़ होगी. तब तक IPL सीज़न भी खत्म हो जाएगा. अब 'टॉक्सिक' की टक्कर वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश़्क होना है' से होगी. ये 5 जून को आने वाली है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक 'टॉक्सिक' बनाने वाली कंपनी KVN प्रोडक्शंस के मालिक वेंकट के. नारायण ने वरुण की फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी को फोन किया. नई तारीख की घोषणा से पहले उन्होंने रमेश तौरानी से चर्चा की, और उसके बाद ही अनाउंसमेंट किया. हम याद दिला दें कि 2 अक्टूबर को आई वरुण की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के साथ भी यही हुआ था. ये फिल्म कन्नड़ा एक्टर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ रिलीज़ हुई थी. और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. अब उनकी ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ का क्लैश भी कन्नड़ा सुपरस्टार यश के साथ होने वाला है. हालांकि 'है जवानी तो इश्क़ होना है' 5 जून को ही आएगी या मेकर्स उसे पोस्टपोन करेंगे, इस पर मंथन चल रहा है.  

# 'गेम ऑफ थ्रोन्स' सीरीज़ पर बनेगी फिल्म  

पॉपुलर सीरीज़ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' पर मल्टीपल फिल्म्स बनने जा रही हैं. इनमें से एक इसका प्रीक्वल है. पेज सिक्स हॉलीवुड के मुताबिक इसकी स्क्रिप्ट फेमस टीवी सीरीज़ 'एंडॉर' के राइटर्स में से एक बो विलिमन लिख रहे हैं. ये फिल्म 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के टाइम पीरियड से भी 300 साल पहले के एरा में सेट होगी. फिल्म का स्केल 'ड्यून 3' लेवल का होगा. 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की स्पिन ऑफ सीरीज़ 'हाउस ऑफ द ड्रैगन सीज़न' का तीसरा सीजन भी बन रहा है, जो मई 2026 में रिलीज़ होगा.

# 'गेम ऑफ थ्रोन्स' वाले आर्यन खान के साथ बनाएंगे सीरीज़?

ख़बर है कि HBO की US टीम ने आर्यन खान को एक प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया है. ये वही नेटवर्क है जिसने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' जैसी कल्ट सीरीज़ बनाई. इंडिया टुडे के मुताबिक HBO को 'द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड' की राइटिंग और उसका टोन पसंद आया. टीम चाहती है कि आर्यन HBO के लिए एक सीरीज़ डेवलप करें. उन्हें क्रिएटिव हेड या क्रिएटिव प्रोड्यूसर का रोल ऑफर किया गया है. आर्यन इस प्रोजेक्ट और इसमें उनके रोल पर थोड़ी और क्लैरिटी के बाद ही कोई फैसला लेंगे.

# राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म करेंगे सलमान खान!

जनवरी में ख़बर आई थी कि सलमान खान 'दी फैमिली मैन' के डायरेक्टर्स राज & डीके की एक्शन कॉमेडी फिल्म करने जा रहे हैं. अब इसमें नया डेवलपमेंट सामने आया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक सुपरहीरो फिल्म है जो हॉलीवुड फिल्म 'हैंकॉक' की तर्ज पर बनेगी. इस बारे में इस रिपोर्ट में लिखा गया, 

"इस फिल्म में सलमान एक ऐसे सुपरहीरो का रोल करेंगे जो अब अपनी जिम्मेदारियों से रिटायर होना चाहता है. मगर हालात ऐसे बनते हैं कि उसे न चाहते हुए भी बार-बार सुपरहीरो के रोल में लौटना पड़ता है. अप्रैल में राज और डीके सलमान को पूरी फिल्म नरेट करेंगे. फिलहाल इस सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म की लिखाई का काम चल रहा है." 

अगर सबकुछ सही रहा, तो इसी साल नवंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# 'हीर रांझा' में हीर का रोल करेंगी सारा अर्जुन?

एकता कपूर और इम्तियाज़ अली 'हीर रांझा' की कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' फेम सारा अर्जुन हीर के रोल की मज़बूत दावेदार हैं. वहीं, रांझा के किरदार के रोहित सराफ़ के नाम की चर्चाएं हैं. मेकर्स की तरफ़ से कन्फर्मेशन आते ही हम आपको अपडेट करेंगे. इस फिल्म को साजिद अली डायरेक्ट करेंगे.

# 'नागज़िला' में प्रीति मुकुंदन होंगी कार्तिक की हीरोइन!

ख़बर है कि धर्मा प्रोडक्ंशस ने अपनी अगली फिल्म 'नागज़िला' की हीरोइन फाइनल कर दी है. अब तक श्रीलीला और प्रतिभा रांटा का नाम पढ़ने में आ रहा था. मगर वैरायटी इंडिया के मुताबिक तेलुगु और मलयालम फिल्मों की एक्टर प्रीति मुकुंदन को बतौर हीरोइन कास्ट किया गया है. प्रीति मुकुंदन इससे पहले विष्णु मंचू की 'कन्नपा' में नज़र आई थीं.

वीडियो: 'टॉक्सिक' पोस्टपोन होते ही छिड़ी बहस, क्लैश से बचना यश का मास्टरप्लान या मजबूरी?

Advertisement

Advertisement

()