The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Toxic: Kiara Advani shuts down the claims about toning down bold scenes with Yash

'टॉक्सिक' के 'बोल्ड' सीन्स की अफ़वाहों पर भड़कीं कियारा, कहा- "कोरी बकवास है"

कियारा ने सोशल मीडिया पर 'टॉक्सिक' में उनके रोल से जुड़ी चर्चित बातों का खंडन किया.

Advertisement
pic
5 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:39 PM IST)
Toxic, Kiara Advani
'टॉक्सिक' में कियारा और यश पर 'तबाही...' गाना फिल्माया गया है. मेकर्स ने कुछ महीनों पहले इसका ऑडियो लॉन्च किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Kiara Advani ने Toxic में Yash के साथ उनके Bold Scene हटवाने की चर्चाओं पर क्या कहा है? Prabhas की Spirit Postpone हुई और Salman Khan की SVC63 से Clash टला तो इस पर पब्लिक कैसे रिएक्ट कर रही है? Shahrukh Khan की King के सेट से अब क्या लीक हो गया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# कियारा ने खारिज कर दी 'टॉक्सिक' से जुड़ी अफवाहें

'टॉक्सिक' के बारे में ये चर्चा बार-बार हुई कि कियारा आडवाणी ने फिल्म में अपने ‘बोल्ड’ सीन कम करने की गुज़ारिश की है. बीते महीने आई इन खबरों के बाद जब 3 मई को दोबारा ऐसी रिपोर्ट्स आईं, तो कियारा ख़ुद सामने आईं. सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें लिखने वाली रिपोर्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "एब्सॉल्यूट नॉनसेंस". कियारा की पोस्ट से ये स्पष्ट हो गया है कि फिल्म के कॉन्टेंट में कोई तब्दीली नहीं की गई है. 'टॉक्सिक' की नई रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है.

# टॉम क्रूज़ की 'एज ऑफ टुमॉरो' का सीक्वल बनेगा

टॉम क्रूज़ स्टारर फिल्म 'एज ऑफ टुमॉरो' का सीक्वल बनने की ख़बरें हैं. डैनियल RPK के मुताबिक इसकी शूटिंग दिसंबर 2026 में शरू होगी. टॉम क्रूज़ और एमिली ब्लंट इसमें वापसी करेंगे. सीक्वल को भी डग लिमन ही डायरेक्ट करेंगे.

# तमाम कोशिशों के बावजूद फिर लीक हो गए 'किंग' के सीन

शाहरुख खान की 'किंग' के सेट पर चाहे जितने अहतियात रखे गए हों, मगर हर बार शूटिंग के फोटो-वीडियो लीक हुए. बीते हफ्ते जब 'किंग' की शूटिंग केप टाउन में शुरू हुई, तब पहले ही दिन लोकेशन से वीडियो लीक हुआ. शाहरुख और दीपिका साथ नज़र आए. अब दोनों के एक गाने की शूटिंग का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है. इसमें शाहरुख और दीपिका सी-बीच पर खड़े हैं. वीडियो देखकर ये रोमैंटिक गाना लग रहा है. एक और वीडियो लीक हुआ है. इसमें शाहरुख सड़क किनारे लगी 1965 की फोर्ड मस्टैंग कार के पीछे खड़े दिख रहे हैं. कार की बैक साइड में वेपनरी फिट है. आसपास क्रू खड़ा है और शूट चल रहा है. शाहरुख कार में से गन और फूलों का गुलदस्ता निकालते दिख रहे हैं. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद कहते रह गए, मगर 'किंग' के सेट से लीकेज नहीं रुका.

# सलमान की सुपरहीरो फिल्म में करीना-मनोज की एंट्री!

राज & डीके के साथ सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म की हीरोइन अब तक फाइनल नहीं हुई थी. मगर अब ये तलाश पूरी होती नज़र आ रही है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक इसमें करीना कपूर फीमेल लीड होंगी. फिल्म का कॉन्सेप्ट उन्हें पसंद आया है. वो मौखिक रूप से हामी भी भर चुकी हैं. बस पेपर वर्क बाकी है. इस रोल के लिए कटरीना का नाम भी सुनने में आ रहा था. मगर करीना फ्रंटरनर हैं. ख़ुद सलमान ने उन्हें इस फिल्म के लिए कॉल किया, ताकि सारी औपचारिकताएं जल्द निपट जाएं. साथ ही इस फिल्म के विलन के लिए मनोज बाजपेयी का नाम चर्चा में है. हालांकि इन दोंनो एक्टर्स के नाम पर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.

# 'स्पिरिट' पोस्टपोन हुई, लोग बोले- "सलमान से डर गए प्रभास!"

प्रभास की 'स्पिरिट' के बारे में ख़बर है कि ये फिल्म पोस्टपोन हो गई है. यानी अब ये सलमान की फिल्म SVC63 के साथ नहीं आएगी. अभी मेकर्स ने घोषणा नहीं की है, मगर ख़बर चारों तरफ़ से आ रही है. तेलुगु 360 के मुताबिक अब संदीप रेड्डी वांगा 'स्पिरिट' को 1 दिसंबर 2027 को लाएंगे. ये उनका लकी डे है. 'एनिमल' भी इसी दिन आई थी. और 'स्पिरिट' के पोस्टपोन होने का कारण प्रभास की मल्टिपल फिल्मों का शूट एक साथ होना बताया जा रहा है. उनकी 'स्पिरिट', 'फौजी' और 'कल्कि 2'... ये तीनों प्रोडक्शन फेज़ में हैं. डेट्स ओवरलैपिंग के कारण 'स्पिरिट' का मार्च तक पूरा होना मुश्किल लग रहा है. ये तो वो बातें हैं जो न्यूज़ पोर्टल्स पर लिखी हैं. मगर फैन्स का नज़रिया इस मामले में बिल्कुल अलग है. सोशल मीडिया पर ये ख़बर बहस का मुद्दा बनी हुई है. चुनिंदा यूज़र रिएक्शन हम शेयर कर रहे हैं. आलिम खान नाम के यूज़र ने X पर लिखा,

"और लोग कहते हैं सलमान खान का दौर अब जा चुका है. ऐसा कहने वालों के मुंह पर ज़ोरदार तमाचा पड़ा है."

एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

"डर गए प्रभास और उनकी स्पिरिट वाले? और इसमें कोई शर्म की बात नहीं है. डरना ज़रूरी है. ईद और सलमान का कॉम्बिनेशन लीथल रहा है. प्रभास का करियर राजा साब के बाद वैसे ही डांवाडोल है. वो जंगल के शेर से भिड़ने का रिस्क क्यों लेते? और फिर वांगा अच्छे बिज़नेसमैन हैं. ईगो वो अपनी फिल्मों के कैरेक्टर्स में भर-भरके डालते हैं. रियल में अकड़ से नुकसान नहीं कराएंगे. मैं तो कहता हूं, स्मार्ट मूव है. और किरकिरी से बच गए प्रभास."

एक यूज़र ने लिखा,

"सोलो आकर कौन से झंडे गाड़ दिए सलमान ने पिछले 10 साल में? अब सोलो आए या क्लैश हो. अब सलमान का कुछ नहीं होने वाला."

X पर जग्गी सैनी ने लिखा,

"सलमान खान का तो हो चुका. मगर 3 दिसंबर को तुम्बाड 2 आ रही है. जिसकी हिंदी बेल्ट में तगड़ा हाइप है. अगर तुम्बाड 2 नेक्स्ट लेवल गोटेड फिल्म हुई, तो स्पिरिट की तरफ़ देखेंगे भी नहीं लोग."

# SVC63 का विलन कौन? अक्षय खन्ना या फ़हाद फ़ासिल!

सलमान खान की SVC63 के लिए मेकर्स पैन इंडिया स्टार्स को ला रहे हैं. चर्चा है कि इस फिल्म में विलन के रोल के लिए दो एक्टर्स के बीच कांटे की टक्कर है. मिड-डे के मुताबिक वो एक्टर्स हैं अक्षय खन्ना और फ़हाद फ़ासिल. एक तरफ़ 'छावा' और 'धुरंधर' में नेगेटिव रोल्स में लोहा मनवाने वाले अक्षय खन्ना हैं. और दूसरी तरफ़ नेशनल अवॉर्डी फ़हाद फ़ासिल. दिल राजू और वामसी पैडिपली ने इन दोनों से शुरुआती डिस्कशन शुरू कर दिए हैं. अरविंद स्वामी और अनिल कपूर के भी इस फिल्म से जुड़ने की ख़बरें थीं. मगर अब तक  कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है. 

वीडियो: टॉक्सिक के टीजर में दिखने वाली एक्ट्रेस कौन हैं?

Advertisement

Advertisement

()