इंडिया अपने ऐतिहासिक धरोहरों और विविधताओं की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर है.धीरे-धीरे पूरे वर्ल्ड में टूरिज्म का केंद्र बनता जा रहा है. भारत अपने आप में हीएक मिनी-वर्ल्ड है. यह वो देश है जहां जहां रेगिस्तान है, तो बर्फीली वादियां भींहैं. कोस्टल इलाका है तो आईलैंड्स भी हैं. और पहाड़ी इलाके हैं तो मैदानी हिस्से भीहैं. यही बात है कि ज्यादातर भारतीय अपने देश में ही घूमना प्रेफर करते हैं. जोसाऊथ इंडिया के हैं वो नार्थ इंडिया और नार्थ-ईस्ट घूमना पसंद करते हैं. ऐसे हीनार्थ इंडियन साऊथ इंडिया और वेस्ट इंडिया घूमना पसंद करते हैं. इसके लिए लोग गूगलकी मदद लेते हैं, ताकि जहां वो जाना चाहते हैं उसके बारे में वो सारी जानकारियांजुटा सकें. तो आज हम जानेंगे कि 2016 में कौन सी वो दस जगहें हैं जिसे टूरिस्टों नेगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया. गूगल सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा खोजे गए इन जगहों परडालते हैं एक नजर..1. गोवा इसमें कोई सरप्राइज नहीं कि गोवा टूरिस्टों का सबसे ज्यादा पसंदीदा जगहों में टॉपपर है. गोवा को नाईट क्लब पार्टीज का हब माना माना जाता है. गोवा के बीच अपनीखूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं. यही वजह है कि यहां न सिर्फ अपने देशसे, बल्कि विदेश से भी लोग घूमने आते हैं. यहां के बीचेज में सबसे फेमस है बागाबीच. यह बीच लजीज़ सीफूड, नाइट लाइफ और पार्टी के लिए फेमस है. इसके साथ ही यहांवॉटर स्पोर्ट्स भी बड़े पैमाने पर होते हैं. एशिया के सबसे अट्रैक्टिव बीचेज मेंशामिल अगोंडा बीच खासतौर पर अपनी सफाई के लिए जाना जाता है. चूंकि यहां भीड़ कमहोती है, ऐसे में यह उन लोगों के लिए परफेक्ट प्लेस है जो शांति में समय बितानाचाहते हैं. कैंडोलिम बीच नॉर्थ गोवा में पणजी से 12 किलोमीटर दूरी पर है. यह गोवाके सबसे लम्बे बीचेज में से एक है. यहां आप कई वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकतेहैं. एडवेंचरस टूरिज्म के लिए भी गोवा टॉप पर है. आप गोवा में हॉट बलून मूलनाईटकेयाकिंग, क्रूज की सवा, क्रूज की सवारी, वॉटर स्पोर्ट्स जैसे चीजों का भी लुत्फउठा सकते हैं.2. मुंबई मुंबई में ढेरों टूरिस्ट प्लेसेज हैं. ताज महल होटल शहर की सबसे बड़ी पहचान और भारतके सबसे बेहतरीन होटलों में से एक है. 1903 में जे.एन.टाटा ने इस होटल को बनवायाथा. गेटवे ऑफ इंडिया : 1911 में किंग जॉर्ज-V के भारत में स्वागत के लिए इसे बनायागया था. कोलाबा में अपोलो बंदर के सिरे पर मुंबई बंदरगाह के किनारे यह विजय-द्वारपीले बैसाल्ट पत्थरों से निर्मित है. इसके नजदीक ही घोड़े पर बैठे मराठा नायकशिवाजी और विवेकानंद की स्टेचू हैं. यहां से एलिफेंटा द्वीप के लिए बोट चलती हैं.फ्लोरा फाउंटेन खास जगहों में से एक है. मरीन ड्राइव अरब सागर के किनारे-किनारे,नरीमन प्वाइंट पर सोसाइटी लाइब्रेरी और मुंबई स्टेट सेंट्रल लाइब्रेरी से लेकरचौपाटी से होते हुए मालाबार हिल तक के इलाके में है. हाजी अली का दरगाह अरब सागरमें एक छोटे से द्वीप पर मौजूद है. धोबी घाट, जहां पूरे मुंबई शहर के कपड़े धुलतेहैं. आप महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के पुल से यहां का शानदार नजारा ले सकते हैं.3. चेन्नई चेन्नई में टूरिज्म के हिसाब से कई सुंदर जगहें हैं. चेन्नई के कोस्टल इलाके में स्थित रिसोर्ट बहुत खूबसूरत हैं. मनीला कोस्ट चेन्नई की सबसे खूबसूरत जगह है. सेंटजाॅर्ज किले की यात्रा आपको इतिहास में खींच ले जाती हैं. चेन्नई में कई मंदिर,चर्च और आध्यात्मिक केन्द्र हैं. यहां के पार्थसारथी मंदिर और कपिलेश्वर मंदिर कानिर्माण 13 वीं सदी में हुआ था और यह द्रविड़ वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है.सैन्थोम कैथेड्रल का निर्माण सेंट थाॅमस की कब्र के उपर हुआ था और यह एक महत्वपूर्णतीर्थ स्थल है. राज भवन एस्टेट में गिंडी राष्ट्रीय उद्यान में स्नेक पार्क है.चेन्नई में घूमना टूरिस्टों को तमिलनाडु के कल्चर से अलग-अलग तरह से वाकिफ करातीहै. मंदिरों की यात्रा शुरु करने का सबसे अच्छी जगह ममल्लापुरम है, फिर वहां सेकांचीपुरम, चिदंबरम, भरतनाट्यम को जन्म देने के लिए मशहूर मंदिर तंजावुर,तिरुचिरिपल्ली और रामेश्वरम हैं. सबसे खास बात ये है कि चेन्नई घूमने नॉर्थ इंडियंसबड़ी संख्या में आते हैं.4. बंगलुरु बंगलुरु कर्नाटक की राजधानी है. और इस शहर को आई टी हब भी कहा जाता है. बंगलुरुअपने मजेदार मौसम के लिए भी मशहूर है, जो न तो ज्यादा गर्म रहता है और न ही ज्यादाठंडा. बंगलुरु बड़े मंदिरों, पार्क्स, लेक्स और खूबसूरत आर्किटेक्चर का केंद्र है.5. जयपुर जयपुर पिंक सिटी के नाम से विश्व विख्यात है. अगर आप वास्तव में भारतीय संस्कृति कीरंग-बिरंगी झलक देखना चाहते हैं तो जयपुर जरूर जाना चाहिए. यहां के अंबर और जायगढ़किले भारत के ऐतिहासिक जगहों में से एक हैं. जायपुर में हवा महल और सिटी पैलेस जैसेशानदार जगहें हैं जिसे देखने वाला उसे देखता ही रह जाए. जायपुर की ट्रिप, भारतीयइतिहास और धरोहरों की ट्रिप मानी जाती है.6. हैदराबाद हैदराबाद को शहर-ए-रौनक कहा गया है. निजामों की राजधानी रहा ये शहर अपने आप मेंऐतिहासिक पृष्ठभूमि समेटा हुआ है. चारमीनार और गोलकोंडा फोर्ट टूरिस्टों का केंद्रहै. हैदराबाद बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है. हैदराबाद में कुछ प्रसिद्ध मंदिर और पॉपुलररामोजी फिल्म सिटी स्थित है. हैदराबाद को उर्दू और तेलगु भाषा का भी सेंटर मानाजाता है.7. आगरा आगरा, ताज महल का शहर. ताज महल भारत का अंतराष्टीय टूरिस्ट पैलेस है. और भारतीयोंका भी सबसे पसंदीदा जगह है. पर आगरा टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र सिर्फ ताज महलकी वजह से नहीं है. बल्कि ये दूसरे ऐतिहासिक मोनुमेंट्स के लिए भी फेमस है. जैसे किआगरा फोर्ट और अकबर का मकबरा. आगरा के पास ही फतेहपुर सीकरी है जिसे UNESCO नेवर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया हुआ है.8. शिमला शिमला, एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी है. इस जगह को ‘समररिफ्यूज’ और ‘हिल स्टेशनों की रानी’ के रूप में भी जाना जाता है. इस जगह का यह नाम‘मां काली’ के दूसरे नाम ‘श्यामला’ से बना है. जाखू, प्रॉस्पैक्ट,ऑव्सर्वेटरी,एलीसियम और समर इस जगह की महत्वपूर्ण पहाड़ियां हैं. 1864 में इस जगह को ब्रिटिशइंडिया की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था. स्वतन्त्रता के बाद यह जगह कुछसमय तक पंजाब की राजधानी भी रही. बाद में शिमला को हिमाचल प्रदेश की राजधानी बनादिया गया.9. कलकत्ता भारत के सबसे कल्चरल सिटीज में से एक कलकत्ता "सिटी ऑफ जॉय" के नाम से मशहूर है.साथ ही यह शहर रबीन्द्रनाथ टैगोर, बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय,शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय और सत्यजित राय जैसी हस्तियों का शहर है. कलकत्ता ब्रिटिशइंडिया की राजधानी भी रह चुकी है. कलकत्ता को बंगला संस्कृति का केंद्र भी मानाजाता है. खूबसूरत मंदिरों और विक्टोरिया मेमोरियल हॉल जैसे मोनुमेंट्स कलकत्ता आनेवाले टूरिस्टों के पसदीदा जगह हैं. साथ ही इंडिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम'ईडन गार्डन' भी कलकत्ता में स्थित है.10. ऊटी ऊटी नीलगिरि पहाड़ों पर बसा हुआ छोटा सा शहर है. यहां हर साल बड़ी संख्या मेंटूरिस्ट आते हैं. सर्दियों के अलावा यहां साल भर मौसम सुहाना बना रहता है. सर्दी केसमय तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है. हरे-भरे जंगल, चाय के बागानऔर नीलगिरि के पेड़ यहां के पहाड़ों की खासियत है. टूरिस्टों के लिए ऊटी एक सेंटरकी तरह है. जहां आकर टूरिस्ट आसपास के खूबसूरत इलाकों के भी सैर पर जाते हैं. ऊटीके पास ही दूसरे छोटे शहर जैसे कुन्नूर और कोटागिरी भी हैं. ये शहर ऊटी से सिर्फकुछ ही घंटों की दूरी पर हैं और इन का मौसम भी ऊटी जैसा ही है पर ऊटी के मुकाबलेयहां कम टूरिस्ट होते हैं.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है