The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Top 10 Animated Films Like Zootopia 2 That Created Havoc at the Box Office!

'ज़ूटोपिया 2' जैसी वो टॉप 10 एनिमेशन फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया!

आजतक 14 एनिमेशन फिल्मों ने 1 बिलियन डॉलर से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. उनमें भी 1 तो 2 बिलियन डॉलर के पार चली गई.

Advertisement
ne zha 2, zootopia 2, incredibles 2, minnions,
वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज़ दुनिया का सबसे सफ़ल एनिमेशन फिल्म स्टूडियो है.
pic
शुभांजल
4 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 4 फ़रवरी 2026, 09:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

वो ज़माना गया, जब लोग एनिमेशन फिल्मों को बच्चों का कार्टून भर समझते थे. आजकल क्या बच्चे, क्या बूढ़े- सभी इन मूवीज़ का जमकर लुत्फ़ उठाते हैं. यही कारण है कि अब कई एनिमेशन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हज़ार करोड़ रुपये तक का बिजनेस भी कर जाती हैं. पिछले दिनों Zootopia 2 ने वर्ल्डवाइड 1.77 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है. भारतीय रुपयों में ये 16 हज़ार करोड़ रुपये से भी अधिक है. ऐसे में एक नज़र डालते हैं दुनिया की उन टॉप 10 एनिमेशन मूवीज़ पर, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

# 1. ने ज़ा 2 (2025)
चाइनीज़ ब्लॉकबस्टर 'ने ज़ा 2' दुनिया की ऐसी पहली एनिमेशन फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 2 बिलियन डॉलर का आंकड़ा छुआ था. इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म ने केवल 33 दिनों का समय लिया. भारतीय रुपयों में बात करें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 20,442 करोड़ के आसपास का रहा है. बता दें कि इस मूवी को Yang Yu उर्फ़ Jiaozi ने डायरेक्ट किया है.

ne zha 2
‘ने ज़ा 2’ का एक दृश्य.

# 2. ज़ूटोपिया 2 (2025)
वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज़ के 100 साल लंबे सफ़र की सबसे कमाऊ एनिमेशन फिल्म 'ज़ूटोपिया 2' ही है. 2025 में रिलीज़ हुई ये मूवी खबर लिखे जाने तक सिनेमाघरों में लगी हुई है. फिल्म ने दुनिया भर में 1.77 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है. भारतीय रुपयों में ये आंकड़ा लगभग 16,083 करोड़ के आसपास का होगा. फिल्म को Jared Bush और Byron Howard ने डायरेक्ट किया है.

# 3. इन्साइड आउट 2 (2024)
डिज्नी-पिक्सर की 'इन्साइड आउट 2' को Kelsey Mann ने डायरेक्ट किया है. ये मार्वल की 'डेडपूल एंड वुल्वरिन' को पछाड़कर 2024 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई थी. मूवी ने वर्ल्डवाइड 1.69 बिलियन डॉलर यानी 15,371 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था.

inside out 2
‘इन्साइड आउट 2’ से जुड़ी एक तस्वीर.

# 4. फ्रॉज़न 2 (2019)
डिज्नी की 'फ्रॉज़न 2' 2019 में अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने तक इतिहास की 10वीं सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी थी. हालांकि बाद में वो इस सूची से बाहर हो गई. क्रिस बक और जेनिफ़र ली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 1.45 बिलियन डॉलर का बिजनेस किया था. भारतीय रुपयों में ये आंकड़ा 13,151 करोड़ के आसपास का है.

# 5. द सुपर मारियो ब्रोज़ मूवी (2023)
निनटेंडो के चर्चित वीडियो गेम 'मारियो' की ये मूवी जब सिनेमाघरों में आई, तो कोहराम मच गया था. इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.36 बिलियन डॉलर यानी 12,316 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ये वीडियो गेम आधारित दुनिया की पहली 1 बिलियन डॉलर मूवी थी. इस बात के लिए फिल्म को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह मिल चुकी है. बता दें कि इस मूवी को Aaron Horvath और Michael Jelenic ने डायरेक्ट किया है. वहीं 'गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी' वाले क्रिस प्रैट इसमें मारियो की आवाज़ बने हैं.

maro
'द सुपर मारियो ब्रोज़ मूवी' का एक दृश्य.

# 6. फ्रॉज़न (2013)
बेस्ट एनिमेशन फिल्म का ऑस्कर जीत चुकी 'फ्रॉज़न' 2013 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवी थी. इसने दुनियाभर में 1.31 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था. भारतीय रुपयों में ये 11,856 करोड़ से भी अधिक है. वॉल्ट डिज्नी की इस मूवी को क्रिस बक और जेनिफ़र ली ने डायरेक्ट किया था.

# 7. इन्क्रेडिबल्स 2 (2018)
ब्रैड बर्ड के डायरेक्शन में बनी इस सुपरहीरो मूवी को डिज्नी-पिक्सर ने प्रोड्यूस किया है. इसने वर्ल्डवाइड 1.2 बिलियन डॉलर यानी 11,246 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म के हिंदी वर्जन में बॉब पार यानी मिस्टर इन्क्रेडिबल को दीपक तिजोरी ने अपनी आवाज़ दी थी. वहीं हेलन पार के किरदार में काजोल की आवाज़ थी.

incredible 2
‘इन्क्रेडिबल्स 2’ का एक सीन.

# 8. मिनियन्स (2015)
पियरे कॉफिन के डायरेक्शन में बनी 'मिनियन्स', 'डेस्पिकेबल मी' फ्रैंचाइज़ का हिस्सा है. इस मूवी में सैंड्रा बुलक और माइकल कीटन जैसे चर्चित एक्टर्स ने काम किया है. मिक्स्ड रिव्यू मिलने के बावजूद फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1.15 बिलियन डॉलर का बिजनेस कर लिया था. भारतीय रुपयों में ये 10,486 करोड़ के बराबर है.

# 9. टॉय स्टोरी 4 (2019)
'टॉय स्टोरी' डिज्नी-पिक्सर की सबसे चर्चित फिल्म फ्रैंचाइज़ में से एक है. 2019 में आई 'टॉय स्टोरी 4' को बेस्ट एनिमेटेड फीचर का ऑस्कर मिला था. इस मूवी को जॉश कूली ने डायरेक्ट किया है. फिल्म ने दुनिया भर में 1.07 बिलियन डॉलर यानी 9,711 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. बता दें कि इस फिल्म में टॉम हैंक्स, जॉर्डन पील और कियानू रीव्स जैसे एक्टर्स ने काम किया है.

toy story 4
‘टॉय स्टोरी 4’ का एक सीन.

# 10. टॉय स्टोरी 3 (2010)
'टॉय स्टोरी 3' को लगभग 1,808 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनाया गया था. ये दुनिया की सबसे महंगी एनिमेशन फिल्मों में से एक है. इसने वर्ल्डवाइड 1.06 बिलियन डॉलर यानी 9,653 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. Lee Unkrich के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को बेस्ट एनिमेटेड फीचर और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला था.

इन 10 फिल्मों के अलावा 'मोआना 2', 'डेस्पिकेबल मी 3', 'फाइंडिंग डॉरी', 'ज़ूटोपिया', 'द लॉयन किंग' (1994), 'डेस्पिकेबल मी 4', 'डेस्पिकेबल मी 2', 'फाइंडिंग नीमो', 'मिनियन्स 2' और ‘श्रेक 2’ भी दुनिया की टॉप 20 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल हैं. बताते चलें कि आजतक 14 एनिमेशन फिल्मों ने 1 बिलियन डॉलर से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. उनमें भी 1 तो 2 बिलियन डॉलर के पार चली गई. लिस्ट में सबसे अधिक फिल्में डिज्नी की हैं. ये बात उसे दुनिया की सबसे सफ़ल एनिमेशन फिल्म स्टूडियोज़ में से एक बनाती है.

वीडियो: 'महावतार नरसिम्हा' देश की सबसे बड़ी एनिमेशन फिल्म बन गई!

Advertisement

Advertisement

()