The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • TMKOC fame Shailesh Lodha says he never called Kapil Sharma show is vulgar

कपिल शर्मा शो को 'फूहड़' और अश्लील बताने के बाद शैलेश लोढ़ा ने पलटी मार दी है!

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने पर शैलेश ने कहा- 'कुछ तो मज़बूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफ़ा नहीं होता.''

Advertisement
pic
30 अक्तूबर 2022 (अपडेटेड: 30 अक्तूबर 2022, 06:31 PM IST)
shailesh lodha, kapil sharma
कपिल शर्म के शो पर पहुंचे शैलेश लोढ़ा. दूसरी तरफ एक एपिसोड के दौरान कपिल शर्मा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में तारक मेहता का रोल करने वाले एक्टर Shailesh Lodha शो छोड़ने के बाद भी खबरों में बने हुए हैं. पहले उन्होंने TMKOC पर बात करते हुए खुद को इमोशनल फूल बताया था. अब शैलेष ने The Kapil Sharma Show को अश्लील और फूहड़ बताने पर सफाई दी है. उन्होंने कपिल शर्मा को अपना दोस्त बताया है.

शैलेष लोढ़ा ने एक इवेंट के दौरान स्टेज से कपिल शर्मा के शो को अश्लील बताते हुए कहा था-

''मैं कुछ कार्यक्रम देखता हूं, तो मुझे शर्म आती है. एक ऐसी दादी है, जो हर व्यक्ति को चूमना चाहती है. एक ऐसी बुआ है, जो शादी के लिए बेताब है. एक पति जो अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता है. मैं उस कार्यक्रम में काम करता हूं, जिसमें एक बेटा हर बात पर अपने बाप के पांव छूता है. एक पोता अपने दादा का सम्मान करता है. हम एक ऐसी सोसाइटी में रहते हैं, जहां हिंदू भी हैं. सिख भी हैं और ईसाई भी हैं.''

शैलेष लोढ़ा का बयान सुनने के बाद ये अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं था कि वो कपिल शर्मा शो की बात कर रहे हैं. क्योंकि वहां पर अली असगर और उपासना सिंह और कपिल शर्मा इस तरह की चीज़ें करते थे. इतना सबकुछ कहने के बाद शैलेष इस साल की शुरुआत में अन्य कवियों के साथ कपिल शर्मा के शो पर भी पहुंचे थे. बड़ी आलोचना हुई. जनता ने कहा जिस शो की बुराई करते हैं, प्रमोशन के लिए वहीं जाते हैं. हालांकि अब शैलेष अपने इस बयान से पलट गए हैं. उन्होंने सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया. इसमें जब शैलेष से इस बाबत सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा-

''ये कहानी अलग है. मैंने वो बात कभी नहीं कही. मैंने केवल इतना कहा था कि टीवी पर ऐसे शो होते हैं, जो अश्लील होते हैं. जहां एक दादी लोगों को चूमती है. ये उस कॉन्टेंट के बारे में नहीं था. मुझे लगता है कि कॉमेडी करने का एक बेहतर तरीका भी है. ये कभी किसी शो के बारे में नहीं था. लोगों ने इसे किसी और चीज़ से जोड़ दिया था. मैंने और कपिल ने एक साथ मंच पर परफॉर्म किया है. कपिल बहुत अच्छे कलाकार और दोस्त हैं. मैं भी उनके शो पर गया हूं. वहां पर मैंने कविताओं का परचम लहराया है.''  

शैलेश लोढ़ा ने पिछले दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से अलग होने पर कहा कि वो इमोशनल फूल थे. उन्होंने इसी इंटरव्यू में आगे कहा-

''जब भी आप किसी शो में 14 साल काम कर रहते हैं, तो उससे जुड़ाव होना लाज़मी है.और मैं एक इमोशनल इडियट हूं. सेंटिमेंटल फूल.''

जब पूछा गया कि आखिरकार उन्होंने ये शो छोड़ा क्यों, तो शैलेश ने कहा-

''कुछ तो मज़बूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफ़ा नहीं होता.'' 

वीडियो देखें: दी सिनेमा शो: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से शैलेश लोढ़ा के निकलने पर मेकर्स ने कही ये बात

Advertisement

Advertisement

()