The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Tirupati laddu controversy : Pawan Kalyan questioned Prakash Raj after his statement

लड्डू विवाद पर प्रकाश राज और पवन कल्याण के बीच ज़ुबानी जंग

Tirupati लड्डू विवाद को लेकर Prakash Raj और Pawan Kalyan के बीच बहसा-बहसी हो गई. जिसके बाद पवन कल्याण ने प्रकाश राज को चेताया है.

Advertisement
Pawan Kalyan Prakash Raaj
पवन कल्याण और प्रकाश राज बयान पर बयान दिए जा रहे हैं.
pic
मेघना
25 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 12:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में तिरुपति मंदिर के 'प्रसादम' पर विवाद (Tirupati Prasadam Controversy) चल रहा है. पिछले कई दिनों से इसे लेकर तमाम तरह की बयान बाज़ियां भी हो रही हैं. कई नेताओं और राजनेताओं ने इसे लेकर बातें कहीं. है. इसी मामले के चलते अब साउथ के दो सुपरस्टार्स के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ चुकी है. एक्टर और डायरेक्टर Prakash Raj और  पावर स्टार Pawan Kalyan के बीच ये बातूनी बहस जारी है. क्या है पूरा मामला, आइए समझते हैं -

दरअसल 20 सितंबर को पवन कल्याण ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट करके लड्डू और प्रसादम में जानवरों की चर्बी वाली बात को लेकर पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था,

Image embed

पवन के इसी पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा था,

Image embed

प्रकाश के इस ट्वीट पर पवन कल्याण का गुस्सा फूटा. उन्होंने मीडिया से की गई बातचीत में प्रकाश राज को चेताया. कहा,

Image embed

पवन कल्याण ने जोड़ा कि प्रकाश राज को सीख मिलनी चाहिए. फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी आदमी को इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए. पवन कल्याण ने आगे कहा,

Image embed

पवन कल्याण के इसी बयान के बाद प्रकाश राज ने बाकायदा एक वीडियो बनाकर जवाब दिया. उन्होंने X पर ही पोस्ट किया. लिखा,

Image embed

वैसे पवन कल्याण इससे पहले'एक्टर कार्थी को भी वॉर्निंग दे चुके हैं. कार्थी ने एक इवेंट में लड्डू के किसी मीम को देखकर कहा था, ये सेंसटिव टॉपिक है जिसपर वो बात नहीं करना चाहते. बाद में मीडिया से की गई बातचीत में पवन ने कहा था कि एक्टर के तौर पर वो कार्थी की रिस्पेक्ट करते हैं मगर कार्थी कभी भी सनातन धर्म पर ऐसी बातें करने से पहले 100 बार सोचें. मामला इतना बढ़ गया था कि कार्थी को पवन कल्याण से माफी मांगनी पड़ी थी.

ये भी पढ़िए - लड्डू विवाद पर कार्थी और पवन कल्याण की भिड़ंत, माफी मांगनी पड़ी

18 सितंबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू  के दिए एक बयान ने बवाल खड़ा कर दिया. नायडू ने कहा था कि 2019 से 2024 के बीच जगन सरकार में तिरुपति लड्डू प्रसाद को तैयार करने के लिए घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता था.

उनके इसी बयान के बाद से ये मामला लगातार सुर्खियों में है. पवन कल्याण ने शनिवार 21 सितंबर के दिन ऐलान किया कि वो इसके प्रायश्चित के लिए 11 दिन का उपवास रखेंगे. उनका ये उपवास 22 सितंबर से शुरु होगा.

वीडियो: तिरुपति प्रसाद मामले में डिप्टी CM पवन कल्याण ये करने जा रहे

Advertisement

Advertisement

()