दिल्ली आ रही केट भौजी को चचा की सलाह
इंग्लैंड से प्रिंस विलियम और उनकी मिसेज केट मिडलटन हमाई दिल्ली पधार रहे हैं. लल्लन एक्साइटेड है. लेकिन दुन्नो को दिल्ली में घुसते ही रेड एलर्ट पर लग जाना है.
Advertisement

Source: Reuters
भौजी परनाम. भैया प्रिंस विलियम और आप 10 तारीख को मुंबई पहुंच गए. ये अच्छी बात है कि आपका एक्साइटमेंट भी एक आम आदमी जैसा रहा. यहां से मनोहर गए थे इसी चक्कर में. कि वहां सलमान, शाहरुख का घर देखेंगे. आप आकर हीरो हिरोइन से मिल लिए. हमको बहुत अपनापा सा लगा. लेकिन वी आर रियली सॉरी. सुपर स्टार से आपको नहीं मिलवा सके. वो आजकल ट्विटर पर ज्यादा बिजी हैं. फिल्मों का रिव्यू करके कमा खा रहे हैं. हमें पता है आपने भी केआरके से मिलने के सपने संजोए होंगे. लेकिन हम भारतीय रेल वाला डायलॉग बोल सकते हैं बस. आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.
आज 11 तारीख है. आप दोंने दिल्ली पहुंच रहे हैं. खुशी से जियरा नाच रहा है. बाकी सब मस्त है. दिल्ली में आपका ढेर सारा वेलकम है. हम कतई अपने पॉलिटीशियन्स की तरह आपके पूर्वजों के काम की माफी मांगने को न कहेंगे. लेकिन लल्लन को आपकी फिक्र भी है. दिल्ली शहर ऐसा है. बच बचा के आना चाहिए. थैंक गॉड आप सिर्फ टूर करने आ रहे हो. काम वाम खोजने के चक्कर में आते तो कॉल सेंटर वाले धर लेते. आठ हज्जार रुपए में 14 घंटे नौकरी बजानी पड़ती है. लेकिन आप सिर्फ टूर करने आए हैं. और हमारे घर परिवार का मामला है. इसलिए आपको पहिले से ताकीद कर देना तो बनता है. आप जब यहां आओ तो इन बातों का ध्यान रखना.
Source: PTI
1. मेट्रो कार्ड ले लेना- यहां पहुंचते ही किसी भी तरह. भइया को मेट्रो तक भेज कर कार्ड बनवा लेना. नहीं तो बहुत ज्यादा दिक्कत होगी. लाइन लगती है भौजी कि का बताएं. तुमको लगेगा कि लंदन शहर में इत्ते लोग नहीं हैं जित्ते इस मेट्रो स्टेशन पर. एक और बात मेट्रो और कार्ड से रिलेटेड. स्टेशन के बाहर गले में लटकाए मेमोरी कार्ड और पेन ड्राइव बेचते हैं कुछ लोग. बच के रहना. डेढ़ सौ का 32 जीबी देने को तैयार हो जाएंगे. उनकी लल्लो चप्पों में आना नहीं.
2. बंटा मत पीना- देखौ गरमी बढ़ि गई है. अव्वल तो इस मौसम में आना नहीं था आपको. आ ही गए हो तो मौज से रहो. लेकिन कोहनी तक हाथ जोड़ के कहि रहे हैं. बंटा मत पीना. वो गिलास में डाल के तुमको दवाई दे देंगे. हैजा हो जाएगा हैजा. भइया अस्पताल की दीवार में सिर देके रोएंगे.
3. हौज खास में पार्किंग का खास ध्यान रखना- आए हो तो मन तो कहिबे करेगा. कि किसी शांत एकांत जगह पर चले जाएं. भइया के साथ एंजॉय करें. तो हौजखास विलेज का नाम सुझाएंगे लोग. अब जाहिर है कि कार से ही जाओगे. तो प्लीज पार्किंग का ध्यान रखना. तीन घंटे पहले पहुंच कर वहां जगह खोजना. फिर आधे घंटे घूमने का मौका मिलेगा. इत्ती सबर हो तो ऊपर वाला तुमए साथ है.
4. कुतुबमीनार पर केट लभ्स बिलियम न लिख के जाना- देखो ये बीमारी तो हमारी है. लेकिन आप यहां पहुंचे हैं तो बहुत मुमकिन है इसके वायरस आप तक पहुंच जाएं. तो प्लीज. यहां बीच में तीर घुसा दिल मत बनाना. किसी भी स्मारक पर. और उसमें राजू लव्स सुनीता की तरह लिखने की हरकत तो कतई न करना.
5. 15 अप्रैल से पहिले लौट जाना- आप ईमानदार सरकार के इलाके में हैं. और दुनिया के सबसे पॉल्यूटेड शहर में. तो उससे निपटने के लिए "ऑड ईवेन फिर से" शुरू हो रहा है. झेल जाओगी भौजी. पक्का कहे देते हैं. उसके फिर से शुरू होने से पहिले घर लौट जाना प्लीज.

.webp?width=60)