TIME ने शाहरुख को दुनिया में नंबर 1 माना, फिर भी फैन्स मैगजीन की बखिया क्यों उधेड़ रहे?
अमेरिकी मैगजीन टाइम पढ़ने वाले लोगों ने इस लिस्ट के लिए वोट किया. कुल 12 लाख वोट डाले गए जिनमें से करीब 48,000 शाहरुख के हिस्से आए.

Shah Rukh Khan Time 100 की लिस्ट में टॉप पर रहे. Time एक प्रतिष्ठित अमेरिकी मैगजीन है. हर साल ये लोग 100 लोगों की लिस्ट निकालते हैं. उस साल सबसे प्रभावशाली या इन्फ्लूएंशियल रहे दुनियाभर के 100 लोग. उनके पाठक इस लिस्ट के लिए वोटिंग करते हैं. साल 2023 की पोल में शाहरुख खान के हिस्से सबसे ज़्यादा वोट आए. 1.2 मिलियन यानी करीब 12 लाख रीडर्स ने इस लिस्ट के लिए वोटिंग की. कुल वोटों में से 4% वोट शाहरुख को मिले.
दूसरे नंबर पर रहीं ईरानी महिलायें जो आज़ादी के लिए प्रोटेस्ट कर रही हैं. तीसरे नंबर पर रहे हेल्थ केयर वर्कर जिन्हें टोटल वोट्स में से 2% वोट मिले. हैरी और मेगन चौथे पायदान पर रहे. वहीं लिस्ट में पांचवे स्पॉट पर रहे फुटबॉलर लायनल मैसी. 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली मिशेल यो और एलन मस्क जैसे नाम भी इस लिस्ट में शुमार हुए. टाइम एक अमेरिकी मैगजीन है. दुनियाभर में पढ़ी जाती है. ऐसे में शाहरुख का उसकी लिस्ट में टॉप आना ये दर्शाता है कि उनकी इमेज एक ग्लोबल स्टार के रूप में कितनी पुख्ता है.
इंडिया में उनके फैन्स के लिए ये खुश होने का मौका ज़रूर है. मगर वो सेलिब्रेट करने से ज़्यादा टाइम मैगजीन को ट्रोल कर रहे हैं. इसकी वजह है कि टाइम ने अपने आर्टिकल में शाहरुख की फोटो छापी ही नहीं. उसकी मेन इमेज में लायनल मैसी, एलन मस्क और और मिशेल यो जैसे लोग नज़र आ रहे हैं. बस लिस्ट में टॉप पर रहे शाहरुख का कोई निशान नहीं. एक यूज़र ने ये पॉइंट आउट करते हुए लिखा,
एक यूज़र ने पूछा कि थम्बनेल में शाहरुख की फोटो कहां है. सूफिया अहमद नाम की यूज़र ने शाहरुख का एक GIF शेयर करते हुए लिखा,
पूरा कमेंट सेक्शन दो हिस्सों में ही बंटा दिखा. एक जो शाहरुख की कामयाबी को सेलिब्रेट कर रहे हैं. दूसरे जो इस बात पर नाराज़ हैं कि शाहरुख की फोटो ही नहीं लगाई. बहरहाल ये टाइम मैगजीन के पाठकों की लिस्ट थी. अभी एक और लिस्ट आनी है. टाइम मैगजीन के एडिटर इस लिस्ट में वोट करेंगे. ये लिस्ट 13 अप्रैल को रिलीज़ की जाएगी.
साल 2023 शाहरुख खान के लिए बाजे-गाजे के साथ शुरू हुआ है. चार साल बाद ‘पठान’ से फुल फ्लेज्ड रोल में वापसी की. फिल्म ने सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धाकड़ बिज़नेस किया. टाइम के मुताबिक ‘पठान’ ने करीब 130 मिलियन डॉलर का कलेक्शन. भारतीय रुपये में ये करीब 1063 करोड़ होता है. ‘पठान’ के बाद उनकी दो फिल्में ‘जवान’ और ‘डंकी’ भी इस साल रिलीज़ होने वाली हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' के गानों को लेकर आया है बड़ा अपडेट

.webp?width=60)

