The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • tim cook will meet prime minister modi today interesting facts about his life

साइकल घिट्टता है, साढ़े 66 करोड़ डॉलर का मालिक

दुकानदारी डगमगाई तो इंडिया याद आया, टिम कुक पहुंचने को हैं इंडिया, यहां देख लो कुंडली.

Advertisement
pic
17 मई 2016 (अपडेटेड: 17 मई 2016, 10:32 AM IST)
Img The Lallantop
2017 में कंपनी ने आईफोन स्लो करने के मामले में सार्वजनिक माफी भी मांगी. Source- venturebeat
Quick AI Highlights
Click here to view more
एप्पल के मुखिया टिम कुक एशिया के दौरे पर हैं. वैसे आने को तो आठ बार चीन आ चुके हैं. पर इस बार इंडिया आएंगे और पहली बार आएंगे. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे. दुनिया भर में धंधा मंदा हो गया है ऐसे में बाजार इनको इंडिया में नजर आ रहा है. ऐसे आईफोन जो ख़राब हो गए थे और उन्हें फिर से सही करके बाजार में उतारा गया है, भारत में बिक्री के लिये उपलब्ध नहीं थे. और इस वजह से उनका दाम कम होता है. और वो भारतीय कस्टमर्स के लिए मुफीद माने जाते हैं.एप्पल इंडिया में उनको बेचना चाहता था लेकिन उनकी दाल नहीं गली, तो वही है, इसी लहान में लगे होंगे कि वैसा माल भी खपा लें.  अभी उनकी विज़िट के कारण को लेकर कुछ पुख्ता नहीं है. कुछ लोगों का ये भी कहना है कि 'एप्पल' भारत में कुछ प्रोडक्शन यूनिट लगाना चाहता है. जो मोदी सरकार की 'मेक इन इंडिया' योजना में निवेश होगा. कुक का भारत आना बहुत मायने रखता है. कारण भले ही कोई हो. लाखों लोग कुक को अपना आइडल मानते हैं. उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी बिल्लिआए रहते हैं.कुछ ज्ञान हम दे देते हैं.

1. आज भी कुक का परिवार एकदम साधारण सा जीवन गुजारता है. कुक एक मेहनती परिवार से आते हैं. उनके एक भाई नाव बनाने की कंपनी चलाते हैं. कुक जब छोटे थे तो घरों में अखबार बांटने का काम किया करते थे.


2. बॉबी केनेडी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर उनके आदर्श हैं. उन्होंने अपने ऑफिस में भी इन दोनों की तस्वीरें लगा रखी हैं.


3. कुक कभी दूसरी कंपनियों की तारीफ करने से घबराते नहीं हैं. उन्होंने फेसबुक की तारीफ की थी और वो सोशल नेटवर्किंग साइट्स को बड़े सम्मान के साथ देखते हैं.


4. कुक टूर द फ्रांस विनर लांस आर्मस्ट्रांग के बहुत बड़े फैन हैं. एप्पल की मीटिंग के दौरान भी वो अक्सर उनके किस्से सुनाते हैं. उनका कहना है कि साइकिलिंग में उनका इन्ट्रेस्ट भी लांस के चलते ही जगा. अक्सर कहा जाता है कि कुक का हेयर स्टाइल भी लांस से ही प्रभावित है.


5. कुक कैलीफोर्निया के एक घर में रहते हैं. घर वो भी कोई बंगला नहीं. एकदम एवरेज. वो कहते हैं मैं कभी यह नहीं भूलता मैं कहां से आया हूं. अपने आपको कभी बड़ा नहीं समझता और मेरे लिए पैसे की सफलता कभी मायने नहीं रखती.


6. कुक खुद को फिट रखने के लिए टहलते हैं, साइकिलिंग करते हैं और जिम जाते हैं. उनके लिए एक जिम तो एप्पल के ऑफिस में ही मौजूद है. 


7. कुक ने 2009 में कहा था कि उन्होंने स्टीव जॉब्स को अपनी किडनी देनी चाही क्योंकि दोनों का ब्लड ग्रुप एक ही था. पर जॉब्स ने चिल्लाते हुए उनसे कहा नहीं तुम ऐसा नहीं करोगे, मैं तुम्हें ऐसा नहीं करने दूंगा.


8. फॉर्च्यून मैग्ज़ीन के हिसाब से कुक के पास एप्पल के 120 मिलियन डॉलर के सीधे शेयर हैं. और 665 मिलियन तक उन्हें बढ़ाया जा सकता है. वे एक कार्यक्रम में अपनी सारी संपत्ति दान की घोषणा कर चुके हैं.


9. एनवायरमेंट को लेकर कुक बेहद संजीदा हैं. फ़रवरी में उन्होंने कंपनी के उन शेयरहोल्डर्स को अपना इन्वेस्ट वापस ले लेने को कहा, जो कंपनी की एनवायरमेंट पॉलिसी से सहमत नहीं हैं.


10. 'जॉर्ज स्टाक जूनियर' की किताब 'कम्पीटिंग अगेंस्ट टाइम' उनकी पसंदीदा किताब है. जिसे वो अपने सभी दोस्तों, साथियों और नए सहकर्मियों को जरूर पढ़ने को कहते हैं.


11. 30 अक्टूबर 2014 को 'ब्लूमबर्ग बिजनेस' के एडिटोरियल में उन्होंने लिखा कि मुझे 'गे' होने पर गर्व है. ये मुझे भगवान का दिया सबसे बड़ा तोहफा है. कुक ने यह भी लिखा कि वो अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर एकदम खुली सोच रखते हैं और 'एप्पल' में सब इसके बारे में जानते हैं. वो कहते हैं उनका दिमाग हमेशा एप्पल के प्रोडक्ट्स और कस्टमर्स पर रहता है न कि इस पर कि लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में क्या बात करते हैं? ये मेरा जिंदगी के लिए योगदान है.


12. कुक 'फार्च्यून 500' लिस्ट में शामिल किए गए पहले 'गे' सीईओ हैं.


Advertisement

Advertisement

()