"मुझे पसंद नहीं आई अंदाज़ अपना-अपना, बहुत बिखरी हुई थी फिल्म"
'अंदाज़ अपना-अपना' में काम कर चुके एक्टर टीकू तलसानिया ने बताया, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की एक बात से उन पर पागलपन सवार हो गया था.

साल 1994 में आई फिल्म Andaz Apna Apna को कल्ट कॉमेडी फिल्म माना जाता है. मगर ये फिल्म एक्टर Tiku Talsania को पसंद नहीं आई थी. उनके मुताबिक ये फिल्म बिखरी हुई थी. डायलॉग डिलिवरी के अपने ख़ास अंदाज़ के लिए मशहूर टीकू तलसानिया पिछले दिनों Lallantop Cinema के ख़ास कार्यक्रम Cinema Adda में आए. इस मुलाक़ात में उन्होंने अपने को-एक्टर्स Salman Khan, Aamir Khan और Shahrukh Khan के साथ सिनेमा से जुड़े कई मसलों पर बात की.
टीकू से फिल्म ‘अंदाज़ अपना-अपना’ की शूटिंग का कोई यादगार किस्सा शेयर करने को कहा गया. उन्होंने बताया,
‘अंदाज़ अपना-अपना’ हाल ही में दोबारा थिएटर्स में रिलीज़ हुई. उसमें टीकू को क्या ख़ामियां नज़र आईं? इसके जवाब में टीकू ने कहा -
फिल्म में टीकू तलसानिया का किरदार बहुत लंबा नहीं था. मगर मज़ेदार था. वो सीन जिसमें सलमान और आमिर के किरदार गिरफ्तार होते हैं. पुलिस स्टेशन लाए जाते हैं. टीकू तलसानिया ने बताया ये सीन इस फिल्म में उनके लिए यादगार रहा.
‘अंदाज़ अपना-अपना’ के बारे में कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान इसके को-एक्टर्स की आपस में बनती नहीं थी. रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के बीच बातचीत नहीं थी. सलमान और आमिर के रिश्ते भी उस दौर में इतने मधुर नहीं थे जैसे आज हैं. इसका कारण दोनों के काम करने का बिल्कुल अलग अंदाज़ बताया जाता है. इसकी शूटिंग भी चार साल चली. यानी 1990 से 1994 तक. ओरिजिनल रिलीज़ के 31 साल बाद 25 अप्रैल को इसे री रिलीज़ किया गया. इस उम्मीद में कि तब इसे सही पहचान नहीं मिली. मगर अब इसका अच्छा बज़ बन चुका है. मगर आंकड़े कहते हैं कि इस बार ये फिल्म पहले से भी बड़ी फ्लॉप साबित हुई. इसकी एक वजह 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला भी बताया जा रहा है. देश का माहौल ही अलग है. आमिर खान खुद इसकी स्क्रीनिंग में नहीं गए.
वीडियो: दोबारा रिलीज होने के बाद भी क्यों फ्लॉप हुई 'अंदाज अपना अपना'

.webp?width=60)

