The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Tiger 3: Salman Khan reacts to fans bursting firecrackers in Malegaon theatre

'टाइगर 3' में एंट्री पर पटाखे फोड़ने वालों को सलमान खान की सलाह

Tiger 3 में जैसे Salman Khan की एंट्री वाला सीन आया, फैन्स ने थिएटर के भीतर रॉकेट और अन्य पटाखे जलाने शुरू कर दिए. जिसकी वजह से सिनेमाघर में बैठे अन्य लोग घबरा गए.

Advertisement
pic
13 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 13 नवंबर 2023, 04:24 PM IST)
tiger 3, fire crackers, salman khan,
'टाइगर 3' में सलमान खान की एंट्री पर होती आतिशबाज़ी. दूसरी तरफ फिल्म के एक सीन में सलमान खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के मालेगांव के एक सिनेमाघर में Tiger 3 देखने पहुंचे कुछ फैन्स ने आतिशबाज़ी कर दी. जैसे ही पिक्चर में Salman Khan की एंट्री वाला सीन आया, कुछ लोगों ने थिएटर के भीतर रॉकेट और अन्य पटाखे जलाने शुरू कर दिए. जिसकी वजह से सिनेमाघर में बैठे अन्य लोग घबरा गए. अफरातफरी वाला माहौल बन गया. घायल होने से बचने के लिए लोग यहां-वहां भागने लगे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि ये तो गज़ब लेवल की बेवकूफी है. अब इस पर खुद सलमान खान का रिएक्शन आया है.

थिएटर में पटाखे फोड़े जाने पर सलमान ने ट्विटर पर लिखा-

"मैं सुन रहा हूं कि 'टाइगर 3' के दौरान थिएटर्स के अंदर पटाखे जलाए जा रहे हैं. ये खतरनाक है. खुद और दूसरों को बिना खरते में डाले फिल्म को एंजॉय करिए. सुरक्षित रहिए."

थिएटर्स में स्टार की एंट्री को सेलीब्रेट किया जाना कोई नई बात नहीं है. ये चीज़ अमूमन साउथ इंडियन फिल्मों के साथ देखी जाती थी. क्योंकि वहां के लोग अपने सुपरस्टार्स को देवताओं की पूजते हैं. नॉर्थ बेल्ट के सिंगल स्क्रीन्स में भी ये सब होता रहा है. 'पठान' के वक्त भी कुछ फैन्स ने इस तरह की हरकतें की थीं. मगर लोगों को समझना होगा कि अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म का जश्न मनाने के और भी कई तरीके हैं. पटाखा फोड़ना खतरनाक है. इससे अन्य लोग जो फिल्म देखने आए हैं, उनका एक्सपीरियंस खराब होता है.

मल्टीप्लेक्स में तो सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहती है. मगर सिंगल स्क्रीन्स में ज़्यादा सख्ती नहीं होती. इसकी वजह से लोग पटाखे लेकर अंदर घुस जाते हैं. जिसकी वजह से थिएटर्स का भी नुकसान होता है. उनकी कुर्सियां और परदे जलने की खबर भी कई बार आ चुकी है. ऐसे में लोग सरकार से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि लोगों को इस तरह की लापरवाही और बेवकूफी से रोकने के लिए कोई नियम-कानून लाया जाना चाहिए. वरना दोबारा उपहार सिनेमा जैसा हादसा हो सकता है.

'अंतिम' फिल्म के दौरान भी ऐसी घटनाएं देखी गई थीं. वो आयुष शर्मा की फिल्म थी. सलमान ने कैमियो किया था. उसमें भी लोगों ने सलमान खान की एंट्री को पटाखा जलाकर सेलीब्रेट किया था. तब भी सलमान ने एक घटना का वीडियो शेयर करके लोगों से ऐसा न करने की रिक्वेस्ट की थी. साथ ही सिनेमाघर मालिकों से भी इसके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी.

'टाइगर 3' ने पहले दिन दुनियाभर से 94 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसमें इंडिया से 44.50 करोड़ रुपए आए हैं. फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने अकेले 43.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इसी के साथ हिंदी सिनेमा इतिहास में 'टाइगर 3' दिवाली के दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है.  

'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा, अनंत विधात और रणवीर शौरी जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 

Advertisement

Advertisement

()