The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Tiger 3: Fan theory says Emraan Hashmi is playing Khalid father from War in Salman Khan starrer movie

'टाइगर 3' में इमरान हाशमी, 'वॉर' वाले खालिद के पिता का रोल कर रहे हैं?

इसी वजह से Tiger 3 में Hrithik Roshan भी नज़र आएंगे. Salman Khan की इसी फिल्म से जुड़ेगी War 2 और Tiger vs Pathaan की कहानी.

Advertisement
pic
5 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:44 PM IST)
tiger 3, emraan hashmi, hrithik roshan, salman khan,
'टाइगर 3' के एक सीन में इमरान हाशमी. दूसरी तरफ 'वॉर' के पोस्टर पर टाइगर और ऋतिक.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की Tiger 3 रिलीज़ के लिए तैयार है. फिल्म की अडवांस बुकिंग खुल चुकी है. अच्छा रेस्पॉन्स आ रहा है. मगर फिल्म की कहानी के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पता है. Shahrukh Khan का कैमियो तो पता था कि वो एक सीक्वेंस में टाइगर को बचाने आएंगे. फिर पता चला कि Hrithik Roshan भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इस खबर के बाद फैन्स ने अपना दिमाग चलाना शुरू किया. फिल्म की कहानी को लेकर एक नई थ्योरी चल रही है. बताया जा रहा है कि 'टाइगर 3' में Emraan Hashmi, War वाले खालिद के पिता बने हैं.

'टाइगर 3' में इमरान हाशमी आतिश रहमान नाम का किरदार निभा रहे हैं. 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ के कैरेक्टर का नाम था खालिद रहमान. दोनों के सरनेम एक हैं. इससे फैन्स इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि खालिद और आतिश, बाप-बेटे हैं. 'वॉर' में खालिद को मार दिया जाता है. आतिश उसी का बदला टाइगर और उसकी फैमिली से लेने आया है. प्लस उसका टाइगर के साथ कुछ पुराना पंगा भी है. यही 'टाइगर 3' में ऋतिक के किरदार का जस्टिफिकेशन हो सकता है. इस फिल्म में कुछ ऐसा घटेगा, जिसकी कहानी 'वॉर 2' और 'टाइगर वर्सज़ पठान' से जुड़ेगी.

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि 'टाइगर 3' में टाइगर और पठान के बीच भी खटपट होने वाली है. जिसके बाद ये दोनों स्पाय 'टाइगर वर्सज़ पठान' में एक दूसरे से भिड़ेंगे. ऋतिक रौशन और NTR Jr. में से एक आदमी टाइगर की टीम में होगा और दूसरा पठान के साथ. मगर फिलहाल के लिए ये सब सिर्फ अटकलें हैं. 

'टाइगर 3' की अडवांस बुकिंग खुल चुकी है. टिकट्स बढ़िया संख्या में बुक हो रहे हैं. 5 नवंबर की दोपहर 3 बजे तक देश के टॉप दो मल्टीप्लेक्स चेन PVR Inox और सिनेपोलिस में 'टाइगर 3' के 44500 टिकट बिक चुके थे. वहीं सिंगल स्क्रीन को मिलाकर पहले दिन के लिए 1.25 लाख से ज़्यादा टिकट अडवांस में बुक हुए हैं. बताया जा रहा है कि 'टाइगर 3', 'पठान' और 'जवान' की अडवांस बुकिंग तक पहुंच सकती है. मगर उन्हें टाप पाना अभी तो मुश्किल लग रहा है.

'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रणवीर शौरी, विशाल जेठवा और रेवती जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इस फिल्म को 'बैंड बाजा बारात' और 'फैन' वाले मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 'टाइगर 3' दीवाली के दिन यानी 12 नवंबर को सिनेमाघरों में लगेगी. इसलिए लक्ष्मी पूजन की वजह से दोपहर बाद फिल्म की कमाई पर फर्क पड़ने की बात कही जा रही है. मगर पॉज़िटिव बात ये कि अडवांस बुकिंग में दीवाली की शाम-रात वाले शोज़ के टिकट्स भी अच्छे बिक रहे हैं. हालांकि इंटरनेशनल मार्केट्स में 'टाइगर 3' 11 नवंबर को ही रिलीज़ हो जाएगी. ताकि शनिवार की छुट्टी का फायदा लिया जा सके. 

वीडियो: पठान से जो शब्द CBFC ने हटवाया था, उसे सलमान खान की टाइगर 3 में रहने दिया

Advertisement

Advertisement

()