The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • This new Zero Teaser starring Salman Khan with dwarf Shah Rukh Khan might kill you with shock and happiness

ज़ीरो का टीज़रः जिसे देखकर सलमान और शाहरुख के फैन बेहोश हो जाएंगे

सिनेमा और स्टार पावर का सम्मोहन यहां अपने चरम पर है.

Advertisement
pic
14 जून 2018 (अपडेटेड: 14 जून 2018, 07:38 AM IST)
Img The Lallantop
फिल्म में वो जगह जहां सलमान की एंट्री होती है और शाहरुख के बौने कैरेक्टर के साथ-साथ हम दर्शक भी भौचक्के रह जाते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
'ज़ीरो' का ईद के मौके पर ख़ास टीज़र रिलीज किया गया है जो शाहरुख और सलमान फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज़ देगा. एक फ्रेम में दोनों को यूं साथ देखकर उन्हें शायद समझ न आए कि इस फीलिंग को प्रोसेस कैसे करें. न सिर्फ दोनों एक साथ दिखते हैं, बल्कि किस फॉर्मेंट में दिखते हैं. एक तरफ बौना शाहरुख है और उसके पीछे से जब विशालकाय सलमान की एंट्री होती है. फिर कैसे वो डांस करते हैं. शाहरुख खान का बौना रूप उनकी रेड चिलीज़ वीएफएक्स टीम ने बहुत कुशलता से बनाया है. टीज़र देखने से पहले जानें फिल्म के बारे में कुछ क्विक बातें. 1. ये एक रोमैंटिक ड्रामा बताई जाती है जो एक बौने पुरुष के बारे में है जो बॉलीवुड का दीवाना है. 2. जब जनवरी में ज़ीरो का टाइटल अनाउंसमेंट किया गया था तो टीज़र में इस कैरेक्टर को पागल, शायर, आशिक़, मक्कार, कम्ज़र्फ, मेंटल, दिलदार, धोखेबाज़, खोत्ता, कमीना, बद्तमीज़, बेहया, मतलबी, छिछोरा, दिलैर, फकीर, जोकर, मक़बूल, लीचड़, दिलफेंक, इश्कबाज़, दग़ाबाज़, चालाक और लफंगा जैसी उपमाएं दी गई थीं. 3. कटरीना इसमें एक स्ट्रगलिंग एक्टर के रोल में दिखेंगी. वो खुद का रोल नहीं कर रही हैं. 4. अनुष्का शर्मा एक फेल साइंटिस्ट बनी दिखेंगी जो अपनी असफलता का सामना करने की कोशिश कर रही है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये किरदार मैंटली चैलेंज्ड लड़की का है. 5. बताया जाता है कि इस फिल्म में श्रीदेवी भी कुछ पल के लिए नजर आएंगी. अगर ऐसा हुआ तो ये सिनेमा परदे पर उनकी आखिरी झलक होगी. इस साल फरवरी में उनकी मृत्यु हो गई थी. 6. इस फिल्म को हिमांशु शर्मा ने लिखा है जिन्होंने इससे पहले 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' लिखी थी. उन्हें उनके बहुत ताज़ा संवादों और ग्रिपिंग स्थितियों के लिए जाना जाता है. उम्मीद है कि इस फिल्म में शाहरुख के पात्र के डायलॉग बहुत मजेदार होंगे. 7. आनंद राय ने ये फिल्म डायरेक्ट की है. बतौर डायरेक्टर उनकी पिछली फिल्म थी 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (2015). उन्होंने धनुष-सोनम स्टारर 'रांझणा' भी डायरेक्ट की थी. 8. करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी, काजोल, दीपिका पादुकोण और जूही चावला भी फिल्म में गेस्ट रोल में नजर आ सकती हैं. 9. पहले फिल्म का नाम 'कटरीना मेरी जान' औऱ 'बंधुआ' भी कहा जा रहा था. 10. शाहरुख के बौने किरदार के पिता का रोल इस फिल्म में तिग्मांशु धूलिया (पान सिंह तोमर, साहब बीवी गैंगस्टर, हासिल के डायरेक्टर) कर रहे हैं. 'ज़ीरो' इस 21 दिसंबर को लगेगी.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()