अ वेडनसडे, बेबी, स्पेशल 26 और एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्मों केनिर्देशक नीरज पांडे ने नई फिल्म बनाई है. नाम है आउच. इस शॉर्ट फिल्म को मुंबई मेंचल रहे मामी फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है. फिर उसे ऑनलाइन रिलीज किया गया.इसमें मनोज बाजपेयी और पूजा चोपड़ा ने लीड रोल किए हैं. फिल्म में ये दो ही पात्रहैं. कहानी आपको नहीं बताएंगे क्योंकि इस फिल्म का मजा ही कहानी और प्रस्तुतिकरणमें है. ये गारंटी है कि मजा आएगा. गुदगुदी होगी. डायरेक्टर नीरज पांडे की सभीफिल्मों में क्षणिक कॉमिक एलिमेंट रहे हैं और ये फिल्म उन्हीं में से एक लगती है.उन्होंने ही इसे लिखा भी है. मनोज बाजपेयी का अभिनय इस छोटी सी कहानी और घटना कोपकड़कर रखता है. 'आउच' को प्रस्तुत किया है लार्जशॉर्टफिल्म्स ने जो शराब ब्रैंडरॉयल स्टैग की पहल है. इसके तहत शॉर्ट फिल्में बनाई जाती हैं. बीते दिनों इसीब्रैंड ने 'ममाज़ बॉयज़' जैसी फिल्म रिलीज की थी. ये शराब ब्रैंड है इस नाते फिल्मोंके विषय भी वैसे रखे जाते हैं जो शौकीन लोगों का दिल बहलाएं या उन्हें नमकीनमनोरंजन दे. इन फिल्मों में शराब की बोतलें या पेग भी किसी न किसी रूप में दिखते हीहैं. 'आउच' में शराब का कोई सीन नहीं है लेकिन क्लाइमैक्स में मनोज बाजपेयी एक वाइनशोरूम के सामने खड़े दिखाए जाते हैं. ये भी तय लगता है कि फिल्म खत्म होने के बादउनका कैरेक्टर जाकर इसी से अपना ग़म ग़लत करेगा. फिल्म यहां देखें:https://www.youtube.com/watch?v=deMCcGkJsjc Also Read: नई महाभारत मूवी: अदिति है5 पतियों वाली द्रौपदी, नकुल-सहदेव हैं गे, युधिष्ठिर है जुआरी, भीम जिम फ्रीकयूट्यूब ने हटाई शिरीष कुंदेर की फिल्म कृति, नकल होने का आरोप गैंग्स ऑफ वासेपुरकी मेकिंग से जुड़ी ये 24 बातें जानते हैं आप!