The Lallantop
Advertisement

शाहरुख खान ने फोन कर रिक्वेस्ट किया, तब 'किंग' में काम करने को माने अरशद वारसी!

पिछले 25 सालों में ये दूसरा मौका है, जब Shahrukh Khan और Arshad Warsi किसी फिल्म में साथ काम करेंगे.

Advertisement
shah rukh khan, arshad warsi, king,
दोनों एक्टर्स इससे पहले 2005 में आई फिल्म 'कुछ मीठा हो जाए' में नजर आ चुके हैं.
pic
शुभांजल
5 मई 2025 (पब्लिश्ड: 03:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shah Rukh Khan ने 2023 के अंत में रिलीज़ हुई Dunki के बाद से कोई फिल्म नहीं की. उनकी अगली फिल्म King होने वाली है. जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है. हर दूसरे दिन फिल्म की कास्टिंग से जुड़ा कोई अपडेट आता है, जिससे फैन्स उत्साहित हो जाते हैं. हाल ही में पता चला कि Arshad Warsi भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. मूवी में उनका छोटा, लेकिन मज़ेदार रोल होने वाला है. हालांकि अरशद ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी क्यों भरी इसके पीछे भी एक खास वजह है.  

मिड डे में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख चाहते थे कि ‘किंग’ में अरशद काम करें. फिल्म में एक रोल था, जिसमें वो अरशद को ही चाहते थे. इसके लिए उन्होंने पर्सनली अरशद को फोन कर उनसे फिल्म में काम करने की रिक्वेस्ट की. एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, 

Embed

Embed

अरशद के किरदार पर बात करते हुए उस सूत्र ने आगे कहा,

Embed

ये दूसरा मौका होगा जब शाहरुख खान और अरशद वारसी किसी फिल्म में साथ काम करेंगे. इससे पहले साल 2005 में शाहरुख ने अरशद की फिल्म 'कुछ मीठा हो जाए' में एक गेस्ट रोल किया था. इस फिल्म को ‘शौर्य’ वाले समर खान ने डायरेक्ट किया था. अब लगभग 2 दशक बाद दोनों 'किंग' में दोबारा साथ नजर आएंगे. 

‘किंग’ को पहले सुहाना खान की थिएट्रिकल डेब्यू के तौर पर बनाया जा रहा था. शाहरुख फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो करने वाले थे. मगर बीतते समय के साथ फिल्म में काफी बदलाव हुए. सुजॉय घोष ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी और वही डायरेक्ट भी करने वाले थे. मगर फिर उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया. अब इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी में भी कई बदलाव किए गए हैं. अब शाहरुख एक्सटेंडेड कैमियो की बजाय फुल फ्लेज्ड रोल कर रहे हैं. दीपिका को कास्ट करने के लिए भी मेकर्स को कहानी में हेर-फेर करना पड़ा. शाहरुख, सुहाना और दीपिका के अलावा इस फिल्म में अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा जैसे एक्टर्स भी काम करने वाले हैं. रिपोर्ट्स हैं कि 18 मई से ‘किंग’ की शूटिंग शुरू होगी. अरशद 'धमाल 4' की शूटिंग खत्म कर जून के अंत में उन्हें जॉइन करेंगे. ‘किंग’ को 2026 के आखिर तक रिलीज़ करने की तैयारी है.

वीडियो: दी सिनेमा: शाहरुख खान मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में नील शारा के रोल में नज़र आ सकते हैं

Advertisement

Advertisement

()