अगर ये गेम नहीं खेला तो आपका बचपन सूना है
पूरी लिस्ट देखो, पेट में गुदगुदी होने लगेगी. सच्ची कह रहे.

1. पिट्ठूमार
पिट्ठूमार को गेंदतड़ी भी कहते हैं. राजस्थान वाले मारदड़ी कहते हैं. खेल ऐसा कि ये हवा में गेंद उछली और लौंडे के हाथ में आते-आते खिलाड़ी उड़नछू. जो करेजा वाले होते हैं वो गेंद के आस-पास नजर आते हैं. और जो चुनमुनिया टाइप हुए वो पिठांह में निशान पड़ने के डर से आधा किलोमीटर दूर दिखते हैं.
2. गिट्टीफोड़
गिट्टीफोड़ में एक के ऊपर एक साथ गिट्टियां रखी जाती थी. और गेंद मारकर गिराई जाती थी. गिट्टियां गिरते ही गिराने वाली टीम तड़ातड़ भागती है. दूसरी टीम भूखे-टूटन की तरह उनको पीटने में लग जाती है और कोशिश करती है कोई गिट्टी को फिर से जमा न पाए.
3. जंजीरा
जंजीरा ऐसा खेल हैं जहां एक दाम देता था और बाकी सब भागते थे. वो अकेले सबको पकड़ता था. अब दाम देने वाला जो किसी को पकड़ ले तो वो भी दाम देने वाले का हाथ पकड़कर सबको छूने को भागता था और ऐसे ही जंजीर बड़ी होती जाती. अब जो कोई हाथ छूट जाए या चेन टूट जाए तो दाम देने वाला हार जाता था.
4. नदी-पहाड़
नदी-पहाड़ बड़ी भसड़ वाला खेल होता था. बीच में दाम देने वाला खड़ा होता उसे नदी कह देते और अगल-बगल पहाड़ पर लोग खड़े हो जाते. अब मौज तब कटती जब पहाड़ पर खड़े लोग दौड़ते-भागते दाम देते नदी वाले पीछे से टीप डे पहाड़ पर चढ़ जाते. बेचारा वो पहाड़ पर चढ़े तो सब उसकी चिकोटी काट हैरान कर देते. इधर उसकी चिकोटी भी काती जाती उधर कोई नदी में उतर कर 'तेरी नदी में डुब-डुब नहाऊं' कह उसे चिढ़ाता भी.
5. छिलोर
छिलोर में सारे खिलाड़ी पेड़ पर चढ़े होते. दाम देने वाला पेड़ के नीचे गोला बनाता और रुमाल चूमके रख जाता. इसके बाद उसे किसी के रुमाल को चूमने से पहले पेड़ पर चढ़ किसी को छूना होता था.
6. पेन कैरम
पेन कैरम भी कैरम जैसा ही होता था पर स्ट्राइकर भी पेन होता और गोटी भी पेन होता. सबको एक-एक मौक़ा मिलता. जीतता वही जो अपनी पेन से निशाना लगाकर दूसरे की पेन को डेस्क से नीचे गिरा दे.
7. हिट चेस
हिट चेस उन लोगों की शतरंज होती थी जिनका दिमाग चलता तो भड़ाभड़ लेकिन होता घुटने में था. इसमें चालों की बजाय गोटी से निशाना लगा कर सामने वाले की ज्यादा से ज्यादा गोटिया गिरानी होती थीं.
8. बुक क्रिकेट
ये खेल खाली क्लास में सबने खेला है. इसके बारे में बताना भी क्या? बुक क्रिकेट में किताब के पन्ने पलटाए जाते थे और चौके छक्के पड़ते थे. पर मान लीजिए पन्ना पलटा गया और 0 आ गया तो खिलाड़ी आउट हो जाता था.
9. राजा मंत्री चोर सिपाही
चार पर्चियों पर राजा,मंत्री,चोर,सिपाही लिखा जाता. सबसे सेफ सिपाही बनने वाला रहता था. राजा की पर्ची उठाने वाला पूछता मेरा मंत्री कौन. मंत्री का पता लगने पर चोर सिपाही का पता लगाया जाता. ये खेल सबसे भयंकर और सबसे ज्यादा लडाइयां कराने वाला होता. सयाने लड़के राजा वाली पर्ची को थोड़ा सा मोड़ दिया करते थे. ताकि हर बार वही पर्ची उठा सकें. ज्यादा सयाने बदले में चोर वाली को वैसे ही मोड़ देते थे.
10. कोका-कोला,आइस-क्रीम
इस खेल का नियम सीधा सा होता,टीम खिलाड़ियों के बीच चार पर्चियां उछाली जातीं. कोका और कोला या आइस और क्रीम में जिसकी जोड़ी बन जाती उन्हें पूरे नंबर मिलते. जो छुट्टा रह जाता उसे लड्डू मिलता.
अब इन खेलों का ये कि इन्हें तो हमने खेला है. और इनके नाम भी अपने हिसाब से रख दिए. आपके यहाँ हो सकता है कुछ और कहते थे तो बताइए न. आपने कुछ और खेल भी खोले होंगे वो भी बता डालिए. अपने फर्रे में हम उनका नाम भी डालेंगे.

