शाहरुख-मैत्री वाली फिल्म पर ऐसी खबर आई कि फैन्स का दिल बैठ जाएगा
खबर थी कि शाहरुख खान, मैत्री मूवीज़ की एक बिग बजट फिल्म में दिखेंगे. जिसे 'पुष्पा' वाले सुकुमार डायरेक्ट कर सकते हैं.
.webp?width=210)
Shah Rukh Khan इन दिनों अपनी फिल्म King में व्यस्त हैं. जिसकी शूटिंग चालू हो चुकी है. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शाहरुख, 'किंग' के बाद Mythri Production की एक बिग बजट फिल्म में नज़र आएंगे. बताया जा रहा था कि इस फिल्म को 'पुष्पा' फ्रैंचाइज़ बनाने वाले Sukumar डायरेक्ट कर सकते हैं. ये उनका और शाहरुख का पहला कोलैबरेशन होगा. मगर ताज़ा अपडेट ये है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. शाहरुख, मैत्री के साथ कोई कोलैबरेशन नहीं करने जा रहे हैं.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख की अगली फिल्म मैत्री के साथ नहीं होगी. पिंकविला ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया,
सोर्स ने आगे बताया,
ख़ैर, 'किंग' फिल्म की बात करें तो ये मल्टीस्टारर फिल्म होने वाली है. शाहरुख के अलावा मूवी में उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे. ये फिल्म अगले साल रिलीज़ की जा सकती है. वैसे ‘किंग’ को पहले सुजॉय घोष डायरेक्ट करने वाले थे. उस वक्त इस फिल्म का पूरा फोकस सुहाना खान के किरदार पर होता. शाहरुख का सिर्फ कैमियो होता. मगर टाइम के साथ-साथ इसकी स्क्रिप्ट में बदलाव किया गया. और अब ये पूरी तरह से शाहरुख खान की फिल्म बन गई. इसलिए सुजॉय इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए. उनका मानना था कि वो जिस कलेवर की फिल्में बनाते हैं, ‘किंग’ उससे कई गुना बड़ी है. बाद में प्रोड्यूसर सिद्धार्थ आनंद ने ही इसे डायरेक्ट करने का जि़म्मा उठाया.
वीडियो: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' और शाहरुख खान की 'किंग' में तगड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है

.webp?width=60)

