ह्यू जैकमैन पिछले 16 साल से 'एक्स-मेन' सीरीज में वुल्वरीन का किरदार कर रहे हैं.इस किरदार का एक नाम लोगन भी है. स्वतंत्र रूप से वुल्वरीन सीरीज की तीसरी फिल्म औरएक्स-मेन सीरीज की दसवीं फिल्म 'लोगन' का ट्रेलर आ गया है. लोगन के रूप में ह्यूआखिरी बार इसमें नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की कहानी शुरू होती है जहां लोगन अधेड़हो चुका है. उसके शरीर में कमजोरी झलकने लगी है. उसके घाव भरने की ताकत कमजोर पड़ गईहै. वो दूर बीहड़ में रहता है जहां उसे किसी से लड़ना न पड़े. लेकिन जब एक बुरे संगठनका मुखिया दुनिया के बाकी बचे म्यूटेंट को हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहताहै तो लोगन को लड़ना पड़ेगा. फिल्मकारी के लिहाज से ये सीरीज की दसों फिल्मों मेंबेस्ट लग रही है. एक-एक दृश्य देखते हुए लगेगा कि पहले सीरीज में कभी नहीं देखा है.और मुश्किल से ट्रेलर में कोई बड़ा एक्शन सीन है. अगले साल 3 मार्च को 'लोगन' रिलीजहोगी. इस फिल्म में पहली बार प्रोफेसर एक्स बिना शेव किए बीहड़ में दिखाई देंगे.नेटफ्लिक्स की सीरीज 'नारकोज़' में ड्रग निरोधक एजेंट स्टीव मर्फी के रोल में चर्चितहुए बॉयड हॉलब्रुक की भी फिल्म में एंट्री हुई है. वो बहुत क्रूर बुरे आदमी के रोलमें हैं. ट्रेलर में उनकी मौजूदगी ताज़गी लाती है. इसमें जॉनी कैश का गाना 'हर्ट' भीहै जो कहानी के एहसास को बहुत बढ़ा रहा है. फिल्म का निर्देशन भी उन्हीं जेम्समैनगोल्ड ने किया है जिन्होंने जॉनी कैश की बायोपिक 'वॉक द लाइन' बनाई थी. उन्होंनेही 'गर्ल, इंटरप्टेड' डायरेक्ट की थी जिसके लिए एंजलीना जोली को बेस्ट सपोर्टिंगएक्टर का ऑस्कर मिला था. 'लोगन' का ट्रेलर:https://www.youtube.com/watch?v=Div0iP65aZo