The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Terror Report: Ekta Kapoor planning a film related to Pahalgam Terror Attack and Operation Sindoor

'धुरंधर 2' के बाद पहलगाम आतंकी हमले का असली सच बताएगी 'दी टेरर रिपोर्ट'!

पहलगाम हमले पर बन रही फिल्म ‘दी टेरर रिपोर्ट’ का टीज़र आया. 'शेरशाह' वाले विष्णु वर्धन इसे डायरेक्ट करेंगे.

Advertisement
pic
24 मार्च 2026 (अपडेटेड: 24 मार्च 2026, 09:42 PM IST)
Ekta Kapoor, The Terror Attack teaser
'दी टेरर अटैक' विक्रांत मैसी स्टारर 'दी साबरमती रिपोर्ट' की ही नई कड़ी है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Ekta Kapoor, Pahalgam Terror Attack और Operation Sindoor पर फिल्म बनाने जा रही हैं? Tumbbad 2 पर क्या अपडेट है?Ajay Devgn की अपकमिंग Horror Film का Title क्या होगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# पहलगाम हमले पर बनी ‘दी टेरर रिपोर्ट’ का टीज़र आया

22 अप्रैल, 2025. यही वो दिन था, जब कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानियों ने आतंकी हमला किया था. हिंदुओं का धर्म पूछ-पूछकर उनके परिजन के सामने उनकी हत्या कर दी थी. और इसका जवाब हिंदुस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर से दिया था. इस नरसंहार पर एक फिल्म बन रही है. टाइटल है ‘दी टेरर रिपोर्ट’. 24 मार्च को एकता कपूर ने इसका अनाउंसमेंट टीज़र रिलीज़ किया. कैप्शन में एकता ने लिखा,

 “PoK से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, सच आपकी सोच से कहीं ज़्यादा बड़ा है.” 

टीज़र की शुरुआत में ‘दी साबरमती रिपोर्ट’ के क्लिप दिखाए गए हैं. आगे बताया गया है कि ये फिल्म 1998 से 2025 तक की उन घटनाओं पर आधारित होगी, जो PoK के इर्द-गिर्द घूमती हैं. ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद एंटी-पाक फिल्मों के लिए अच्छी ज़मीन तैयार हो गई है. इस लीक पर चलने की शुरुआत एकता कपूर कर चुकी हैं. 'दी टेरर अटैक' विक्रांत मैसी स्टारर 'दी साबरमती रिपोर्ट' की ही नई कड़ी है. एकता कपूर, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. बालाजी मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म को ‘शेरशाह’ वाले विष्णु वर्धन डायरेक्ट करेंगे. फिलहाल इसकी कास्ट और रिलीज़ डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. अनाउंसमेंट होते ही हम आपको सूचित करेंगे. 

# ड्वेन जॉनसन की 'मोआना' का ट्रेलर आया

डिज़्नी की एनिमेटेड फिल्म 'मोआना' का लाइव एक्शन रीमेक बना है. इस फिल्म का टाइटल भी 'मोआना' ही है. ड्वेन जॉनसन और कैथरीन लागाइया ने इसमें लीड रोल्स किए हैं. हाल ही में मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज़ किया. ट्रेलर में मोआना अपने आइलैंड को बचाने की कोशिश कर रही है. और इसमें मॉवी (ड्वेन जॉनसन) उसकी मदद करता है. थॉमस केल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'तुम्बाड 2' के लिए 8 करोड़ का सेट तैयार

'तुम्बाड 2' की शूटिंग शुरू होने वाली है. इसका पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू होगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए 8 करोड़ रुपये का सेट लगाया गया है. ये एक शहर का सेट है. सोहम शाह फिल्म के हीरो और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी विलन होंगे. इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 'तुम्बाड' के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे के को-डायरेक्टर रहे आदेश प्रसाद ये फिल्म डायरेक्ट करेंगे.

# 'गृह प्रवेश' होगा अजय देवगन की हॉरर फिल्म का नाम?

अजय देवगन एक हॉरर फिल्म करने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसका टाइटल 'गृह प्रवेश' होगा. इसकी पूरी शूटिंग लंदन में होगी, और शूट जुलाई में शुरू होगा. 'सरदार जी' फ्रैंचाइज़ वाले डायरेक्टर रोहित जुगराज इसे डायरेक्ट करेंगे.

# 'दृश्यम 3' पोस्टपोन, अब 21 मई को आएगी

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' 2 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी. मगर मिडिल ईस्ट वॉर के चलते मेकर्स ने इस पोस्टपोन कर दिया. अब ये मोहनलाल के जन्मदिन पर 21 मई को आएगी. मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बदलाव की जानकारी दी. जीतू जोसफ़ इसके डायरेक्टर हैं.

# सुभान की 'ऐसी दीवानगी' की शूटिंग शुरू

साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला की पहली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. मिड-डे के मुताबिक इसका टाइटल है 'ऐसी दीवानगी'. शूट की शुरुआत एक्शन सीन्स हुई. इस सीन में सुभान 60 फाइटर्स से लड़ते नज़र आएंगे. इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं. 

वीडियो: दिलजीत दोसांझ ने पहलगाम अटैक, एशिया कप और सरदारजी 3 का नाम लेकर किसे सुना दिया?

Advertisement

Advertisement

()