The Lallantop
Advertisement

इंडिया के कुछ राज्यों के बाद क्या इंग्लैंड में बैन हुई 'द केरला स्टोरी'?

'द केरला स्टोरी' 12 मई को इंग्लैंड समेत 37 देशों में रिलीज़ होनी थी. मगर ऐन वक्त पर इस फिल्म की रिलीज़ रोक दी गई. क्योंकि इसे वहां के सेंसर बोर्ड ने एज रेटिंग सर्टिफिकेट नहीं दिया.

Advertisement
the kerala story, england ban, bbfc, adah sharma,
'द केरला स्टोरी' के एक सीन में अदा शर्मा.
pic
श्वेतांक
15 मई 2023 (अपडेटेड: 15 मई 2023, 11:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

The Kerala Story का विवाद अब ग्लोबल हो चला है. पहले इस फिल्म में दिखाई गई चीज़ों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया गया. तमिलनाडु थिएटर संघ ने इस फिल्म को अपने सिनेमाघरों में दिखाने से इन्कार कर दिया. उनका कहना था कि इस पिक्चर की वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है. साथ ही कानून व्यवस्था बिगड़ने का भी डर है. उसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने 'द केरला स्टोरी' को अपने राज्य में बैन कर दिया. इंडिया में पैसे पीटने के बाद ये फिल्म दुनिया के कई अन्य देशों में भी रिलीज़ होनी थी. मगर ऐन वक्त पर इंग्लैंड में Adah Sharma स्टारर इस फिल्म की रिलीज़ रोक दी गई. क्योंकि इसे वहां के सेंसर बोर्ड ने रेटिंग सर्टिफिकेट नहीं दिया.

'द केरला स्टोरी' 12 मई को कैनडा और इंग्लैंड समेत दुनिया के 37 देशों में रिलीज़ की जानी थी. अन्य देशों में तो ये फिल्म रिलीज़ हुई. मगर इंग्लैंड में ये पिक्चर रिलीज़ नहीं हो पाई. जिन लोगों ने अडवांस बुकिंग की थी, उन्हें टिकट के पैसों के रिफंड का मेल आ गया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) ने फिल्म को एज रेटिंग सर्टिफिकेट नहीं दी. इंडिया में जैसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड है. जो कि फिल्मों को सर्टिफाई करता है. फिल्मों को एक रेटिंग दी जाती है कि उसे किस उम्र के लोग देख सकते हैं. इंग्लैंड में उसे एज रेटिंग सर्टिफिकेशन कहा जाता है. बेसिकली इंग्लैंड के सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज़ के लिए पास ही नहीं किया. जिसकी वजह से 'द केरला स्टोरी' तय तारीख यानी 12 मई को वहां रिलीज़ नहीं हो पाई. ये फिल्म इंग्लैंड में 31 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होनी थी.  

Image embed

इस बारे में BBFC ने ट्वीट करते हुए बताया कि 'द केरला स्टोरी' के क्लासिफिकेशन (सर्टिफिकेशन) की प्रक्रिया अभी पूरा नहीं हुई है. जैसे ही फिल्म को एज रेटिंग दे दी जाती है, उसे यूके की सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

Image embed

मगर मसला ये है कि फिल्म को इंग्लैंड में तय समय पर रिलीज़ नहीं करने की वजह से डिस्ट्रिब्यूटरों को नुकसान हो रहा है. क्योंकि BBFC की परमिशन के बिना इंग्लैंड में इस फिल्म को दिखाना इल्लीगल होगा. सुरेश वर्सानी नाम के डिस्ट्रिब्यूटर इसे इंग्लैंड में रिलीज़ करने वाले थे. उन्होंने 10 मई को BBFC के पास फिल्म के सभी वर्ज़न जमा करवा दिए. अमूमन क्लासिफिकेशन की प्रक्रिया उसी दिन पूरी हो जाती है. मगर 'द केरला स्टोरी' के केस में देरी हो रही है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि इसकी वजह से सुरेश को 40 से 50 लाख रुपए का नुकसान हो गया है.

Image embed

ये फिल्म इंडिया में अच्छी चल रही है. कुछ राज्यों में इसे बैन किया गया है, तो कुछ राज्यों में ये फिल्म टैक्स फ्री चल रही है. रविवार तक 'द केरला स्टोरी' ने देशभर से 136 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली थी. सुदीप्तो सेन डायरेक्टेड इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धी इदनानी ने लीड रोल्स किए हैं. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: दी केरला स्टोरी का असली सच, क्या कहते हैं आंकड़े?

Advertisement

Advertisement

()