The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Kerala Story becomes second film after Shahrukh Pathaan to gross Rs 100 Crore

'द केरला स्टोरी' ने वो कर दिखाया जो सलमान-अक्षय की फिल्में नहीं कर पाईं!

'पठान' के बाद ये कमाल करने वाली पहली फिल्म बनी.

Advertisement
the kerala story collection 100 crore pathaan salman khan
फिल्म को 37 देशों में रिलीज़ किया गया है.
pic
यमन
14 मई 2023 (अपडेटेड: 14 मई 2023, 01:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

The Kerala Story की कमाई धीमी होने का नाम नहीं ले रही है. 05 मई को जब फिल्म रिलीज़ हुई तब उसे अनुमान से बेहतर ओपनिंग मिली. उसके बाद गैर छुट्टी वाले दिनों में भी कमाई पर खास असर नहीं पड़ा. फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड ऐनलिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि ‘द केरला स्टोरी’ ने 12 मई को 12.35 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं 13 मई का कलेक्शन 19.5 करोड़ रुपए रहा. फिल्म की कुल कमाई 112.99 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है. 

Embed

ये सिर्फ इंडिया में हुए नेट कलेक्शन की कमाई है. हाल ही में फिल्म को 37 देशों में रिलीज़ किया गया है. इस साल 100 करोड़ पार करने वाली हिंदी फिल्मों में ‘द केरला स्टोरी’ चौथे नंबर पर है. पहले नंबर पर ‘पठान’ है जिसने दो दिन में ही 100 करोड़ रुपए क्रॉस कर लिए थे. दूसरे नंबर पर रही रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’. उस फिल्म को 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने में एक हफ्ते से ज़्यादा का समय लगा. तीसरे नंबर पर रही सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी का जान’. सलमान की फिल्म अपने पहले हफ्ते में 92.21 करोड़ रुपए कमा पाई थी. दूसरा हफ्ता खत्म होने के बाद फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंटर कर पाई. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक KBKJ अब तक 110.03 करोड़ रुपए कमा पाई है.  

‘पठान’ के बाद 2023 में सबसे जल्दी 100 करोड़ कमाने वाली ‘द केरला स्टोरी’ दूसरी हिंदी फिल्म है. बता दें कि इसी साल अजय देवगन की ‘भोला’ और अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ भी रिलीज़ हुई थीं. स्टार पावर के बावजूद दोनों फिल्में अपने लाइफटाइम कलेक्शन के आगे 100 करोड़ रुपए नहीं लिखवा पाईं. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक ‘द केरला स्टोरी’ को बनाने में 15 से 20 करोड़ रुपए लगे. फिल्म ने पहले वीकेंड में ही अपनी लागत से दुगना कमा लिया था. फिल्म का बज़ अभी ठंडा नहीं पड़ा है. PS-2 और ‘किसी का भाई किसी की जान’ के बाद रिलीज़ हुई. Guardians of The Galaxy Vol. 3 उसके साथ आई. फिर भी उसकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ 12 मई को रिलीज़ होने वाली थी. फिर फिल्म को खिसका दिया गया. अब ये फिल्म 26 मई को आएगी. कई मीडिया रिपोर्ट्स ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ की मज़बूत कमाई को देखते हुए मेकर्स ने ये फैसला लिया. हालांकि मेकर्स की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया. लेकिन इस संभावना को नकारा नहीं जा सकता कि ‘द केरला स्टोरी’ का असर दूसरी फिल्मों की कमाई पर पड़ रहा है.           
 

वीडियो: मास्टरक्लास: दी केरला स्टोरी का वो ज़रूरी पहलू जो अब तक किसी मूवी में नहीं दिखाया गया

Advertisement

Advertisement

()