'द कश्मीर फाइल्स' को अश्लील, प्रोपगैंडा फिल्म कहने पर विवेक अग्निहोत्री का जवाब
नदाव लैपिड के बयान पर अनुपम खेर ने कहा कि भगवान उन्हें सदबुद्धि दें.
.webp?width=210)
The Kashmir Files को International Film Festival of India 2022 (IFFI) में प्रीमियर के लिए चुना गया था. इंडियन पैनोरमा सेक्शन में. 22 नवंबर को इसे फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया. 28 नवंबर को IFFI 2022 ज्यूरी के चेयरमैन और इजराइली फिल्ममेकर नदाव लैपिड ने फिल्म की खूब आलचोना की. उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को अश्लील और प्रोपगैंडा फिल्म करार दिया. साथ ही उसे IFFI जैसे इवेंट के लिए अनफिट भी माना. अब इस मामले पर 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन आया है.
विवेक अग्निहोत्री ने बिना IFFI और नदाव लैपिड का ज़िक्र किए लिखा-
अपने ट्वीट के आखिर में विवेक ने लिखा- #CreativeConsciousness. यानी उनकी ये बात रचनात्मक चेतना से उपजी है.
'द कश्मीर फाइल्स' पर बात करते हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के ज्यूरी हेड नदाव लैपिड ने कहा था-
नदाव लैपिड ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा-
नदाव लैपिड के इस बयान की चहुंओर चर्चा हो रही है. कोई उनका समर्थन कर रहा है, तो कुछ लोग उनकी बात को खारिज करने में लगे हुए हैं. विवेक अग्निहोत्री से पहले अनुपम खेर ने इस मामले में एक क्रिप्टिक ट्वीट किया था. उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' और महानतम फिल्मों में गिनी जाने वाली 'शिंडलर्स लिस्ट' की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा-
इसके बाद अनुपम ने ANI से बात करते हुए कहा-
'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर ने पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभाया था. उनके साथ इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मांडलेकर जैसे एक्टर्स ने काम किया था.

.webp?width=60)

