फिर से बंद होेने जा रहा है 'द कपिल शर्मा शो'!
कपिल शर्मा ने इन खबरों के जवाब में क्या कहा है?
.webp?width=210)
पिछले दिनों खबर आई थी कि The Kapil Sharma Show फिर से बंद होने जा रहा है. बंद से मतलब कुछ दिनों के लिए ये शो टीवी पर नहीं आएगा. हालांकि इस मसले पर क्लैरिटी नहीं थी. मगर अब कॉमेडियन और शो के होस्ट Kapil Sharma ने खुद ये खबर कंफर्म कर दी है. मगर तारीख नहीं बताई.
'द कपिल शर्मा शो' के ऑफ-एयर होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से चल रही थीं. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि जून से ये शो टीवी पर आना बंद हो जाएगा. इस बारे में अब कपिल शर्मा ने बात की है. उन्होंने टाइम्स के साथ बातचीत में कहा-
''वो अभी फाइनल नहीं हुआ है. हमें जुलाई में लाइव टूर के लिए USA जाना है. हम देखेंगे कि उस समय क्या करना है. तमाम बातें कहने के बाद मैं आपको ये बता दूं कि ये अभी बहुत दूर की बात है.''
बीते दिनों 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ी एक रिपोर्ट इंडियन एक्सप्रेस में छपी थी. इसमें बताया गया था कि कपिल शर्मा ने 2021 और 2022 में भी शो से ब्रेक लिया था. वो अपनी टीम के साथ एक वर्ल्ड टूर पर गए थे. जिसकी वजह से उनका शो टीवी पर आना बंद हो गया था. कुछ महीनों बाद फ्रेश कॉन्सेप्ट और कास्ट के साथ 'द कपिल शर्मा शो' की वापसी हुई थी. इस साल भी उनका एक टूर लाइन्ड-अप है. जो कि जुलाई में होना. मेकर्स सोच रहे हैं कि मई तक शूटिंग का काम निपटा लें. वो एपिसोड्स का बैंक बना रहे हैं. इस शो का आखिरी एपिसोड जून में आएगा. मगर तारीख अभी तय नहीं है. हालांकि ये पता नहीं है कि ये ब्रेक कितना लंबा होगा.
'द कपिल शर्मा शो' अपनी कास्ट को लेकर भी खबरों में था. क्योंकि शो के इस सीज़न में कृष्णा अभिषेक और भारती नहीं दिखाई दिए. इसकी वजह उनका आपसी मनमुटाव नहीं है. पैसे का मैटर है.
कपिल शर्मा आखिरी बाद नंदिता दास की फिल्म 'ज़्विगाटो' में दिखाई दिए थे. फिल्म को क्रिटिकल अक्लेम मिला. मगर पिक्चर कुछ खास पैसे नहीं कमा पाई. आने वाले दिनों में कपिल शर्मा एकता कपूर और रिया कपूर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'द क्रू' में नज़र आएंगे. इस फिल्म में तबू, करीना कपूर, कृति सैनन और दिलजीत दोसांझ काम कर रहे हैं. 'द क्रू' को राजेश कृष्णन डायरेक्ट कर रहे हैं.
‘द कपिल शर्मा शो’ के हालिया एपिसोड में सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ की पूरी स्टारकास्ट के साथ पहुंचे थे. सलमान इस शो के प्रोड्यूसर भी हैं. उनकी पिक्चर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.
वीडियो: कपिल शर्मा ने बताया शूट कैंसिल होने के बाद शाहरुख खान ने कार में बैठाकर क्या बातें की?

